दिल्ली कासन से साकेत कुमार श्रमिक वाणी के माध्यम से दिल्ली में रह रहे सूरज से बातचीत की। सूरज ने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं और काम के लिए दिल्ली में रहते हैं। होली के त्योहार के लिए वे अपने घर जा रहे हैं लेकिन ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रही है और जिन्हे टिकट मिल रही है उन्हें भी ट्रेनों में टिकट होने के बावजूद सीट नहीं मिल रही है। यात्री लटक कर सफर करने को मजबूर हैं। इसलिए सरकार को त्यौहार के उपलक्ष में विशेष ट्रेन की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए
