बिहार राज्य के जिला मुंगेर के गाँव कौशलपुर से सन्नी कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनकी अभी पेंशन के लिए उम्र नहीं होने से दिव्यांग पेंशन नहीं ले पा रहे हैं
रविवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3046 लोगों का कोरोना जांच कराया गया एक भी व्यक्ति नहीं पाए गए संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह मुंगेर के लिए काफी अच्छी बात है पर लोग टीका लेना ना भूले ताकि इस महामारी से हम दूर रह सके कल मेगा कैंप का आयोजन किया गया है इसमें लोग अपनी सुविधा के अनुसार अपने टीकाकरण स्थल पर जाकर अपने साथ-साथ अपने परिवार वालों को टीका लगवाए तभी इस महामारी की जंग से हम दूर रह सकेंगे
रविवार को नौवागढ़ी के गढ़ी गांव में पवन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें फोरलेन में जा रहे जमीन की उचित मुआवजा नहीं मिलने को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं एक कमेटी का गठन किया गया जिस कमेटी का नाम फोरलेन भूमि अधिग्रहित रैयती कमेटी नौवागढ़ी रखा गया कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि सही मुआवजा जब तक नहीं मिल जाता तब तक कमेटी संघर्ष करते रहेगी कमेटी ने यह भी निर्णय लिया की जिलाधिकारी मुंगेर को ज्ञापन सौंपा जाएगा इसके बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी इस बैठक में उपस्थित सैकड़ों किसान थे बबलू गुप्ता, सोनू गुप्ता, अशोक मंडल, राजू यादव, नवीन कुमार झा, ठाकुर अमित कुमार नीरज कुमार सुनील गुप्ता इत्यादि किसान मुख्य रूप से उपस्थित थे
रविवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने मोबाइल बानी कम्युनिटी मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए बताएं कि सोमवार को विभागीय निर्देशानुसार मेगा कैंप का आयोजन क्या गया है इस आयोजन को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सदर प्रखंड में कुल 34 टीकाकरण सेंटर बनाए गए हैं इसके साथ ही 5000 का लक्ष्य भी मिला है इस लक्ष्य को पूरा करने हेतु हम लोगों ने स्वास्थ्य कर्मी के साथ आशा, आंगनवाड़ी सेविका ,जीविका दीदी को मुख्य रूप से इस कार्य में सम्मिलित किए हुए हैं ताकि मेगा कैंप सफलतापूर्वक सफल हो जाए
बिहार राज्य के मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय कुमार के साथ राकेश बता रहें हैं कि ये प्राइवेट कोचिंग सेण्टर चलाते हैं और विगत डेढ़ साल के लॉकडाउन में हम लोग काफी परेशान रहे इतना ही नहीं कुछ दिन हम लोग मजदूरी करने के लिए भी मजबूर हो गए इस स्थिति में सरकार को प्राइवेट शिक्षक के लिए लॉकडाउन लगाने से पहले कुछ सोचना चाहिए ताकि प्राइवेट शिक्षक अपने साथ बच्चों का भी भविष्य बचा सके मजदूरी या अन्य कार्य करने से बच सके
शनिवार को ऑल इंडिया चंद्रवंशी सेवा दल द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच दाल चावल इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया इस मौके पर उपस्थित संस्था के सचिव द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने अपने संस्था के माध्यम से यह सामग्री का वितरण कर रहे हैं ताकि बाढ़ प्रभावित लोग अपना जीवन अपन कर सके
बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए बच्चों के लिए उपलब्ध कराया दूध और पोषण लड्डू - बच्चों को कुपोषणमुक्त और लड़कियों-महिलाओं को संक्रमणमुक्त कराने के लिए आईसीडीएस की विशेष पहल - लड़कियों और महिलाओं को माहवारी के दौरान संक्रमणमुक्त कराने को सैनिटरी नैपकिन का वितरण - मुंगेर, 04 सितंबर| पिछले महीने मुंगेर जिले के कई गांवों और मुहल्लों में आई भयंकर बाढ़ के दौरान मुंगेर शहर सहित अन्य जगहों पर जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ राहत शिविर का संचालन किया गया। इन बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों से आए छोटे-छोटे बच्चों के सही पोषण और उन्हें कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) मुंगेर के द्वारा विशेष पहल की गयी । इन बच्चों के लिए आईसीडीएस मुंगेर की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) वंदना पांडेय ने दूध और पोषण लड्डू की व्यवस्था करवायी | ताकि बाढ़ आपदा के दौरान बाढ़ राहत शिविर में अपने परिवार के साथ शरण लिए बच्चे कुपोषण के शिकार न हो जाएं । इसके अलावा बाढ़ राहत शिविर में शरण ली हुई लड़कियों और महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाले संक्रमण से बचाने के लिए आईसीडीएस मुंगेर के द्वारा सैनिटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया। रक्षाबंधन पर बाढ़ राहत शिविर में भाई- बहनों के बीच 800 से अधिक राखी और पोषण लड्डू का वितरण : आईसीडीएस मुंगेर की डीपीओ वंदना पांडेय ने बताया कि बाढ़ आपदा के दौरान राहत शिविर में शरण लिए लोग त्योहार की खुशियों से महरूम न रह जाएं ,जाए। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने से वंचित न रह जाएं इसलिए आईसीडीएस मुंगेर ने बिना किसी अन्य सहायता से अपने स्तर पर खास प्रयास को करने का निर्णय लिया। इसके तहत जिला के अलग-अलग बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों के बीच 800 से अधिक राखी और मिठाई के रूप में पोषण लड्डू का वितरण किया गया। इस कार्य में स्थानीय स्तर पर काम कर रही आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर : - मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें। - विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें। - साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें। - बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। - अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
जिलापदाधिकारी नवीन कुमार ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निदेश देते हुए कहा कि सरकार की सभी कल्याण कारी एवं लाभकारी योजना में दी जाने वाली बैंकिंग सेवा यथा उद्योग ऋण, जीरो बैलेंस पर एकाउंट ओपेनिंग,बच्चों को छात्रवृति, आधार सीडिंग,कृषि इनपुट अनुदान आदि में किसी प्रकार की कोताही एवं लापरवाही न बरतें।ससमय लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर करने का निदेश दिया गया।ताकि कोई भी लाभार्थी सरकार की लाभकारी योजना से वंचित न सके।
