घाटकुसुम्भा नदी के जलस्तर में वृद्धि फिलहाल रुक गई है। पिछले 24 घंटे में एक इंच की कमी दर्ज की गई है । बहुत ही धीमी गति से जलस्तर में कमी हो रही है। बावजूद हालात में फिलहाल कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। जिन इलाकों में पानी घुस गया है वहां लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। लोग पलायन हो रहे है। घरों में पानी घुसने से उनके शरण स्थल ढूंढने पड़ रहे है। प्रशासनिक तौर पर केवल नाव उपलब्ध करा दिया गया है। इसके आलावें किसी तरह की राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराया गया है। लिहाजा लोग प्रशासन को कोस रहे है और अपना अशियाना ढूंढने में लगे है। प्रखंड के टाल इलाके के करीब पांच पंचायत के 10 से 15 हजार की आबादी प्रभावित है। इसमें कुछ लोग पलायन होकर इधर-उधर ऊंचे स्थानों पर पड़ाव डाले है। कई लोग घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गये है या फिर शेखपुरा मे किराये के मकान मे रह रहे हैं।इन इलाकों में बाढ़ पीड़ित परिवारों की मुश्किलें लगातार गंभीर होती जा रही है। इधर प्रशासनिक अधिकारी केवल रोड मार्ग से बाढ प्रभावित क्षेत्र का जायजा ले रहे है। प्रभावित गांवों में सीनियर या विभाग के अधिकारी अभी भी नहीं पहुंचे है। केवल ऊपरी इलाकों में राहत का कोरम पूरा कर चलें आ रहे है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।