जिलाधिकारी इनायत खान ने कोरोना महामारी काल में बेहतर कार्य करने वाले डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया। समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सदर प्रखंड पीएचसी प्रभारी और कोविड केयर सेंटर के प्रभारी डा अशोक सिंह , बरबीघा रेफरल अस्पताल के नोडल पदाधिकारी फैसल अरसद रवि शेखर, मनोज दुबे, श्याम कुमार निर्मल, संतोष कुमार सोनू, पिरामल फ़ौंडेशन के विशाल कुमार, नीरज कुमार, नेहा कुमारी, रुमा कुमारी, मीना सिन्हा, कल्पना कुमारी, अम्बालिका कुमारी, गायत्री कुमारी, सफाई निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, आशा बबिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका गीता सिन्हा और विनीता कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले और सडक दुर्घटना में तत्परता के साथ लोगो को अस्पताल पहुचाने वाले पुलिसकर्मी को भी सम्मानित किया गया। सदर थानाध्यक्ष बिनोद राम, बरबीघा थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा के साथ कई अन्य पुलिस पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
