दिल्ली से हसमत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज देश के कई बड़े शहरों जैसे तमिलनाडु ,तिरुपुर ,झारखण्ड ,कोयमबटूर ,उत्तरप्देश ,हरियाणा दिल्ली से तीस लोगों को फैक्ट शाला मीडिया लिटरेसी नेटवर्क के तहत गूगल मीट पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिए गए। जिसमें उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय मीडिया और सूचना के निर्माण का लक्ष्य है कि भारत के समुदाय को ऑनलाइन गलत सूचना के तथ्यों को निचोड़ने में मदद करके एक मजबूत और विश्वसनीय टेक्नोलॉजी का निर्माण किया जाए। इस पहल से लोगों को ऑनलाइन सामग्री की प्रकृति और विशेषताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।इस प्रशिक्षण में श्री रफी अहमद सिद्दीकी, एसएम हसमत अली, अरुण कुमार, राम बाबू जायसवाल, दीपक राज,उज्जवल कुमार ,रवि कुमार, सुशील कुमार आदि सहित अनेक पत्रकारों ने भाग लिया।

दिल्ली से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से सड़क किनारे पानी बेचने वाले मजदुर से बिहार में हो रहे चुनाव को लेकर बात चित की।

दिल्ली आयानगर से राम कारण साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि लोगों को बदलते मौसम में अपना ख्याल अवश्य रखना चाहिए। कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल जरूर करें

दिल्ली आयानगर से राम कारण साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कल्पना नाम की महिला जो उड़ीसा से काम की तलाश में दिल्ली पहुंची। लेकिन उन्हें किसी प्रकार की कोई नौकरी नहीं मिली

दिल्ली आयानगर से राम कारण साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में रावण दहन थोड़ा अलग तरीके से मनाया गया। जहाँ रावण दहन देखने के लिए हर वर्ष हज़ारों की भीड़ में लोग उपस्थित होते थे वही इस वर्ष मात्र सौ -डेढ़ सौ लोगों ने ही हिस्सा लिया था

दिल्ली, एनसीआर से हस्मत अली की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से लोक तंत्र का पाया मीडिया के संपादक समशाद अली मसूदी से हुई। लोक तंत्र का पाया मीडिया के संपादक समशाद अली मसूदी ने बताया कि लोग डाउन से पहले के हालात और आज के हालात में बहुत बदलाव आए हैं। पहले रोज़गार आराम से मिल जाता था, जबकि आज श्रमिकों को काम से बाहर निकाला जा रहा है या उनका वेतन आधा कर दिया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह ज़िम्मेदार है। श्रम क़ानूनों में हुए बदलाव से श्रमिकों का बहुत नुक़सान हुआ है और उनकी कहीं सुनवाई नहीं होगी। हो सकता है कि मज़दूर आत्महत्या करने को भी विवश हो जाएँ। किसानों के लिए नए क़ानून से भी किसानों के लिए अपनी फसल बेचने के अवसर सीमित हो जाएँगे और वे घाटे में रहेंगे। दिल्ली में प्रदूषण की वजह यहाँ के वाहन हैं। पार्किंग सड़कों पर होने की वजह से जाम लगता है और उससे प्रदूषण फैलता है। सड़कों पर उड़ती धूल भी इसकी एक कारण है।

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से सोनू ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार के चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान भारत के प्रधानमंत्री के सामने कोरोना के नियमों की धज्जियाँ उड़ाई गयी। किसी ने मास्क सही ढंग से नहीं लगाया था और ना ही सोशल डिस्टेंस का किसी ने पालन किया

दिल्ली से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आये दिन पुलिस ,नगर निगम ,कमिटी दूकान लगाने वाले लोगों को परेशान करती रहती है।

दिल्ली आयानगर से राम करण साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार राज्य में रोज़गार देने की मांग रखी गयी है

दिल्ली से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि किसान कानून को लेकर किसान काफी आक्रोशित हैं और इसी कारण लगातार धरने प्रदर्शन की खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया के भी माध्यम से चर्चाएं लोगों के बीच चल रही है। क्योंकि प्याज की कीमत पहुंची 60 रुपए किलो हो गयी है। किसानों ने विरोध में आना-जाना बंद कर दिया है।