फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम पर जागरूकता को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू - जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के द्वारा एएनएम स्कूल सभागार में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन - प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे हैं जिला के सभी सीएचसी और पीएचसी पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी मुंगेर, 03 सितंबर| जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा एएनएम स्कूल सभागार में फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एफपी- एलएमआईसी) के प्रति जागरूकता को लेकर शुक्रवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ । प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत परिवार नियोजन गर्भ निरोधकों का अनुश्रवण एवं प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एफपी- एलएमआईसी) प्रारम्भ किया गया है। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के डीपीएम नसीम रजि ने विस्तार से फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एफपी- एलएमआईसी) के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन से सम्बंधित सामग्री की उपलब्धता ऑनलाइन देखी जा सकती है प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर की जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी रचना कुमारी ने बताया कि फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एफपी- एलएमआईसी) एक ऐसी पद्धति है जिसके माध्यम से जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन से सम्बंधित सामग्री की उपलब्धता ऑनलाइन देखी जा सकती है। जिला से लेकर राज्य स्तर के पदाधिकारी ऑनलाइन परिवार नियोजन सामाग्री की उपलब्धता से अवगत रहेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के सभी सीएचसी और पीएचसी पर वेब पोर्टल के माध्यम से परिवार नियोजन के लिए साधनों का उपयोग प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) सुशील कुमार ने वित्तीय वर्ष 2021- 22 में इस पद्धति के माध्यम से क्या- क्या करना है इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न संस्थानों के माध्यम से परिवार नियोजन के लिए माला एन, कंडोम, अंतरा, छाया एवं आईयूसीपी का उपयोग तो किया जा रहा है लेकिन अब उसे (एफपी - एलएमआईसी) के वेब पोर्टल के माध्यम से किया किया जाना है। 10 प्रतिशत दम्पति सही जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण परिवार नियोजन के साधन अपनाने से वंचित प्रशिक्षण कार्यक्रम को तकनीकी सहयोग दे रही केयर इंडिया की फैमिली प्लानिंग कोऑर्डिनेटर (एफपीसी) तस्नीम रजि ने बताया कि 10 प्रतिशत ऐसे योग्य दम्पति है जिन्हें परिवार नियोजन के विधियों की आवश्यकता है तो है परंतु सही जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण वो परिवार नियोजन के साधन अपनाने से वंचित हैं। उन्होने बताया कि (एफपी- एलएमआईसी) आपूर्ति श्रृंखला पर प्रभावी नियंत्रण रहने में मददगार साबित होगा। इससे आपूर्ति असंतुलन एवं स्टॉक आउट में कमी आएगी और यह कागज के दबाव को भी कम करेगा। इसके साथ ही डाटा संग्रह, संचरण और वितरण के समय को भी काफी हद तक कम करेगा।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौआगढ़ी पंचायत के बजरंगबली नगर की जयंती देवी पति रघुनंदन ठाकुर सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभ मिल रहा था पर कई महीनों से पेंशन नहीं मिल रहा है उन्हें पता नहीं चल पा रहा कि मेरा नाम कट गया या क्या हुआ मोबाइल के साथ जुड़ी और बताइए कि उनके साथ पेंशन की समस्या है पूर्व में पेंशन मिलता था पर अब नहीं मिल रहा

