सासाराम जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। फजलगंज में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में कई अधिकारी तथा स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए। बाद में अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रशंसा की। साथ ही रोहतास जिला में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं की भी जानकारी दी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

आज बहुत ही धूमधाम से बिहार अंबेडकर स्टूडेंट फार्म के सभी साथियों के द्वारा आज चेनारी में 75 वे स्वतंत्र दिवस रूप में मनाया गया और वहां पर बहुत सारे लोग उपस्थित हुए थे

आज मल्हीपुर गांव में मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस के बारे में जो भी लोग मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस में काम करते हैं उन सभी लोगों के साथ में आज बैठक किया गया। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बिहार राज्य के जमुई जिला के दतौली गाँव से मोबाइल वाणी संवाददाता जीतेन्दर कुमार ने नगीना राम से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनका उम्र 60 साल पार हो चूका है पर उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है।उन्होंने इसके लिए आवदेन भी दिया था पर अब तक नहीं मिला पेंसन कार्ड। कई बार वार्ड सदस्य को भी कहा पर अब तक कोई करवाई नहीं हुई। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नेहरू युवा केंद्र शेखपुरा के द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पद हेतु चयन के लिए बृहस्पतिवार को समाहरणालय शेखपुरा श्री कृष्णा सभागार में साक्षात्कार लिया गया। इसकी जानकारी जिला युवा पदाधिकारी पिंकी गिरी के द्वारा दिया गया ।इस के चयन हेतु 4 सदस्य टीम बनाया गया डीडीसी सत्येंद्र कुमार सिंह जिला युवा पदाधिकारी पिंकी गिरी और निर्देशक प्रतिनिधि सत्यदेव कुमार ,शशिकांत कुमार उपस्थिति में चयन किया गया ।उन्होंने बताया कि शेखपुरा जिला के छः प्रखंड से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक का चयन किया गया। प्रखंड इस प्रकार है शेखपुरा ,बरबीघा , अरियरी चेवड़ा घाटकुसुंबा,शेखोपुरसराय यह सभी प्रखंड से युवा ने बढ़ चढ़के हिस्सा लिया और इसके सहयोग करने में नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल नरेंद्र राय पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित थे। और covid 19 के सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए यह नेहरू युवा केंद्र शेखपुरा के द्वारा संपन्न किया गया।

राजकीय मध्य विद्यालय मल्हीपुर में केवल 200 वैक्सीन आने की सूचना है लेकिन यहां पर दो पंचायत के लोग जुटे हुए हैं मल्हीपुर और उगहनी यहां पर लगभग 2000 की जनसंख्या में भीड़ लगी हुई है इसकी जानकारी उषा देवी ने दी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखपुरा शहर के चकदीवान मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई । जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल लोगों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती किया गया । इस बाबत घायल कुंदन पासवान ने बताया कि उसके पड़ोसी योगेंद्र पासवान के घर के ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था जिसको लेकर उसे हटाने को लेकर दबाव बनाया वही सोमवार को सिंगरी ऋषि से वापस लौटने पर देर शाम उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज चेनारी के दक्षिण क्षेत्र में बिजली नहीं होने से लोगों में दिखा गया मायूसी

शुक्रवार को क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग मुंगेर प्रमंडल ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल में ड्यूटी से अनुपस्थित मिले कई चिकित्सकों को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। इस बाबत उन्होंने कहा कि अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान महिलाओं को इलाज के लिए परेशानी हो रही थी। जिसको लेकर उन्होंने अस्पताल में महिला ओपीडी संचालन कराने का निर्णय लिया ।इसको लेकर सीएस को विभाग को पत्र लिखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में लगातार गायब रह रहे चिकित्सकों को पर कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही वैसे चिकित्सकों की उपस्थिति पंजी का छाया प्रिय साथ ले गए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह अस्पताल , डॉ वीरेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने सी एस और स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती अर्द्धरात्रि में अंबारी गांव से छः लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी धुरी चौधरी को पुलिस ने धर दबोचा। इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अंबारी गांव से भैंस चोरी के मामले में चोर को पकड़ने के लिए गांव पहुंचे थे।इसी दौरान दो घरों की तलाशी ली गई। जिसमें भैंस चोर तो नहीं पकड़ मे नही आ सका । लेकिन देशी शराब कारोबारी धुरी चौधरी के घर से छः लीटर देशी शराब के साथ उसे गिरफ़्तार कर कर लिया गया। जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया । पुलिस के द्वारा अंबारी गांव में धुरी चौधरी के घर में पहले भी छापेमारी की गई थी । कारोबारी उस दिन भागने में सफ़ल हो गया था।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।