*सुशासन का चाल-चेहरा-चरित्र है जदयू के रोल मॉडल विधायक गोपाल मंडल - केशरी* तेजस ट्रेन में अर्द्धनग्न घूमकर पूरे बिहार को शर्मशार करने वाले जदयू के रोल मॉडल विधायक गोपाल मंडल को अविलंब गिरफ्तार करते हुए उसकी विधायकी निरस्त किया जाय। एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने शहीद अब्दुल हमीद चौक पर सुशासन के दुलरुआ विवादास्पद विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का पुतला दहन करते हुए कहा। इस अवसर पर एनसीपी कार्यकर्ता "पागल हो चुके जदयू विधायक गोपाल मंडल को गिरफ्तार करो", "बिहार का सुशासन कैसा है - गोपाल मंडल जैसा है", "लंगटा विधायक गोपाल है - नीतीश के नाक का बाल है", "सुशासन बेलगाम है बहरा है - गोपाल मंडल सुशासन का चेहरा है" आदि नारे लगा रहे थे। श्री केशरी ने तेजस ट्रेन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि महिला यात्रियों और उनके परिजनों की आपत्तियों पर विधायक द्वारा गाली-गलौज के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किये जाने से महिला यात्रियों में असुरक्षा का भय व्याप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश-लल्लन की शह पर बेलगाम विधायक गोपाल मंडल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं तथा उनका पब्लिक डोमेन में रहना विधि-व्यवस्था के लिए खतरनाक हो चुका है इसलिए उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना जरूरी हो गया है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने आगे कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार महिलाओं के अधिकार की बात कर वाहवाही लूट रहे हैं तो दूसरी तरफ गोपाल मंडल जैसे उनके चहेते विधायक इतना घटिया हरकत कर रहे हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में रामकुमार सिंह, अजय प्रसाद सिंह, आजाद शर्मा, चन्दन गुप्ता, रतन सिन्हा, शंकर यादव, मो० सलाम, मो० पिंकू, अजय सिन्हा, निरंजन गुप्ता, ललन बिंद एवं रितिकेश राज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
