दिल्ली के श्री राम कॉलोनी ,वार्ड नंबर 246 से मोहसिन ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि ई ब्लॉक गली नंबर 3 में कई दिनों से कूड़ा का ढ़ेर पड़ा हुआ है। ई ब्लॉक गली नंबर 3 में भी कूड़ा नहीं उठ रहा है और न ही नाली साफ़ हो रही है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं आ रही है
दिल्ली खजूरी खास से हस्मत अली ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया कि श्री राम कॉलोनी स्थित खजुरी खास में मोबाइल झपटमार सक्रिय हो गए हैं और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं
दिल्ली श्रीराम कॉलोनी से हसरत अली मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, श्रीराम कॉलोनी के मस्जिदों के पास से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जमा मस्जिद और बिलाल मस्जिद के पास बहुत कूड़ा पड़ी हुई है जिसकी शिकायत आला अधिकारियों से भी किया जा चूका है लेकिन कोई करवाई नहीं हो रहे है
दिल्ली से यूनुस खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि पुरानी गाँव गाड़ी मेंदु दिल्ली 53 वार्ड नंबर 230 में काफी समय से एक बिजली का पोल गिर जाने से रास्ते में अँधेरा रहता है जिस कारण राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों को आने जाने में बहुत दिक्क्त हो रही है।
दिल्ली राज्य से राम करण मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आर्यनगर में राशन की दूकान पर जाने पर उन्हें राशन नहीं दिया गया। यू पी का राशन कार्ड होने की वजह से चार महीने से राशन नहीं दिया गया। यहाँ बिहार उत्तराखंड आदि के राशन कार्ड वालो को राशन दिया जाता है लेकिन यू पी के ल;लोगों को मना कर दिया जाता है। फिर कापासेड़ा जाकर उन्हें राशन मिला। वहाँ उन्हें बताया गया कि कुछ जगहों के राशन कार्ड बंद कर दिए गए है इस वजह से उन्हें पूरा राशन तो यू पी से ही मिलेगा किन्तु जितना राशन बनता था उन्हें दिया गया। इससे श्रमिक बहुत परेशान हो जाते है किन्तु उनकी सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जाती है।
दिल्ली एनसीआर शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी ,वार्ड नंबर 246 ,बी ब्लॉक 20 फुटा रोड जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े है। मुस्तफा मस्जिद ,मोहम्मदी मस्जिद के सामने कूड़े का ढेर 1 सप्ताह से साफ नहीं किया जा रहा है। श्रमिक वाणी के माध्यम मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत हसरत अली से हुई। हसरत अली बताते हैं कि हम एसपी मीना जी को कई बार कंप्लेंट कर चुके हैं मगर वह हमारा संतोष जनक जवाब नहीं देते हैं। कूड़े के ढेर मे कीडे पड़े हुए एक एक महीना हो जाता है कूड़े की गाड़ी कूड़ा नहीं उठाती है। बिलाल मस्जिद के सामने सी ब्लॉक रोड पर नाली ओवरफ्लो है जिसके कारण नाली का गंदा पानी रोड पर बह रहा है। ए ब्लॉक 20 फुटा रोड अतए रसूल मस्जिद के पास कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है 15 दिन से बराबर शिकायत की जा रही है और फिर भी कुड़े का ढेर साफ नहीं कराया जा रहा है
दिल्ली राज्य से मोहसिन मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि श्री राम कॉलोनी ,वार्ड नंबर 246 के ब्लॉक बी ,पच्चीस फूटा रोड पर जगह जगह कूड़ा पड़ा है। कई दिनों से वहाँ सफाई नहीं हो रही है
मोहम्मद मेहसाद मुझे अपनी वाइफ का आधार कार्ड बनवाना है उसकी कोई आई डी नहीं है फिलहाल अपनी आई डी से बनवाना है निकाह का कागज़ है फिलहाल यही जानकारी चाहिए ?
दिल्ली आईएमटी मानेसर से मनीष कुमार पांडेय श्रमिक वाणी के माध्यम से विद्यार्थी मोहित से शिक्षकों की गुणवत्ता पर चर्चा कर रहे हैं। मोहित बता रहे हैं कि विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए पहले शिक्षकों को शिक्षित होना होगा शिक्षित
दिल्ली आईएमटी मानेसर से मनीष कुमार पांडेय श्रमिक वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी मोहित से मानेसर की सड़कों की स्थिति पर चर्चा की। मोहित ने बताया कि मानेसर ,भंगरोला ,कासन में सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब हो गयी है। पिछले दिन शिवरात्रि की पूजा के लिए उन्हें कासन जाना पड़ा जहाँ सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण उन्हें यात्रा करने में बहुत दिक्क्त हुई। इसलिए वे नगर निगम से यह आग्रह कर रहे हैं कि जिस प्रकार भंगरोला की सड़कों की मरम्मति कराई गयी उसी प्रकार कासन की भी सड़कों की मरम्मति कराई जाये।
