घाटकुसुम्भा प्रखंड के 5 पंचायत में भारी जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। जिनमे कुल 24 गाँव प्रभावित है l आमजनों के सुविधानुसार कुल 27 नाव का परिचालन किया जा रहा है l इस बाबत डीपीआरओ ने बताया कि प्रशासन के द्वारा स्थिति पर नज़र रखा जा रहा है l किसी भी विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है l जिला पदाधिकारी के द्वारा स्थिति पर नज़र रखी जा रही है l उनके द्वारा कई आवश्यक निर्देश दिया गया हैआवश्यकता अनुसार नाव की उपलब्धता सुनिश्चित कि जाय lचौबीस घंटे हर समय प्रखंड में कण्ट्रोल रूम का गठन करना है l अस्पताल में चिकित्सक हरसमय उपलब्ध रहेंगे एवं सभी जीवन रक्षक दवाएं प्रत्येक समय उपलब्ध रहे l जानवरों के इलाज हेतु मोबाइल चिकित्सा भान लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे जबकि कार्यपालक अभियंता विद्युत सभी सुरक्षामुलक व्यवस्था के साथ बिजली आपूर्ति करेंगे l कार्यपालक अभियंता पी एच डी सभी खराब या बंद पड़े चापाकल की मरमत्ती कर उसे चालू कराना सुनिश्चित करेंगें l जिला कृषि पदाधिकारी शेखपुरा फसल क्षति का आकलन करेंगें l सिविल सर्जन इस क्षेत्र में पड़ने वाले स्वास्थ केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर निगरानी रखेंगे तथा चिकित्सिकिये कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएँगे l प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी प्रत्येक दिन प्रखंड में उपस्थित होकर कार्यों का पर्यवेक्षन करेंगें lस्वास्थ्य विभाग के द्वारा ORS,जिंक आदि का वितरण एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है l चिकित्सक दल द्वारा आज गदवदिया में कैम्प लगा कर जरुरतमंदो का इलाज किया गया l जानवरों का इलाज एक चिकित्सिये दल द्वारा सहरा गाँव में किया गया l जहाँ भी पानी की समस्या आ रही है वहां टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है l अभी तक कुल 175 प्लास्टिक शीट का वितरण किया जा चुका है l प्रखंड मुख्यालय में 24*7 कण्ट्रोल रूम कार्य कर रहा हैl कण्ट्रोल रूम नंबर 9570560766,6205935255,7488209877अभी तक किसी भी जान माल की क्षति की सुचना नहीं है l प्रशासन के द्वारा स्थिति पर पैनी नज़र रखी जा रही है lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखपुरा डीएम इनायत खान और एसपी कात्तिकेय शर्मा के द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर एक संयुक्त आदेश जारी किया गया है। मुहर्रम पर्व 20 अगस्त को मनाया जाना है। सम्प्रदायिक सद्भावना भड़काने वाले व्यक्तियों, अराजकता/असामाजिक तत्वों तथा अफवाहों को फैलाने वालों पर पर्याप्त निगरानी रखने एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। दो सम्प्रदायों के बीच व्याप्त अविश्वास एवं कटुता की भावना के संदर्भ में प्रायः महत्वपूर्ण एवं साधरण-सी बातें भी साम्प्रदायिक तनाव का कारण बन सकती है। अफवाहों को दबाने एवं उनके निराकरण की कार्रवाई तुरंत करनी चाहिए। भा॰द॰वि॰ की सुसंगत धाराओं के अनुसार साम्प्रदायिकता फैलाने वालों के विरूद्ध दण्ड देने का समुचित प्रावधान है।वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कोरोना संक्रमण/महामारी को लेकर गृह विभाग, बिहार सरकार के द्वारा कोरोना के संक्रमण की स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु दिनांक 25.08.2021 तक विस्तारित करते हुये सभी धार्मिक स्थलों को आम लोगों के लिए बंद रखने एवं किसी प्रकार की धार्मिक प्रदर्शन /जमावाड़ा नहीं लगाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुय दं॰प्र॰सं॰ की धारा 144 के तहत जिले में दिनांक 25.08.2021 तक निषेधाज्ञा लागू रहेगा। मुहर्रम 2021 पर्व को लेकर इस जिले में साम्प्रायिक स्थिति प्रायः सामान्य रही है। शेखपुरा जिला अंतर्गत अब तक किसी थाना क्षेत्र से किसी प्रकार के तनाव अथवा अप्रिय वारदात का इतिहास इस पर्व के अवसर पर नहीं हुआ है, फिरभी यह जिला साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील है जिसमें शेखपुरा, शेखोपुरसराय, एवं अरियरी प्रखंड ज्यादा संवेदनशील रहा है। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उक्त क्षेत्रों पर विषेश चौकसी रखेंगे तथा उस क्षेत्र के सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुये विशेष निगरानी एवं चौकसी रखना अनिवार्य है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जमुई जिला से दिलीप पांडेय ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार में पंचायत चुनाव की डंका बज गई है और तरीका का ऐलान किया गया

