दिल्ली के कासन से साकेत श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, लोगो के द्वारा धूम धाम से शिवरात्रि पर्व मनाया गया
दिल्ली से अंशिका कुमारी को श्रमिक वाणी के माध्यम से एक विद्यार्थी ने बताया की की, वे सरकारी स्कूल में पढ़ती है, लेकिन कोरोना काल के बाद से उन्हें विद्यालय के माध्यम से खाना नहीं दिया जा रहा है।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से मोहसिन श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, ई ब्लॉक गली नंबर 1 में 15 दिन से कूड़ा पड़ा हुआ है, कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है, इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए।
दिल्ली श्रीराम कॉलोनी से मोहोम्मद शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से हसरत अली से बात कर रहें हैं। हसरत अली का कहना है की वार्ड नंबर 246 ,एमसीडी प्रीमेरी स्कूल के पास के नाली में कूड़ा भरा पड़ा है और स्कूल के बच्चे गंदे नालियों में से हो कर गुज़र रहे हैं। इसकी शिकायत बार बार की जा रही है लेकिन कर्मचारी आने के बावजूद सफाई नहीं करते हैं। और कर्मचारियों का कहना है की ये उनका काम नहीं है
दिल्ली कासन से साकेत कुमार श्रमिक वाणी के माध्यम से दिल्ली में रह रहे सूरज से बातचीत की। सूरज ने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं और काम के लिए दिल्ली में रहते हैं। होली के त्योहार के लिए वे अपने घर जा रहे हैं लेकिन ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रही है और जिन्हे टिकट मिल रही है उन्हें भी ट्रेनों में टिकट होने के बावजूद सीट नहीं मिल रही है। यात्री लटक कर सफर करने को मजबूर हैं। इसलिए सरकार को त्यौहार के उपलक्ष में विशेष ट्रेन की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए
कसान से साकेत श्रमिक वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से बात कर रहें हैं। संजय कसान से कह रहें हैं की ठेकेदार समय से वेतन नहीं देता है जिस कारण काफी समस्या हो जाती है। ठेकेदार पर कड़ाई होनी चाहिए।
दिल्ली कासन से मनीष कुमार पांडेय ने श्रमिक वाणी के माध्यम से आईएमटी कासन के निवासी प्रभाकर से बातचीत की। प्रभाकर ने बताया कि आईएमटी कासन मंदिर जाने वाले सड़क नाली का पानी बहने से राहगीरों को परेशानी हो रही है
दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी एमसीडी स्कूल के पास से हसरत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, श्रीराम कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बहुत ही खराब है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और एक महीना से झाड़ू भी नहीं उठाया गया है जिसकी शिकायत दरोगा, इंस्पेकटर और मेट्रो के सुपरवाइज़र को भी कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सुनिए मशहूर कवि दुष्यंत कुमार की पूरी कविता जिसे बोलकर संसद में वाह वाही तो खूब लूटी लेकिन ये कविता तो मौजूदा सरकार की ही मुंह बंद करता दिखता है, यह कविता का मूल अंश तो विपक्ष की सत्ता मजबूत करता दिखता है, आप भी सुनिए और खूब बोलिए क्योंकि "बोलेंगे तो ही बदलेगा"
Transcript Unavailable.

Comments
दिल्ली, लोने, क़ासिम बिहार से हस्मत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से लोने में हुए फैक्ट शाळा के सम्बन्ध में बात कर रहें हैं। रहमान का कहना है की श्रमिक वाणी के तरफ से आये हुए सुलतान साहब और रफ़ी जी ने जानकारी दिया है की कोई भी खबर जो की व्हाट्सअप और फेसबुक में वायरल हो रहा है उसके सच होने की पड़ताल गूगल से करें अगर वो खबर सच हुई तो गूगल पर मिल जायेगी। और श्रमिक वाणी के ख़बरों पर यक़ीन करें
Feb. 16, 2023, 6:01 p.m. | Tags: interview training industrial work autopub local updates