sachin Raj
बता दें कि चेनारी कुदरा स्टेट हाईवे पर चेनारी थाना चौक से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक वाहनों का लंबा कतार लगा हुआ है वहीं कुछ लोगों से जाना तो उन्होंने बताया की यह समस्या सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हो जाने के कारण वश लग रहा है किंतु इस पर प्रशासन का ध्यान नहीं है और ना ही अधिकारियों का उक्त बातें बाजार वासियों के द्वारा कही गई जो जाम की समस्या से जूझ रहे हैं
बहुत दिनों से स्कूल बंद था और अभी स्कूल खुला है ऐसे में स्कूल में अच्चा पढ़ाई हो रहा है या नहीं आइए ऐसे में जानकारी लिया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले में गैर संचारी रोगों के रोकथाम के लिए सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बीमारी के तहत कुल आबादी का 37% लोग ग्रसित हैं। हालांकि यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। उसके बाद भी यह जानलेवा साबित हो सकता है। इसे लेकर सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आशा दीदी के साथ साथ जीविका दीदी को भी इस कार्यक्रम से जोड़ने और इसके संचालन के टिप्स दिए गए। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं बीसीएम बीएसएम आदि और जीविका दीदी उपस्थिति थीं। कार्यशाला में लोगों को गैर संचारी रोग जैसे मधुमेह रक्तचाप आदि के बारे में गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र उपाध्याय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आशा दीदी घर घर जाकर सभी लोगों के स्वास्थ्य फॉर्म भरने का कार्य करेगी। इसमें लोगों के रक्त चाप शुगर स्तर आदि संबंधी आंकड़े इकट्ठे किए जाएंगे। इसमें व्यक्ति के आंकड़े 4 या 4 से ज्यादा होगा उन्हें अपने निकटवर्ती स्वास्थ्य पर आकर स्वास्थ्य की जांच कराने की सलाह दी जाएगी । सरकार के निर्देशों के अनुसार इसलिए किया जा रहा है। इन बीमारियों के प्रारंभिक स्तर पर ही जानकारी प्राप्त करने पर उसका इलाज भी सरल और सुगम होगा। बाद में जटिलताओं के कारण लोगों को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा ।साथ ही लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी पैदा होगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राजद विधायक विजय सम्राट में घाटकुसुंभा प्रखंड के बाढ़ क्षेत्र का सोमवार को एक बार पुन दौरा किया। विधायक ने क्षेत्र में लोगों को हो रही कठिनाई से रूबरू हुए ।लोगों ने विधायक से प्रशासन द्वारा राहत कार्य में सुस्ती बरते जाने का आरोप लगाया । बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक से आग्रह किया कि घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र को सरकार द्वारा जलजमाव का क्षेत्र मांगते हुए इन लोगों के कठिनाइयों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जबकि हरोहर नदी के दूसरी ओर लखीसराय जिले के गांव को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुए सरकार द्वारा अभी आपदा के समय में सभी प्रकार के राहत तत्परता के साथ सरकार के नियमों के अनुसार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने लोगों ने विधायक से घाटकुसुंभा प्रखंड को भी बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित करवाने की मांग की विधायक ने घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र के गदबदिया सुजावलपुर अकरपुर आदि गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को दूर करने के प्रयास के तहत दौरा किया बाद में विधायक ने प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। विधायक ने सरकार द्वारा जिला प्रशासन द्वारा वितरण किए जा रहे सुखा राशन सामग्री का भी निरीक्षण किया। इसमें बाढ़ पीड़ित लोगों को ढाई किलो चूड़ा चना और चीनी दिया जा रहा है। विधायक ने राहत के नाम पर दिए जा रहे इस राशन को नाकाफी बताया। विधायक ने लोगों को भरोसा दिया कि वे उनके कष्ट से पूरी तरह अवगत हैं और उसे दूर करने के लिए अपने स्तर से हर प्रयास करने का भी आश्वासन दिया।
सोमवार को सदर प्रखंड के सिरारी रेलवे स्टेशन के समीप सड़क को नया रेलवे पटरी निर्माण के दौरान बंद की जाने के विरोध को लेकर एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। सिरारी रेलवे स्टेशन के समीप आयोजित धरना आंदोलन का नेतृत्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत कुमार बुद्धन भाई ने किया। इस बाबत आंदोलनकारी बुधन भाई ने बताया कि इस सिरारी से चेवाड़ा जाने वाली सड़क रेलवे क्रॉसिंग के पास करता है। इस सड़क को नए रेल पटरी निर्माण के दौरान बंद कर दिया गया है । इसे कई गांवों का आवागमन बाधित हो गया है । किसानों को खेत जाने में भी परेशानी हो गई है। इसकी मांग कई बार रेलवे प्रशासन से की गई । लेकिन अब तक कोई कारवाई नहीं हुई। बाध्य होकर हम लोग धरना देने के लिए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं कर ली जाती । तब तक हम लोगों का आंदोलन चरण बद्ध तरीके जारी रहेगा। उन्होंने रेल विभाग के उच्च अधिकारियो और सरकार से उनकी मांगों पर अविलंब विचार करने की मांग की है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में माह के तीसरे शनिवार को जिले विभिन्न स्कूलों में स्कूली बच्चों के बीच बरसात के दिनों में बच्चों को काटने वाले कीट,सर्प आदि से बचाव ,प्राथमिक उपचार , दुष्प्रभाव ,समाधान आदि के बारे में जानकारी दी गई।