दिल्ली आईएमटी मानेसर से मनीष कुमार पांडेय श्रमिक वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी मोहित से मानेसर की सड़कों की स्थिति पर चर्चा की। मोहित ने बताया कि मानेसर ,भंगरोला ,कासन में सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब हो गयी है। पिछले दिन शिवरात्रि की पूजा के लिए उन्हें कासन जाना पड़ा जहाँ सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण उन्हें यात्रा करने में बहुत दिक्क्त हुई। इसलिए वे नगर निगम से यह आग्रह कर रहे हैं कि जिस प्रकार भंगरोला की सड़कों की मरम्मति कराई गयी उसी प्रकार कासन की भी सड़कों की मरम्मति कराई जाये।
