दिल्ली श्रीराम कॉलोनी से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कश्मीर जम्मू के रहने वाले फिरोज जी से 'मेरा मुखिया कैसा हो' के मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। फिरोज जी ने बताया कि उन्हें ऐसा मुखिया चाहिए जो गरीब ,असहाय के बारे में सोचे और उनके हित के लिए कदम उठाये। उन्होंने बताया कि श्रीराम कॉलोनी ,64 नंबर ब्लॉक ए ,गली नंबर -8 में एक पुलिया के टूट जाने से राहगीरों ,वाहनों ,बच्चों और स्थायी निवासियों को काफी परेशानी हो रही थी लेकिन अब तक इसे किसी ने ठीक नहीं करवाया। साथ ही उनका कहना हैं कि उन्हें किसी प्रकार की कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला
