दिल्ली राज्य से राम करण मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आर्यनगर में राशन की दूकान पर जाने पर उन्हें राशन नहीं दिया गया। यू पी का राशन कार्ड होने की वजह से चार महीने से राशन नहीं दिया गया। यहाँ बिहार उत्तराखंड आदि के राशन कार्ड वालो को राशन दिया जाता है लेकिन यू पी के ल;लोगों को मना कर दिया जाता है। फिर कापासेड़ा जाकर उन्हें राशन मिला। वहाँ उन्हें बताया गया कि कुछ जगहों के राशन कार्ड बंद कर दिए गए है इस वजह से उन्हें पूरा राशन तो यू पी से ही मिलेगा किन्तु जितना राशन बनता था उन्हें दिया गया। इससे श्रमिक बहुत परेशान हो जाते है किन्तु उनकी सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जाती है।