*सुशासन का चाल-चेहरा-चरित्र है जदयू के रोल मॉडल विधायक गोपाल मंडल - केशरी* तेजस ट्रेन में अर्द्धनग्न घूमकर पूरे बिहार को शर्मशार करने वाले जदयू के रोल मॉडल विधायक गोपाल मंडल को अविलंब गिरफ्तार करते हुए उसकी विधायकी निरस्त किया जाय। एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने शहीद अब्दुल हमीद चौक पर सुशासन के दुलरुआ विवादास्पद विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का पुतला दहन करते हुए कहा। इस अवसर पर एनसीपी कार्यकर्ता "पागल हो चुके जदयू विधायक गोपाल मंडल को गिरफ्तार करो", "बिहार का सुशासन कैसा है - गोपाल मंडल जैसा है", "लंगटा विधायक गोपाल है - नीतीश के नाक का बाल है", "सुशासन बेलगाम है बहरा है - गोपाल मंडल सुशासन का चेहरा है" आदि नारे लगा रहे थे। श्री केशरी ने तेजस ट्रेन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि महिला यात्रियों और उनके परिजनों की आपत्तियों पर विधायक द्वारा गाली-गलौज के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किये जाने से महिला यात्रियों में असुरक्षा का भय व्याप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश-लल्लन की शह पर बेलगाम विधायक गोपाल मंडल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं तथा उनका पब्लिक डोमेन में रहना विधि-व्यवस्था के लिए खतरनाक हो चुका है इसलिए उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना जरूरी हो गया है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने आगे कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार महिलाओं के अधिकार की बात कर वाहवाही लूट रहे हैं तो दूसरी तरफ गोपाल मंडल जैसे उनके चहेते विधायक इतना घटिया हरकत कर रहे हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में रामकुमार सिंह, अजय प्रसाद सिंह, आजाद शर्मा, चन्दन गुप्ता, रतन सिन्हा, शंकर यादव, मो० सलाम, मो० पिंकू, अजय सिन्हा, निरंजन गुप्ता, ललन बिंद एवं रितिकेश राज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिहार राज्य के आदर्श ग्राम के टीकापुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बिपिन कुमार के साथ सुनीता बता रही हैं की ये पहले कहीं काम करती थी और अपने बच्चो को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी लेकिन कोरोना काल में आर्थिक स्थिति ख़राब हो गई जिसके कारन बच्चो को सरकारी स्कूल में डालना पड़ा लेकिन वहां भी पढ़ाई सही से नहीं हो पा रहा है क्यूंकि आजीविका चलाने के लिए बच्चो को भी काम में हाथ बताना पड़ता है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चंडिका स्थान वार्ड नंबर 05 से संवाददाता विपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से 34 वर्षीय विधवा महिला रूबी देवी से पेंशन की समस्या को लेकर विशेष बातचीत कि। जिसमें उन्होंने बताया कि इस करोनामहामारी में उनके पति के बीमार होने के कारण देहांत हो गया।  देहांत हो जाने के बाद 3 परिवार हैं और इन तीन परिवारों को चलाने के लिए चंडिका स्थान गेट के आगे कचरी फुलौरी या प्रसाद की दुकानदारी कर अपने परिवार को चला रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रानी लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन योजना का फॉर्म 2 माह पहले अप्लाई की लेकिन 2 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक विधवा पेंशन नहीं बन पाया है।  राशन कार्ड भी नहीं होने के कारण अपना परिवार को चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के सही पोषण के लिए लोगों को जागरूक करें आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका - गृह भ्रमण के दौरान वृद्वि निगरानी पंजी में नियमित रूप से करें बच्चों की हाइट और वेट को दर्ज - इस अवसर पर सेविका और सहायिका ने निकाली जागरूकता रैली - आईसीडीएस डीपीओ और जमालपुर सीडीपीओ और एलएस ने किया पौधारोपण मुंगेर, 02 सितंबर| बच्चों और गर्भवती महिलाओं के सही पोषण के लिए लोगों को जागरूक करें आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका । उक्त बातें गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान मुंगेर के जमालपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बांक पंचायत के मोगरा पोखर संदलपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 32 पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए मुंगेर की आईसीडीएस डीपीओ वंदना पांडेय ने कही। उन्होंने बताया कि भारत के लोग अन्य देशों के लोगों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं क्योंकि भारत के लोगों का खानपान सुरक्षित है। यहां के लोग अपने में पोषक तत्वों से युक्त स्थानीय खाद्य पदार्थों का ही इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि अभी राज्य भर में मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण माह का थीम भी "कुपोषण छोड़ पोषण की ओर, थामें क्षेत्रीय (स्थानीय) भोजन की डोर " है| इसलिए बच्चों और गर्भवती महिलाओं के सही पोषण के लिए पोषक तत्वों से युक्त स्थानीय खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल के लिए लोगों को जागरूक करना है। सही पोषण के लिए स्थानीय खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है - बैठक को सम्बोधित करते हुए जमालपुर प्रखण्ड की सीडीपीओ पूनम कुमारी ने बताया कि आप लोग पहले से ही "सही पोषण तो देश रौशन" की थीम पर काम कर रही हैं। अब कुपोषण मुक्त अभियान में सही पोषण के लिए स्थानीय खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल करने के लिए लोगों लोगों को प्रेरित करना है। इसके साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए छोटे- छोटे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की बढ़ोतरी के लिए उसे कुपोषण मुक्त बनाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ ही मास्क का नियमित इस्तेमाल, साफ-सफाई पर विशेष और शारीरिक दूरी के कोरोना प्रोटोकॉल के पालन लिए जागरूक करने के लिए सेविका-सहायिका द्वारा प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने सेविका- सहायिका द्वारा घर- घर भ्रमण के दौरान वृद्वि निगरानी पंजी में नियमित तौर बच्चों का हाइट और वेट दर्ज करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका निकिता जायसवाल, जिला पोषण मिशन की जिला समन्वयक मुक्ता कुमारी के नेतृत्व में उपस्थित सभी सेविका और सहायिका ने पोषण अभियान को ले जागरुकता रैली निकाली। इस अवसर पर डीपीओ वंदना पांडेय, सीडीपीओ पूनम कुमारी, एलएस निकिता जायसवाल और राष्ट्रीय पोषण मिशन की जिला समन्वयक मुक्ता कुमारी ने पौधरोपण कर पोषण वाटिका की स्थापना की।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चंडिका स्थान से संवाददाता विपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना में हुई समस्या को लेकर चाट दुकानदार आर्यन राज से विशेष बातचीत कि । जिसमे आर्यन राज ने बताया कि लॉकडाउन से पहले उनकी दुकानदारी बहुत ही अच्छी चल रही है। लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही गंभीर हो गई। उन्होंने बताया कि चोरी चुपके दुकानदारी करने पर पुलिस ने पकड़ा और सात हजार का जुर्माना लगाया।  

Transcript Unavailable.

मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट

बिहार राज्य के वार्ड संख्या 5 चंडिका स्थान जिला मुंगेर से संवाददाता विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजू देवी से लिया गया साक्षात्कार। रंजू देवी ने बताया कि उन्हें विधवा पेंशन 1998 से 2016 तक मिला उसके बाद फिर 2017 में पेंशन मिलना बंद हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि 2021 को पेंशन फिर से चालू हुआ उसके बाद फिर चार महीने के बाद बंद हो गया। वह यह कहती हैं कि उन्होंने ब्लॉक में जाकर दस्तावेज को भरा। जिसके बाद पेंशन चालू हुआ फिर कुछ दिन बाद बंद हो गया।