घाटकुसुम्भा नदी के जलस्तर में वृद्धि फिलहाल रुक गई है। पिछले 24 घंटे में एक इंच की कमी दर्ज की गई है । बहुत ही धीमी गति से जलस्तर में कमी हो रही है। बावजूद हालात में फिलहाल कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। जिन इलाकों में पानी घुस गया है वहां लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। लोग पलायन हो रहे है। घरों में पानी घुसने से उनके शरण स्थल ढूंढने पड़ रहे है। प्रशासनिक तौर पर केवल नाव उपलब्ध करा दिया गया है। इसके आलावें किसी तरह की राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराया गया है। लिहाजा लोग प्रशासन को कोस रहे है और अपना अशियाना ढूंढने में लगे है। प्रखंड के टाल इलाके के करीब पांच पंचायत के 10 से 15 हजार की आबादी प्रभावित है। इसमें कुछ लोग पलायन होकर इधर-उधर ऊंचे स्थानों पर पड़ाव डाले है। कई लोग घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गये है या फिर शेखपुरा मे किराये के मकान मे रह रहे हैं।इन इलाकों में बाढ़ पीड़ित परिवारों की मुश्किलें लगातार गंभीर होती जा रही है। इधर प्रशासनिक अधिकारी केवल रोड मार्ग से बाढ प्रभावित क्षेत्र का जायजा ले रहे है। प्रभावित गांवों में सीनियर या विभाग के अधिकारी अभी भी नहीं पहुंचे है। केवल ऊपरी इलाकों में राहत का कोरम पूरा कर चलें आ रहे है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आभार यात्रा के क्रम में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह बृहस्पतिवार को यहां जद यू के कार्यकर्त्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।आरसीपी सिंह जिंदाबाद और नीतीश कुमार जिंदाबाद रणधीर कुमार सोनी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओ के साथ गिरिहिंडा चौक पर स्व कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार के युवाओं को रोजगार सुलभ कराया जाएगा। बिहार में इस्पात की बड़ी फैक्ट्री लगाई जाएगी। इसके अलावे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जद यू के सर्वमान्य नेता हैं और इसमें कोई किंतु-परन्तु नहीं है। इस अवसर पर जद यू नेता राहुल कुमार, शम्भू यादव, गुरुजी मुखिया, आलोक मुखिया, ब्रह्मदेव मुखिया, विनय महतो सहित अन्य मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
घाटकुसुम्भा के सभी पंचायत में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है l अंचल अधिकारी घाटकुसुम्भा के द्वारा बताया गया की जल का स्तर कम हो रहा है l जरुरत के अनुसार नाव का परिचालन किया जा रहा है l जानवरों का इलाज आज बेलाउनी में चिकित्सिये दल के द्वारा किया गया l मेडिकल टीम के द्वारा कैम्प लगा कर इलाज किया जा रहा है l पानापुर पंचायत के कुछ गाँव में जरुरतमंदो को खाने का पैकेट उपलब्ध कराया गया है l जिला पदाधिकारी शेखपुरा के द्वारा यह सख्त निर्देश दिया गया है कि सभी जरुरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराया जाय l प्लास्टिक शीट का वितरण आवश्कतानुसार किया जा रहा है l प्रशासन के द्वारा 24*7 स्थिति पर नजर रखा जा रहा है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है l
शेखपुरा सदर प्रखंड के गगरी पंचायत अंतर्गत हसौड़ी महादलित टोला में डाक्टर द्वारा दूसरे दिन की लोगों का इलाज किया जा रहा है । महादलित टोला में डायरिया के प्रकोप से 3 लोगों के मौत के बाद स्वास्थ विभाग ने डाक्टरों की टीम वहां तैनात किया है । डा राजीव रंजन, डॉ राहुल कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मी सर्वेश्वर कुमार, श्वेता कुमारी, सावित्री कुमारी ,विनीता कुमारी सुनीता कुमारी ,रामदेव यादव आदि गांव के सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की । घर घर जाकर लोगों को ओआरएस और जींक के पैकेट दिए। साथ ही उसके प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी स्वास्थ्य टीम ने लोगों को अपने आसपास साफ सफाई रखने और ताजा भोजन एवं शुद्ध पानी पीने की अपील की है । इस संबंध में प्राप्त जानकारी बताया गया कि दादा और उसके दो पौत्र के मौत के बाद गांव में डायरिया को लेकर भय का माहौल हो गया था । बड़ी संख्या में ग्रामीण निजी अस्पतालों में भी इलाज के लिए भर्ती कराए गए थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पहुंचने के बाद वहां स्थिति को काबू में किया गया। बताया गया कि अभी भी 7 लोगों सलाइन दिया जा रहा है। इस बीच गांव में कुछ राहत देखी जा रही है डायरिया का प्रकोप गांव के बड़े बुजुर्ग से लेकर छोटे-छोटे बच्चों के बीच में भी है। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि गांव में मेडिकल टीम कैंप कर रही है।साथ ही स्थिति में सुधार आया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखोपुरसराय प्रखण्ड अंतर्गत आँगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा बृहस्पतिवार को अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया ।इसी क्रम में ओनामा पंचायत के अस्थन्ना गाँव के आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या 05 पर सेविका सकुन्तला देवी ने छः माह के शिशु कल्पना कुमारी को खीर खिलाकर मुहजुट्ठी कराया गया । वहीं मौजूद पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ पप्पू कुमार राय ने अन्नप्राशन के महत्व को बताते हुए कहा कि वर्तमान समय के कोरोना काल में बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल बेहद जरूरी है, इसलिए छः माह के होने के बाद शिशु को उपरी आहार जरूर शुरू करें इस उम्र में बच्चों को हर प्रकार का मसला हुआ खाना खिलाना ताकि बच्चे का शारीरिक जेजेडएक्स प्रथम दो साल काफी महत्वपूर्ण होता है इसलिए स्तनपान के साथ उपरी आहार देना सुनिश्चित करना चाहिए उन्होंने कहा 6 से 8 माह के उम्र में दो कटोरी एवं 9 से 11 माह के उम्र में मात्रा बढ़ाकर तीन कटोरी खिलाने की आवश्यकता होती है एवं 2 वर्ष तक अनुपूरक आहार के साथ-साथ स्तनपान जारी रखने की बात कही गई। