भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय स्टेशन रोड में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका पुण्यतिथि मनाया गया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर के शंभू , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा , जिला महामंत्री अरविंद कुमार जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, बृजेश कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार , युवा मोर्चा भागलपुर जिला प्रभारी आनंद प्रकाश , आईटी सेल जिला संयोजक गौरव , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक सौरव कुमार , वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील सिंह , अरियरी मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शहर के लालबाग मुहल्ले में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने घर घुसकर दूसरे पक्ष की 55 वर्षीय महिला ललिता देवी के सिर पर हथौड़ी से प्रहार कर सिर फोड़ डाला। घायल महिला को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का परिजनों ने बताया कि ललिता देवी मुहल्ले के स्व यमुना साव की पुत्री है। पिता की मौत के बाद इनके चचेरे भाई गण उनके हिस्से का लगभग 5 एकड़ कीमती भूमि को हड़पना चाहते है।इस भूमि को लेकर पूर्व से दोनो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।भूमि हड़पने के उद्देश्य से दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला के अंदर बंद घर के छत को फांद कर नीचे आए और हथौड़ी से प्रहार कर महिला के सिर को बुरी तरह फोड़ डाला। घटना के सम्बन्ध में गोतिया परिवार के ललन साव , पप्पू साव सुरेश साव और इन सभी के पुत्रों के ऊपर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के सम्बन्ध में नगर थाना पुलिस से शिकायत भी की गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गंगा नदी में आई उफान के बाद जिलें के महसार और जयमंगला गाँव में धीरे-धीरे गाँव के घरों में बाढ के पानी घुस गए हैं वही, दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं। ऐसे में जनजीवन अस्त–व्यस्त हो गई। लोग ऊंची जगहों पर जाने के लिए मजबूर हैं। इसके साथ ही शेखपुरा से महसार के रास्ते लखीसराय जाने वाली सङको पर भी बाढ का पानी तेजी से बढ रही है महसार गाँव पूर्वी टोला जाने वाली रास्ते भी तालाब में तब्दील हो गई है। पूर्वी टोला में रहने वाली महिला हो या पुरुष, बच्चे हो या बूढे सभी को बाढ के पानी से रास्ते बने तालाब से होकर गुजरना पङता है। गांव में कुछ ऐसे भी घर है जिनके घरों में बाढ के पानी घुसने से खाने-खाने को तरस रहे हैं। बाढ के कहर से महसार के गाँवो में हाहाकार मचा हुआ है. हरोहर नदी के जलस्तर बढने से दर्जनो गांवो बाढ के पानी से भरे पडे़ हैं. हरोहर नदी के जलस्तर बढने से सबसे ज्यादा महसार गाँव में बाढ हाहाकार मचा हुआ है यहां के दर्जनो घरों में बाढ के पानी घुसने से लोग बेघर हो गए हैं जयमंगला में भी बाढ का पानी भयंकर हो रही है. इस वक्त महसार गाँव में बाढ जैसे आफत बनकर आयी है, जिधर देखो, पानी ही पानी है, लोगों के आशियाने पर सैलाब ने कब्ज़ा जमा रखा है। महसार गाँव के बूढे- बुजुर्गो का कहना है कि ऐसा बाढ 1988 में आया है जिसमें काफी जान-माल की नुकसान हुआ था उसके बाद आज 2021 में भी उसी प्रकार के बाढ का पानी तेजी से बढ रही है जिससे महसार गाँव के लगभग एक हजार एकङ में धान की बुयाई की गई थी। जो हरोहर नदी के जलस्तर बढने से सरा खेत जलामंग हो गई है जिससे महसार गाँव के किसानों को लाखों रूपये की नुकसान झेलना पङ सकता है इतना होने के बाबजूद भी ना तो मुखिया देखने को आए हैं और ना तो जिला प्रशासन के कोई अधिकारी मीडिया की आने की खबर सुनने के बाद किसान सलाहकार आकर किसानों को हौसला बढा रहे हैं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