इस बाबत डी पी ओ सर्व शिक्षा अभियान सतीश प्रसाद सिंह ने बताया कि सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम इस जिला में विगत दो वर्षों से चल रहा है। इसके तहत एक कैलेंडर तैयार किया गया है। उसी कैलेंडर के मुताबिक शनिवार को स्कूली बच्चों को इसकी जानकारी दी जाती है।ताकि इससे सुरक्षा को अपनाया जा सके। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कोरोना काल के दौरान स्कूल बंद रहने के कारण इस तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नही किया जा सका। बरसात के दिनों में बच्चों को सर्प डसने की ज्यादा तर शिकायतें मिलती है। सर्प डसने के बाद उसका समुचित उपचार के बारे में बताया गया। जबकि इससे बचाव के बारे में भी चर्चा हुई। स्कूलों में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त फोकल शिक्षकों द्वारा बच्चों को इसकी जानकारी दी गई।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
घाट कुसुंभ प्रखंड क्षेत्र के भदौस गांव में स्वास्थ विभाग द्वारा शिविर लगाया गया ।शिविर में लोगों के स्वास्थ्य जांच किए गए ।साथ ही लोगों के पशुओं को दवा भी दी गई ।इस संबंध में प्राप्त जानकारी बताया गया कि पशु चिकित्सकों का दल गांव के 83 पशुपालकों के 344 पशुओं की जांच कर उसे दवा दी स्वास्थ विभाग की टीम लोगों को बाढ़ के दौरान एहतियात बरतने और शुद्ध पेयजल ताजा भोजन लेने के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा बाढ़ के पानी से गिरने के बाद महामारी फैलने की आशंका को लेकर अपनी चौकसी बढ़ा दी है। हालांकि शनिवार को प्रखंड भदौस के अलावा और कहीं भी स्वास्थ शिविर लगाये जाने की सूचना नहीं है। हालांकि जिला प्रशासन के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नौका के मदद से तीन चलंत चिकित्सकों का दल तैनात किया गया है। बाढ़ के दौरान लोगों को होने वाली हर प्रकार की स्वास्थ संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली हरोहर नदी का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है । पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 20 सेंटीमीटर और कम हुआ है ।लेकिन इसके बाद भी लोगों की कठिनाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोग अभी भी घरों में कैद हैं लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। साथ ही लंबे समय तक घरों में रहने के कारण लोगों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न होने शुरू हो गई है । लोगों के आवागमन का एकमात्र साधन नाव ही बचा है क्षेत्र के सभी सड़क पर अभी भी दो से ढाई फीट के भी पानी बह रहा है ।लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच प्रखंड प्रशासन द्वारा जोर-शोर से लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण का काम किया जा रहा है। प्रखंड के सबसे ज्यादा प्रभावित पानापुर पंचायत के गांवो में लोगों को सुखा राशन के नाम पर चूड़ा चीनी देने का काम किया जा रहा है । इसके अलावा प्रखंड के अन्य गांवों में भी लोगों के बीच राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। लोगों को बाढ़ के पानी से बचाव के लिए प्लास्टिक के सीट भी दिए जा रहे हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रामनुबीघा गांव में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान शनिवार की सुबह एक 12 वर्षीय बालिका छोटी कुमारी की मौत पानी में डूबने से हो गई। मृत बालिका गांव के रामकुमार सिंह उर्फ सिंटू कुमार के पुत्री है। सूत्रो ने बताया कि छोटी सुबह अपने दो सहेलियों के साथ घर से गांव के पोखर में आई बाढ़ के पानी में नहाने के लिए चली गई। नहाने के दौरान ही तेज धार में तीनों बच्चियां बह गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़ कर दो बच्चियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि छोटी कुमारी तेज धार में बहती हुई दूर चली गई। सकुशल बाहर निकली बच्चियों ने ही छोटी कुमारी के बारे में जब जानकारी दिया तब लोगों ने उसका खोजबीन शुरू किया। पानी से बाहर निकालने के बाद आनन-फानन में उसे बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालिका दम तोड़ चुकी थी। की मौत की खबर के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और उन का रो रो कर बुरा हाल है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
