बीती रात्रि बरबीघा थाना अंतर्गत नसरतपुर गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 194 बोतल विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई। ।इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद उत्पाद निरीक्षक पीयूष कुमार के नेतृत्व में एक टीम नसरतपुर भेजी गई। टीम नसरतपुर गांव के शिव मंदिर के बगल मे अवस्थित एक खंडहर से विदेशी शराब का जखीरा बरामद करने में सफल हुई। टीम में उत्पाद अवर निरीक्षक अनिल कुमार और शिवनंदन सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे। बरामद शराब में इंपीरियल ब्लू एवं डेनिस व्हिस्की ब्रांड के 194 बोतल विदेशी शराब शामिल है। टीम ने कुल 71 लीटर से अधिक मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।वहीं इस दौरान किसी शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ‌। साथ ही उन्होंने बताया कि इसको लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।