4 दिव्यांग जनों को ट्राइसाइकिल और दुर्घटना में मृत तीन प्रवासी मजदूरों के आश्रित को मिला सहायता राशि
समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के चार दिव्यांगजनो को ट्रासाईकिल प्रदान किये गए। समारोह में जिलाधिकारी और एसपी तथा विधायक ने उन्हें प्रदान किया। इस अवसर पर बिहार राज्य प्रवासी दुर्घटना योजना के तहत भी तीन मृतक के आश्रित को एक एक लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इन सभी के विधवा इस मौके पर उपस्थित थी। इनके पति दूसरे राज्य में कार्य करते समय दुर्घटना के शिकार हो गए थे। इसी प्रकार बिहार शताब्दी असंगठित क्षेत्र कामगार व शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक मृतक की विधवा को सरकारी मदद की राशी का चेक प्रदान किया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
