दो दिनों में 10 हजार लोगों को टीका लगा लिए दिए जाने के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। आप भी अपने निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर टीका के लिए आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंच कर कोरोना से बचाव का टीका अवश्य ले लें। टीका ही करुणा से बचाव का अभी तक का सबसे बड़ा हथियार है। राज्य मुख्यालय से 10,000 टीके की खुराक देर शाम यहां पहुंचा । इस टीके को 2 दिन में दस हजार लाभुकों को दिए दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखपुरा और बरबीघा नगर क्षेत्र में बच्चे से दो हजार लोगों को टीका किया जाना है । जबकि दूसरी डोज की अवधि पूरा कर लिए लोगों को इन दो दिनों में प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जाएगा। जिले के सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा इस संबंध में अलग-अलग माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। बताया गया कि जिले में अभी तक डेढ़ लाख लोगों को कोरोना से बचाव के टीके दिए जा चुके हैं । लेकिन केवल 26,000 लोगों को ही दूसरी डोज दी जा सकी है । दूसरी डोज देने के काम को इन दो दिनों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा ।इससे अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण अभियान को तेज किया जाएगा। जिले में अभी तक 36.4 7% लोगों को रोने से बचाव के लिए जा चुके हैं ।अभी भी 2,56,000 लोगों को टीका दिया जाना शेष है ।जिले के शहरी क्षेत्र में टीकाकरण लगभग पूरा हो गया है ।शेखपुरा नगर क्षेत्र में अब केवल 1500 लोगों को दिया जाना है। जबकि बरबीघा क्षेत्र में यह संख्या 5 सौ रह गई है। स्वास्थ विभाग द्वारा लोगों को दूसरी डोज लेने के लिए मोबाइल पर संदेश भेजा रहे हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
