शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पांची गांव के बगल से होकर गुजरने वाली कुंभरी नदी से बुधवार को पुलिस ने 65 वर्षीय सुरेश मांझी की लाश को बरामद करने सफल हुई। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को नदी के तटबंध से होकर गुजरने के दौरान वृद्ध का पाव फिसल जाने के बाद वह नदी के गहरे पानी में चला गया। मृतक पांची गांव के स्व पूना मांझी का पुत्र बताया गया है। काफी खोजबीन के बाद भी मंगलवार की देर शाम तक वृद्ध की लाश नदी से नही मिल पाया। बुधवार को उसकी लाश पानी में तैरता नजर आया।इसकी खबर मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी। घटना के सम्बन्ध में एक यूडी केस थाना में अंकित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