जिलाधिकारी इनायत खान ने कोरोना महामारी काल में बेहतर कार्य करने वाले डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया। समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सदर प्रखंड पीएचसी प्रभारी और कोविड केयर सेंटर के प्रभारी डा अशोक सिंह , बरबीघा रेफरल अस्पताल के नोडल पदाधिकारी फैसल अरसद रवि शेखर, मनोज दुबे, श्याम कुमार निर्मल, संतोष कुमार सोनू, पिरामल फ़ौंडेशन के विशाल कुमार, नीरज कुमार, नेहा कुमारी, रुमा कुमारी, मीना सिन्हा, कल्पना कुमारी, अम्बालिका कुमारी, गायत्री कुमारी, सफाई निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, आशा बबिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका गीता सिन्हा और विनीता कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले और सडक दुर्घटना में तत्परता के साथ लोगो को अस्पताल पहुचाने वाले पुलिसकर्मी को भी सम्मानित किया गया। सदर थानाध्यक्ष बिनोद राम, बरबीघा थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा के साथ कई अन्य पुलिस पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
4 दिव्यांग जनों को ट्राइसाइकिल और दुर्घटना में मृत तीन प्रवासी मजदूरों के आश्रित को मिला सहायता राशि
समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के चार दिव्यांगजनो को ट्रासाईकिल प्रदान किये गए। समारोह में जिलाधिकारी और एसपी तथा विधायक ने उन्हें प्रदान किया। इस अवसर पर बिहार राज्य प्रवासी दुर्घटना योजना के तहत भी तीन मृतक के आश्रित को एक एक लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इन सभी के विधवा इस मौके पर उपस्थित थी। इनके पति दूसरे राज्य में कार्य करते समय दुर्घटना के शिकार हो गए थे। इसी प्रकार बिहार शताब्दी असंगठित क्षेत्र कामगार व शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक मृतक की विधवा को सरकारी मदद की राशी का चेक प्रदान किया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
जिलाधिकारी इनायत खान रविवार को दलबल के साथ बाढ़ का मुआयना करने घाटकुसुम्भा का दौरा किया। उनके साथ डीडीसी, एडीएम, एसडीएम सहित बड़ी संख्या में आलाधिकारी भी थे। क्षेत्र में बाढ़ के स्थित का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियो को लोगो को सभी प्रकार की सहायता पहुचाने का निर्देश दिया। बाढ़ के कारण गृह विहीन को तत्काल प्लास्टिक की शिट आदि उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने प्रखंड स्तरीय अधिकारी को क्षेत्र में हुए सभी नुकसान का आंकलन करने को भी कहा। जिलाधिकारी वहां पहुचने के बाद बाढ़ से घीरे कई गावो का निरीक्षण किया। बाद में अधिकारियो के साथ बैठक कर इस विभिषका की समीक्षा की। क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ रहे जलस्तर से कई लोगो के घर गिरने को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने उनलोगों को तत्काल राहत पहुचाने को कहा। इसके अलावा नाव और राशन की व्यवस्था भी दुरुस्त करने को कहा.।इस बीच गंगा नदी के जलस्तर में लगतार वृद्धि से प्रखंड में बाढ़ की स्थित लगातर खराब होती जा रही है।