मालूम हो कि इस समय कृषि कार्य जोर शोर से चल रहा है और इस समय खाद नहीं उपलब्ध होने से किसानों में मायूसी देखा जा रहा है वही बता दें कि आज सोमवार को चेनारी प्रखंड के अनेक दुकानदारों के द्वारा खाद का स्टॉक नहीं उपलब्ध होने के कारण बहुत किसानों को वापस लौटना पड़ा वही बता दे कि नारायणा गांव निवासी श्री राम पासवान बताते हैं कि इस समय हम लोगों का खेती-बाड़ी का समय है और समय पर खाद नहीं मिलने के कारण बस धान की अच्छी उपज नहीं होने की डर सताने लगा है उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन से निवेदन है कि प्रखंड में जल्द से जल्द खाद की किल्लत को दूर किया जाए
