दिल्ली के रामलीला मैदान से सुल्तान अहमद श्रमिक वाणी के माध्यम से शांति, भाईचारे, न्याय, तालीम,रोज़गार की मांग के साथ दिल्ली के रामलला मैदान से जमात उलमा हिन्द की तीन दिवसीय 34वीं राष्ट्रीय अधिवेशन की ताजा जानकारी आप तक लेकर आये हैं।
दिल्ली के श्री राम कोलोनी के वार्ड 246 से अरबाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, खजुरी पुस्ता रोड से कब्रिस्तान जाने के रस्ते और सर्विस रोड पर कूड़ा पड़ा हुआ है। ए ब्लॉक गली नंबर 19 में नाली भरा हुआ है, नाली का पानी सड़क पर आ रहा है। शिकयत करने के बाद भी साफ़ सफाई नहीं हो रही है
दिल्ली के श्री कॉलोनी के वार्ड 246 से मुस्कान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, खजुरी पुस्ता रोड से कब्रितान जाने के मैन रास्ते पर कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है, साफ़ सफाई भी नहीं हो रहा है। ए ब्लॉक गली नंबर 19 में नाली भरी हुई है, नाली का पानी सड़क पर आ रहा है।
दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी से हसरत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, ब्लॉक ए में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और नालियां भी ओवर फ्लो हैं जिसकी सफाई नहीं हो रही है
दिल्ली से सुल्तान अहमद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ भोपाल के तरफ से आयोजित राष्ट्रीय महासंघ का आयोजन दिनांक 3,4,5 फरवरी को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में किसानो के प्रमुख मुद्दे खाद, बिजली, बीज और फसा का उचित दाम की मांग सरकार से की गयी
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से फलक से बातचीत किया। बातचीत के दौरान फलक ने बताया की इन्होने दिनांक 03 फरवरी 2023 को मोबाइल वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक गली नंबर 3 और 4 में कूड़ा पड़ा हुआ था। ख़बर प्रसारित करने के बाद नंबर 5 दबाकर इसे लोकल वॉट्सऐप और फेसबुक ग्रुप के माध्यम से अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि गली नंबर 3 और 4 में कूड़े का ढ़ेर साफ़ करा दिया गया है
Transcript Unavailable.
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के खजुरी ख़ास से नाजमा श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, महंगाई बढ़ने से आम जनता परेशान है। एक मजदुर अपने परिवार के भरण पोषण के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ता है। फैक्ट्री में काम कर के भी लोगो को सही से वेतन नहीं दिया जाता है, फक्ट्री के मालिक के द्वारा बोला जाता है की आज पेमेंट दे देंगे तो कभी 15 दिन में दे देंगे। ऐसा बोल बोल कर मजदूरों को बाद परेशान किया जाता है
दिल्ली के मानेसर से रवि ने श्रमिक वाणी के माध्यम से सिमा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सिमा ने बताया की कंपनी में रात के शिफ्ट में काम करते समय एक मजदुर की अचानक आँख लग गयी और उनका हाथ प्रेस मशीन के अंदर चला गया जिस वजह से उनके हाथ की ऊँगली कट गयी। कंपनी के द्वारा उन्हें बोला गया की तम ठेकेदार के जरिये काम करते हो तुम्हारा इलाज ठेकेदार करवाएगा
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के खजुरी ख़ास से जुबैर खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, ई ब्लॉक गली नंबर 2 में कूड़ा पड़ा हुआ है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है
