शेखोपुरसराय प्रखण्ड अंतर्गत आँगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा बृहस्पतिवार को अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया ।इसी क्रम में ओनामा पंचायत के अस्थन्ना गाँव के आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या 05 पर सेविका सकुन्तला देवी ने छः माह के शिशु कल्पना कुमारी को खीर खिलाकर मुहजुट्ठी कराया गया । वहीं मौजूद पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ पप्पू कुमार राय ने अन्नप्राशन के महत्व को बताते हुए कहा कि वर्तमान समय के कोरोना काल में बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल बेहद जरूरी है, इसलिए छः माह के होने के बाद शिशु को उपरी आहार जरूर शुरू करें इस उम्र में बच्चों को हर प्रकार का मसला हुआ खाना खिलाना ताकि बच्चे का शारीरिक जेजेडएक्स प्रथम दो साल काफी महत्वपूर्ण होता है इसलिए स्तनपान के साथ उपरी आहार देना सुनिश्चित करना चाहिए उन्होंने कहा 6 से 8 माह के उम्र में दो कटोरी एवं 9 से 11 माह के उम्र में मात्रा बढ़ाकर तीन कटोरी खिलाने की आवश्यकता होती है एवं 2 वर्ष तक अनुपूरक आहार के साथ-साथ स्तनपान जारी रखने की बात कही गई। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए कहा गया एवं मास्क का उपयोग करने और शारीरिक दूरी का पालन जरूर करने को कहा गया। इस अवसर पर पिरामल बीटीओ पप्पू कुमार राय,सेविका सकुन्तला देवी,आशा बबीता कुमारी,जीवीका सदस्य रिंकु देवी,सारो देवी एवं अन्य ग्रामीण महिलाएँ मौजूद थीं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
