दिल्ली मानेसर से शंकर पाल साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से होलिका दहन की विशेषता बता रहे हैं कि

दिल्ली से राजेश कुमार पाठक,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से सभी श्रोताओं को होली की शुभकामनायें साझा कर रहे हैं और साथ ही कोरोना से बचने के लिए आग्रह भी कर रहे हैं

दिल्ली एनसीआर से मजहर अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम मेरा कार्यक्रम के तहत शोएब से बातचीत कर रहे है। शोयब का कहना है की उनके हिसाब से मुखिया ऐसा होना चाहिए जो गाँव में अच्छा काम करवाए साथ ही ग्रामीणों की मदद करे

दिल्ली श्रीराम कॉलोनी से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कश्मीर जम्मू के रहने वाले फिरोज जी से 'मेरा मुखिया कैसा हो' के मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। फिरोज जी ने बताया कि उन्हें ऐसा मुखिया चाहिए जो गरीब ,असहाय के बारे में सोचे और उनके हित के लिए कदम उठाये। उन्होंने बताया कि श्रीराम कॉलोनी ,64 नंबर ब्लॉक ए ,गली नंबर -8 में एक पुलिया के टूट जाने से राहगीरों ,वाहनों ,बच्चों और स्थायी निवासियों को काफी परेशानी हो रही थी लेकिन अब तक इसे किसी ने ठीक नहीं करवाया। साथ ही उनका कहना हैं कि उन्हें किसी प्रकार की कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला

दिल्ली हाजीपुर से दिनेश कुमार भेंटा साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से रामपुर निवासी इब्लेहसन से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के कारण अब उन्हें घर चलाना मुश्किल हो गया है।

दिल्ली से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से हिंदूवादी नेता मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन से पिता की रिहाई के विषय में हो रहे जंतर मंतर पर प्रदर्शन पर बातचीत कर रहे हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लीक करें ।

दिल्ली एनसीआर से साझा मंच के सावंदता मनोहर लाला कश्यप की बातचीत ट्रेड यूनियन काउंसिल के सचिव सतवीर सिंह से हुई उन्होंने कहा कि कल भारत बंद है और इसे सफल करने के लिए हम यहां सभी लोगों को सूचित कर रहे हैं। कल सभी तरह का व्यापार बंद रहेगा। व्यापार मंडल के लोग, ट्रांसपोर्ट यूनियन और ट्रेड यूनियन के लोगों ने इस बंद का समर्थन किया है। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के चल रहे आंदोलन के तहत, शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है। ट्रेड यूनियन के अनुसार आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर इस बंद का आयोजन किया गया है। ट्रेड यूनियन ने बंद को सफल बनाने की अपील की है। ट्रेड यूनियन काउंसिल के सचिव सतवीर सिंह ने कहा है कि बंद का कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए रखा गया है। बंद के दौरान सभी तरह के व्यापार ठप रहेंगे।

Transcript Unavailable.

दिल्ली एनसीआर से रामकरण साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि सरकार द्वारा 1 अप्रैल से नए श्रम लागू करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कह रहे है कि इस कानून के बारे कंपनी प्रबंधकों के अलाव किसी भी मजदूरों को नहीं पता है। कह रहे है कि यदि मजदूरों को ही कानूनों के बारे जानकारी नहीं होगी तो वो अपना काम सुचारु रूप से कैसे कर पाएंगे इसके बारे सरकार को ध्यान देना चाहिए

दिल्ली एनसीआर से विकास साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता पीएफ से जुडी जानकारी प्राप्त करना छह रहे हैं

Comments


आपको बताना चाहेंगे कि 20 से अधिक श्रमिकों वाली सभी कंपनियों को पी.एफ में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए, चाहे वे सीधे काम पर रखे गए हों या ठेकेदार के माध्यम से। श्रमिकों के वेतन में 12% की कटौती की जाती है और कंपनी को भी 12% का योगदान करना अनिवार्य है। इसमें से अधिकांश बचत में चला जाता है जबकि एक छोटा हिस्सा पेंशन में योगदान देता है, जो श्रमिकों को सेवानिवृत्ति की आयु तक पहुंचने पर लाभ दे सकती हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को एक पी.एफ / यू.ए.एन नंबर प्रदान किया जाता है, जिसके जरिये वे अपना खाता मैंटेन कर सकते हैं और अपने मासिक पी.एफ कटौती का रिकॉर्ड भी रख सकते हैं।
Download | Get Embed Code

March 25, 2021, 2:53 p.m. | Tags: govt entitlements   int-PAJ   industrial work   workplace entitlements