मालूम हो कि इस समय कृषि कार्य जोर शोर से चल रहा है और इस समय खाद नहीं उपलब्ध होने से किसानों में मायूसी देखा जा रहा है वही बता दें कि आज सोमवार को चेनारी प्रखंड के अनेक दुकानदारों के द्वारा खाद का स्टॉक नहीं उपलब्ध होने के कारण बहुत किसानों को वापस लौटना पड़ा वही बता दे कि नारायणा गांव निवासी श्री राम पासवान बताते हैं कि इस समय हम लोगों का खेती-बाड़ी का समय है और समय पर खाद नहीं मिलने के कारण बस धान की अच्छी उपज नहीं होने की डर सताने लगा है उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन से निवेदन है कि प्रखंड में जल्द से जल्द खाद की किल्लत को दूर किया जाए

Transcript Unavailable.

मालूम हो कि आज सोमवार को श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाना है और इसको लेकर पिछले शनिवार से ही बाजार में भीड़ उमड़ा है और बाजार में रौनक दिख रही है चेनारी बाजार के पूजा पाठ के व्यवसाय सुनील गुप्ता बताते हैं कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जन्माष्टमी को लेकर बाजार में रौनक दिख रहा है वही कमाई भी अच्छी होने वाली है तथा चेनारी बाजार में अलग-अलग जगहों पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोर शोर पर है वही श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी अब अंतिम रूप में है

Nitish kumar

किशोर की गला घोटकर हत्या चेनारी स्थानीय थाना क्षेत्र के नरैना गांव में गुरुवार की रात अपने कमरे में सो रहा एक किशोर की गला दबाकर रहस्यमय ढंग से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी परिजन को शुक्रवार को हुई मृतक नरैना निवासी टूनू सिंह कुशवाहा का 14 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार मध्य विद्यालय नरैना में कक्षा 7 का छात्र था। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों के बीच सूरज की रहस्यमय ढंग से हुई हत्या को ले कई तरह की चर्चा हो रही है। प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूरज अपने कमरे में अकेले सो रहा था, इसी बीच अपराधियों ने मुंह बंदकर तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया गया है। आरोपितों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है। सूरज की मां मीना देवी ने बताया कि उनके पति वाराणसी स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वाह घर पर गुरुवार की रात अपने 5 वर्षीय बेटी रिया कुमारी के साथ एक कमरे में सोई हुई थी। जबकि बगल वाले कमरे में सूरत सोया हुआ था। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर महिला के दुपट्टे से गला घोटकर सूरज की हत्या कर दी। मैंने बताया कि जब सुबह में जागी तो बेटे को सोया अवस्था में देखकर जगाने का प्रयास किया नहीं जगने पर हल्ला की, तब आसपास के लोग जुट गए। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। इसकी खबर वाराणसी में रह रहे मृतक के पिता और बड़े भाई को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है। वही गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है।

चेनारी थाना की पुलिस ने लांजी गांव से तीन सप्ताह पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार महिला को बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने उस महिला के प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पंचायत चुनाव-2021 को लेकर एक जिले में तीन साल से जमे पुलिस वालों के तबादले का फरमान जारी हो गया है। आयोग की अनुमति से इन्हें हटाया जाएगा। इनमें डीएसपी से लेकर दारोगा तक शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने एक ही जिले में तीन साल से तैनात डीएसपी और थानों में पदस्थापित इंस्पेक्टर और दारोगा का ट्रांसफर करने को कहा है। आयोग की ओर से गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को इससे संबंधित पत्र भी लिखा गया है। निर्वाचन आयोग के इस आदेश के बाद डीएसपी इंस्पेक्टर और दारोगा के रैंक के पदाधिकारियों का स्थानांतरण दूसरे जिलों में किया जाएगा। इन पदाधिकारियों को उनके गृह जिले में नही भेजा जाएगा बल्कि किसी अन्य जिले में स्थानांतरित किया जाएगा। एक जिले में तीन साल की सेवा के कट ऑफ की तारीख 31 दिसम्बर 2021 तय किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 15 दिनों की समय सीमा भी निर्धारित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है, इसलिए तीन साल वाले पुलिस पदाधिकारियों के तबादले को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए।   

आज शनिवार को दोपहर के 12:00 बजे चेनारी थाना में भूमि सुधार के तहत कैंप लगाकर फरियादियों की फरियाद सुना गया था था उस पर विचार कर मामला का निष्पादन भी किया गया उक्त समय पर सीईओ निशांत कुमार व थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के ग्राम सिंहपुर के चिरकुट राम के घर में घुसकर बकरी चोरी कर रहे थे चोर उसी समय चिरकुट राम जागकर देखें उसके बाद हाला किए तो ग्रामीणों ने जाग गए और चोर को पकड़ लिया पकड़ने के बाद करने वाले व्यक्ति को नाम पूछा गया उन्होंने बताया नीतीश पासवान पिता का नाम चर भांग पासवान वह नंदू शेरा गांव के रहने वाले हैं ग्रामीणों ने पूछा चोरी करने वाला व्यक्ति से पूछा गया कितने लोग थे उन्होंने बताया 3 लोग थे उसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के पास फोन करके प्रशासन को हवाले कर दिया सुबह होते प्रशासन चोरी करने वाला व्यक्ति के घर के लोगों से मिलकर उसको छोड़ दिया वह तीनों लोगों पर प्रशासन कोई करवाई नहीं किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के ग्राम सिंहपुर के रहने वाली एक महिला को कोरोना वैक्सीन लेने से उसके तबीयत बहुत खराब हो गया है वह अस्पताल में भर्ती है उनका उम्र 40 वर्ष है उन्होंने बताया कोरोना वैक्सीन पहले मैं बहुत स्वास्थ्य कोरोना वैक्सीन लेने से मेरा तबीयत बिगड़ गई