बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर दासभंवरा डायवर्सन के समीप बरियारपुर पुलिस ने 51 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार शराब तस्कर में त्रिवेणी कुमार पिता कृष्णदेव मंडल ग्राम गांधीपुर निवासी तथा अशोक कुमार पिता योगेंद्र कुमार सिंह ग्राम कालीस्थान निवासी हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा से शराब की खेप बरियारपुर में लाया जा रहा था।बरामद शराब 375 एमएल के 51 बोतल में है।

बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की डुगडुगी बस गई है चुनाव 11 चरणों में कराए जाएंगे प्रथम चरण के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है मुंगेर जिला के कई क्षेत्रों में भी प्रथम चरण में चुनाव होंगे मुंगेर जिला के तारापुर प्रखंड के क्षेत्र संख्या भारत से आज लोकप्रिय जन जन के चहेते शिक्षित समाज सेवी युवा पत्रकार रणवीर सक्सेना उर्फ रणवीर पास मान्य जिला परिषद पद के लिए नामांकन कराया नामांकन प्रक्रिया पूरे होने पर उन्होंने बताया कि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 का सर्वांगीण विकास करना ही मेरा लक्ष्य जनता से राजनीति नहीं बल्कि जनता का हमदर्द बनकर सेवा करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है जनता के आशीर्वाद का सम्मान स्वीकार करूंगा

धरहरा प्रखंड के इटवा पंचायत निवासी binkuसिंह उर्फ नीलेश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया हमारे fasal फसल को चरा दिया गया। इस बात जानकारी नीलेश सिंह ने दी

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि सोमवार को मेगा कैंप को सफल बनाने हेतु सदर प्रखंड के अंतर्गत कुल 34 टीकाकरण सेंटर बनाए गए ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी ना हो अपने सुविधा के अनुसार वह अपने टीकाकरण सेंटर पर जाकर टीका लगवा सके। उन्होंने बताया कि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार को लगभग 4500 लोगों को प्रखंड के अंतर्गत टीका लगाया गया। इस मेगा कैंप अभियान में स्वास्थ्य कर्मी के साथ आशा दीदी, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी मुख्य रूप से योगदान दिए

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के नौवागढ़ी क्षेत्र के बजरंग बली नगर निवासी जीरा देवी ने बताई की बेटी को शिक्षा इसलिए होनी चाहिए कि भविष्य में वह अपने बाल बच्चे को अच्छी शिक्षा दे सके एवं स्वयं आगे चलकर नौकरी कर सके अच्छा परिवार बना सके इसीलिए बेटी को शिक्षित होना जरूरी है

सोमवार को नया रामनगर थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 6 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक युवक को कांतपुर मोड़ के पास से नया रामनगर थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया नया रामनगर थाना अध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक का पहचान सहायक थाना श्यामपुर निवासी कुंदन कुमार पासवान पिता ब्रह्मदेव पासवान के रूप में हुई है यह युवक थैले में शराब लेकर लेकर शराब तस्करी करने जा रहा था तभी गुप्त सूचना धार पर दल बल के साथ पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया इस अभियान में शामिल एएसआई कुशलेश्वर पांडे एवं अन्य पुलिस बल मुख्य रूप से उपस्थित थे

*मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने और होम्योपैथिक कॉलेज बचाने के लिए उतरेंगे सड़कों पर - एनसीपी* कोरोना की पहली और दूसरी लहर से बर्बाद होने के बाद कोरोना की तीसरी लहर से भयाक्रांत लोगों को बचाने के लिए ना सिर्फ मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने बल्कि स्थापित होम्योपैथिक कॉलेज को बचाने के लिए एनसीपी सड़कों पर उतरने जा रही है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने दो नंबर गुमटी स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित विचार-गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा। श्री केशरी ने मुंगेर सांसद ललन सिंह पर मुंगेर मेडिकल कॉलेज की राह में बाधा खड़ा करने का इल्ज़ाम लगाते हुए कहा कि रेल सह सड़क पुल का सड़क पुल जैसे ही चालू होगा वैसे ही बेगुसराय में मेडिकल कॉलेज की घोषणा कर मुंगेर में मेडिकल कॉलेज की संभावनाओं पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया जाएगा। वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह एवं प्रदेश महासचिव राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मुंगेर की धरोहर गौर बाबू का होम्योपैथिक कॉलेज को एक साज़िश के तहत खत्म किया जा रहा है और यही कारण है कि पिछले चार वर्षों से यहां एडमिशन बंद है। महिला नेत्री सोनी सिन्हा एवं आजाद शर्मा ने कहा कि मुंगेर सदर अस्पताल रेफर अस्पताल बनकर रह गया है जिससे अस्सी प्रतिशत रेफर मरीजों को बेमौत मरना पड़ता है। श्याम कुमार एवं रतन सिन्हा ने मुंगेर में मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने तथा होम्योपैथिक कॉलेज बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने की बात कहीं। विचार-गोष्ठी में निरंजन गुप्ता, अजय प्रसाद, शंकर यादव, दिनेश तांती, ललन बिंद एवं रामबिनय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें-जिलाधिकारी पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने को आईसीडीएस डीपीओ से नियमित समन्वय स्थापित करें सहयोगी विभाग और संस्थाएं : - राष्ट्रीय पोषण अभियान को सफल बनाने को जिला भर में मनाया जा रहा है राष्ट्रीय पोषण माह - जिला भर में 01 से 30 सितंबर तक पोषण माह - जिला भर में 55 प्रतिशत बच्चों का कराया जा चुका है वजन मुंगेर, 06 सितंबर| पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नोडल ऑफिसर के माध्यम से आईसीडीएस डीपीओ से नियमित समन्वय स्थापित करें सहयोगी विभाग और संस्थाएं । उक्त बातें सोमवार को संग्रहालय मुंगेर के सभागार में आयोजित अभिमिश्रण कार्य योजना (कन्वर्जेन्स एक्शन प्लान) को सम्बोधित करते हुए मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कही । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जिला भर में 01 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इस दौरान जिला भर में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लोगों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए अलग-अलग विभाग और सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से जिला भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें- जिलाधिकारी ने कहा अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कल्याण, आपूर्ति जैसे विभाग और जीविका, केयर इंडिया, आईटीसी, डीआरडीए, एस पीडब्ल्यू इंडिया प्रोजेक्ट ट्रस्ट जैसी सहयोगी संस्थाएं अपने यहां एक-एक नोडल अधिकारी का चयन करें और इनके माध्यम से आईसीडीएस डीपीओ मुंगेर से नियमित समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में पोषक तत्वों से युक्त सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि मुंगेर जिला में अभी तक कुल 55 प्रतिशत बच्चों का वजन लिया जा चुका है। शेष बच्चों का वजन लेने का काम जारी है। कुपोषण मुक्त समाज निर्माण के लिए लोगों को करें जागरूक : समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) मुंगेर की डीपीओ वंदना पांडेय ने बताया कि अभी जिला भर में " कुपोषण छोड़ पोषण कि ओर, थामें स्थानीय भोजन की थीम पर राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं, धातृ माताओं को सही पोषण के लिए पोषक तत्वों से युक्त स्थानीय खाद्य पदार्थों का ही इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। जिला के वैसे क्षेत्र जहां गरीबी और अशिक्षा की वजह से लोग सही पोषण के महत्व से अनभिज्ञ है हमलोगों को उनके बीच पहुंच कर उन्हें सही पोषण के लिए जागरूक करने के साथ ही उनके बीच इन सामग्रियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करानी है। इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें : - मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें। - अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें। - विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें। - बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। - साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।

मुगेंर में दशहरा पर्व का विशेष मान्यता है । यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है । 51 शक्तिपीठों में से एक चंडिका मां मंदिर और बड़ी दूर्गा महारानी शादीपुर इस उत्सव के केन्द्रबिदूं में होते हैं । अगले माह इस पर्व का आयोजन है । दूर्भाग्यवश जिस रास्ते से मातां के चरणों तक पहुचंना है वह सड़क पिछले पंद्रह वर्षों से मरम्मत खोज रहा है । पर स्थानीय प्रशासन और नेतृत्व का ध्यान इस ओर नहीं गया है । आम जनता के तरफ से सजग जागरूक मुगेंर के नये कर्मठ जिलाधिकारी नवीन कुमार जी मुगेंर सासंद ललन सिहं जी और मुगेंर से भाजपा विधायक प्रणव यादव जी और मुगेंर महापौर रूमा राज जी से आग्रह है कि माता रानी के समीप शादीपुर में सड़क निर्माण का कार्य अविलंब हो । आप लोगों के सहयोग से पूजा अर्चना का कार्य और माता रानी के विदाई उत्सव में सड़क निर्माण से भक्तजनों को सहुलियत होगा

बिहार राज्य के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंगबली नगर निवासी से विजय कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संजय ठाकुर से हुई। संजय ठाकुर बताते है कि उनका 2018 में विकलांग पेंशन बना था और 2021 से लाभ मिलना शुरू हुआ लेकिन 3 माह पूर्व से दोबारा पेंशन की राशि आना बंद हो गया है।मुखिया जी से बात किये तो उनसे उन्हें कुछ सलाह मिली