दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी एमसीडी स्कूल के पास से हसरत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, श्रीराम कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बहुत ही खराब है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और एक महीना से झाड़ू भी नहीं उठाया गया है जिसकी शिकायत दरोगा, इंस्पेकटर और मेट्रो के सुपरवाइज़र को भी कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
