शहर के लालबाग मुहल्ले में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने घर घुसकर दूसरे पक्ष की 55 वर्षीय महिला ललिता देवी के सिर पर हथौड़ी से प्रहार कर सिर फोड़ डाला। घायल महिला को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का परिजनों ने बताया कि ललिता देवी मुहल्ले के स्व यमुना साव की पुत्री है। पिता की मौत के बाद इनके चचेरे भाई गण उनके हिस्से का लगभग 5 एकड़ कीमती भूमि को हड़पना चाहते है।इस भूमि को लेकर पूर्व से दोनो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।भूमि हड़पने के उद्देश्य से दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला के अंदर बंद घर के छत को फांद कर नीचे आए और हथौड़ी से प्रहार कर महिला के सिर को बुरी तरह फोड़ डाला। घटना के सम्बन्ध में गोतिया परिवार के ललन साव , पप्पू साव सुरेश साव और इन सभी के पुत्रों के ऊपर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के सम्बन्ध में नगर थाना पुलिस से शिकायत भी की गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