8. गंगा की सहायक नदी हरोहर के जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के दर्जनों गाव के लोग कठिनाई का सामना कर रहे हैं। बताया गया कि चौबीस घंटे में जलस्तर में एक फिट की और बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक सप्ताह से जारी इस कठिनाई को लेकर लोगो में भय का माहौल बनता जा रहा है। जलस्तर बढ़ने पर बिजली कम्पनी ने प्रखंड के पानापुर पंचायत के चार गावो की बिजली अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। गुरडा गाव में तीन लोगो के मकान भी जमींदोज हो गया है। क्षेत्र में सभी सडको पर पानी बहने के कारण आवागमन का एक मात्र जरिया नाव ही रह गया है। 2016 में आयी क्षेत्र में भीषण बाढ़ को याद कर लोग भयभीत हो रहे है। लोग जल कैदी बने हुए है। इस बीच जिलाधिकारी के निर्देश पर सीओ निकहत प्रवीण ने गुरडा गाव में गृह विहीन 20 लोगो को प्लाटिक का शिट उपलब्ध करा दिया है। वृंदावन में भी शिट देने के लिए लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। सीओ ने वृन्दावन गाव के लिए एक नाव भी उपलब्ध कराया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गंगा नदी में आई उफान के बाद जिलें के महसार और जयमंगला गाँव में धीरे-धीरे गाँव के घरों में बाढ के पानी घुस गए हैं वही, दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं। ऐसे में जनजीवन अस्त–व्यस्त हो गई। लोग ऊंची जगहों पर जाने के लिए मजबूर हैं। इसके साथ ही शेखपुरा से महसार के रास्ते लखीसराय जाने वाली सङको पर भी बाढ का पानी तेजी से बढ रही है महसार गाँव पूर्वी टोला जाने वाली रास्ते भी तालाब में तब्दील हो गई है। पूर्वी टोला में रहने वाली महिला हो या पुरुष, बच्चे हो या बूढे सभी को बाढ के पानी से रास्ते बने तालाब से होकर गुजरना पङता है। गांव में कुछ ऐसे भी घर है जिनके घरों में बाढ के पानी घुसने से खाने-खाने को तरस रहे हैं। बाढ के कहर से महसार के गाँवो में हाहाकार मचा हुआ है. हरोहर नदी के जलस्तर बढने से दर्जनो गांवो बाढ के पानी से भरे पडे़ हैं. हरोहर नदी के जलस्तर बढने से सबसे ज्यादा महसार गाँव में बाढ हाहाकार मचा हुआ है यहां के दर्जनो घरों में बाढ के पानी घुसने से लोग बेघर हो गए हैं जयमंगला में भी बाढ का पानी भयंकर हो रही है. इस वक्त महसार गाँव में बाढ जैसे आफत बनकर आयी है, जिधर देखो, पानी ही पानी है, लोगों के आशियाने पर सैलाब ने कब्ज़ा जमा रखा है। महसार गाँव के बूढे- बुजुर्गो का कहना है कि ऐसा बाढ 1988 में आया है जिसमें काफी जान-माल की नुकसान हुआ था उसके बाद आज 2021 में भी उसी प्रकार के बाढ का पानी तेजी से बढ रही है जिससे महसार गाँव के लगभग एक हजार एकङ में धान की बुयाई की गई थी। जो हरोहर नदी के जलस्तर बढने से सरा खेत जलामंग हो गई है जिससे महसार गाँव के किसानों को लाखों रूपये की नुकसान झेलना पङ सकता है इतना होने के बाबजूद भी ना तो मुखिया देखने को आए हैं और ना तो जिला प्रशासन के कोई अधिकारी मीडिया की आने की खबर सुनने के बाद किसान सलाहकार आकर किसानों को हौसला बढा रहे हैं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जमुई जिले के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत से मुन्ना कुमार ने साक्षात्कार लिया जिसमे जीयक्षी कुवर ने बताया की उन्होंने 2 सालों से मुख्यालय में फार्म जमा की हुई हैं पर उनको आज तक पेंशन नहीं मिला रहा हैै। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
75 साल के बाद भी चेनारी में झंडा तोलन दलित बस्ती में नहीं हो रही थी लेकिन वहां के लोग जागरूक नहीं होने से जन अधिकार केंद्र के माध्यम से ललन राम के द्वारा झंडा तोलन किया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेनारी प्रखंड के रामगढ़ गांव में कई लोगों के जानकारी के अभाव में पेंशन नहीं बन पा रहा है जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