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए कहा गया एवं मास्क का उपयोग करने और शारीरिक दूरी का पालन जरूर करने को कहा गया। इस अवसर पर पिरामल बीटीओ पप्पू कुमार राय,सेविका सकुन्तला देवी,आशा बबीता कुमारी,जीवीका सदस्य रिंकु देवी,सारो देवी एवं अन्य ग्रामीण महिलाएँ मौजूद थीं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखोपुरसराय प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पांची गांव में एक हीं परिवार के कई लोग डायरिया के प्रकोप में है ।मालूम हो कि जिले के कई गांव में डायरिया के प्रकोप की खबरें मिल रही हैं। ताजा मामला शेखोपुरसराय प्रखंड के पांची गांव का है। जहां कई परिवार के लोग डायरिया से पीड़ित हैं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए पीएचसी के प्रभारी डॉ बिपिन कुमार ने बताया कि बीमारी की शिकायत मिलने के बाद उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग का दल गांव पहुंचा। जहां जांच के बाद डायरिया की शिकायत मिलने के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिये पीएचसी लाकर भर्ती किया गया है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बीमारी से निपटने में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्षम है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बीती रात्रि बरबीघा थाना अंतर्गत नसरतपुर गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 194 बोतल विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई। ।इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद उत्पाद निरीक्षक पीयूष कुमार के नेतृत्व में एक टीम नसरतपुर भेजी गई। टीम नसरतपुर गांव के शिव मंदिर के बगल मे अवस्थित एक खंडहर से विदेशी शराब का जखीरा बरामद करने में सफल हुई। टीम में उत्पाद अवर निरीक्षक अनिल कुमार और शिवनंदन सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे। बरामद शराब में इंपीरियल ब्लू एवं डेनिस व्हिस्की ब्रांड के 194 बोतल विदेशी शराब शामिल है। टीम ने कुल 71 लीटर से अधिक मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।वहीं इस दौरान किसी शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है । साथ ही उन्होंने बताया कि इसको लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन पटना के द्वारा साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग ओनामा के प्रांगण में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें फाउंडेशन के तरफ से प्रभाकर कुमार के द्वारा B.Ed. एवं D.El.Ed. के सभी प्रशिक्षुओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें मुख्य रुप से शेखपुरा जिले में एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट यानी की असर 2021 सर्वेक्षण में कॉलेज की संभावित भागीदारी के संबंध में महाविद्यालय के छात्रों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के संबंध में विशेष रुप से चर्चा किया गया। यह कार्यक्रम पूरे देश में 2005 से संचालित हो रहा है। यह संस्था लगभग 25,000 स्वयंसेवको के समर्थन से सभी ग्रामीण जिलो तक पहुंचने में सक्षम होता हैं। महाविद्यालय के अध्यक्ष अँजेश कुमार ने कहां की हमारी संस्था एवं यहां के प्रशिक्षु इस फाउंडेशन को अनवरत सेवा प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के उपाध्यक्ष रमेश कुमार विभागाध्यक्ष बालदेव प्रसाद सहायक प्राध्यापक सर्वेश कुमार राय, राकेश गिरी, रविंद्र कुमार, विश्वजीत कुमार एवं उमाशंकर विद्यार्थी प्रशाखा पदाधिकारी राजाराम पुस्तकालय अध्यक्ष अदीबा आजमी कंप्यूटर संकाय के आसित अमन, हर्षवर्धन, मनीष शंकर की उपस्थिति रही।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
उत्पाद विभाग और कोसुंभा ओपी पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर छापामारी कर 33 लीटर देसी शराब और एक बाईक बरामद की है। जबकि एक कारोबारी को गिरफ्तार कर ली। उत्पाद विभाग की टीम ने लखीसराय से देसी शराब की खेप पहुंचाने बाईक से शेखपुरा आ रहे एक कारोबारी रितेश कुमार को 18 लीटर देसी शराब और एक बाईक के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार युवक लखीसराय जिला अंतर्गत विक्कम गांव निवाड़ी महारंगी राम का पुत्र बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक पीयूस कुमार ने की।उधर कुसुंभा ओपी अध्यक्ष सदाशिव यादव के नेतृत्व में पुलिस ने गोपिचक गांव में छापामारी कर श्रीराम राम के घर से 15 लीटर की मात्रा में देसी शराब बरामद की। लेकिन वह भाग निकलने में सफल हो गया फरार होने में सफल कारोबारी ब्रह्मदेव राम का पुत्र बताया गया है । दोनो मामलों का अलग अलग मुकदमा दायर किया गया। जबकि गिरफ्तार कारोबारी रितेश कुमार को जेल भेज दिया गया।
आज शाम 7:00 बजे चेनारी क्षेत्र के दक्षिण इलाके में बहुत जोरों से आंधी-तूफान आया था और बिजली भी तड़प रही थी लगता था बहुत जोरों से बारिश होने वाला है लेकिन कुछ देर बाद थोड़ा बहुत बारिश होकर रुक गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