उत्पाद विभाग की एक टीम ने छापामारी कर एक शराब कारोबारी कुंदन राम को 25 लीटर देसी शराब के साथ धर दबोचा। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारपुर गांव का रहनेवाला है।उत्पाद दारोगा अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे बगल के गांव ऐझी में देसी शराब की खेप पहुंचाने 9के क्रम में उसे पकड़ लिया गया। वह पैदल ही शराब की खेप बिक्री केन्द्र पर पहुंचाने जा रहा था। तभी घात लगाए उत्पाद टीम ने उसे धर दबोचा। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर ली। जबकि गिरफ्तार कारोबारी के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र मे कई साइबर ठग गिरोह यहीं से देश के कोने कोने की जनता से ठगी करने का धंधा जारी रखे हुए है। विभिन्न राज्य के लोग लगातार ठग गिरोह का शिकार बना रहे हैं। जिसको लेकर लगातार विभिन्न राज्यों की पुलिस साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। जिसमें अब तक की दर्जनों को गिरफ्तार कर साथ ले गई है। इसी क्रम में सोमवार की रात को छत्तीसगढ़ पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े एक मामले में शेखोपुरसराय थाना पहुंची। जो शेखोपुरसराय थाना पुलिस के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पाची गाँव से एक युवक को गिरफ्तार कर ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार की रात को साइबर ठगी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गई ।इस छापेमारी में पाची गाँव निवासी सागर कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो लैपटॉप, 6 मोबाइल बरामद किया गया । गिरफ्तार ठग को छत्तीस गढ़ पुलिस अपने साथ ले गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मंगलवार को शहर के पटेल चौक स्थित टाउन हाल के टीकाकरण केंद्र पर उस समय अफरा तफरी मच गई।जब टीका लेने को लेकर कतार में खड़े होने के दौरान मची आपाधापी में दो युवक आपस में भिड़ गए। घटना के दौरान एक युवक ने रोड़ेबाजी कर 23 वर्षीय विक्रम कुमार को बुरी तरह घायल हो गया। जो कि निकटवर्ती लखीसराय जिला अन्तर्गत सिसमा गांव निवासी मोती साव का पुत्र बताया गया है। घटना के दौरान मची भगदड़ में कुछ महिलाएं भी घायल हो गई । घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने कहा कि उसी के गांव के अवधेश कुमार ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद टीकाकरण केंद्र पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और फिर से टीकाकरण का कार्य सुचारु रुप से चालू कराया।

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत शेखोपुरसराय थाने के परिषद में मंगलवार के दिन मोहर्रम पर को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के द्वारा किया गया। इस बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए मुहर्रम पर्व मनाने को अपील किया । साथ ही साथ किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकालने की अपील की है । किसी भी अप्रिय घटना घटने पर पुलिस को तुरंत सूचित करने को कहा गया।उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा ग्रामीण लोगों को मदद के लिए तत्पर रहेगा। इस बैठक में सीओ अलका कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर एवं कई पंचायत के मुखिया जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण लोग मौजूद थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सदर अस्पताल में उच्च क्षमता वाले डिजिटल एक्स रे मशीन काम करना शुरू कर दिया है सिविल सर्जन डॉक्टर केएमपी सिंह ने मंगलवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। बताया गया कि राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत यहां 500 मेगा पिक्सल क्षमता वाले डिजिटल एक्सरे मशीन लगाया गया है ।इससे टीवी के पहचान में काफी मदद मिलेगी सरकार द्वारा यह मशीन यह भेजा गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिले में अलग अलग स्थानों पर बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।जबकि तीन घायल हो गए।घायलों में एक की हालत नाजुक रहने के कारण सघन इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया। सदर प्रखंड के मेहूंस थाना अंतर्गत मेंहूंस गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे परिजनों में कोहराम मच गया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इस बाबत मृतक के परिजन ने बताया कि मेंहूंस गांव निवासी 18 वर्षीय संजीव कुमार अपने दुकान के समीप पेड़ के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार बोल्ट का विधुत धारा प्रवाह वाली तार से पेड़ में करंट आ गया। जिसके कारण पेड़ के नीचे बैठे संजीव कुमार भी उसके चपेट में आ गया। करंट लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।उधर चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत बेगुंचा गांव में बोरिंग से धान की फसल का पटवन करने के दौरान बिजली के चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। घायलों में प्रद्युमन कुमार ,26 वर्ष और सत्येंद्र सिंह , 30 वर्ष को इलाज हेतु जिला मुख्यालय स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।जहां प्रदुमन कुमार की हालत गंभीर रहने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया।जबकि सत्येंद्र सिंह का इलाज यहां चल रहा है।इसी तरह सदर प्रखंड के ऐझी गांव में बोरिंग से फसल की पटवन करने गए 45 वर्षीय किसान मुनेश्वर रजक बिजली के नंगे तार के चपेट में आ जाने से बुरी तरह झुलसकर बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे इलाज हेतु शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सासाराम शहर के पटेल धर्मशाला में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह रोहतास जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान रोहतास युवा जदूयु के मुख्य प्रवक्ता आकाश दीप उर्फ़ विशाल कुशवाहा ने अशोक चौधरी को बुके व फुल माला देकर स्वागत व सम्मानित किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।