बिहार राज्य के रघुनाथपुर जिला मुंगेर से उसनी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि सरकार के तरफ से सरकारी योजना का कोई भी लाभ नहीं मिला। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक उन्हें विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिला है

मुंगेर डीएम नवीन कुमार ने गरीबों का राशन गरीबों तक पहुंचे इसके लिए समर नाले सभागार में गुरुवार को संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दलित अति पिछड़ा टोला में स्थित राशन कार्ड धारियों से अनाज प्राप्ति एवं वितरण के संबंध में फीडबैक प्राप्त करें

जिला राजद की मीडिया प्रभारी सह महासचिव गजेंद्र हिमांशु ने बयान जारी कर कहा कि मुंगेर जिले में 1 सप्ताह के अंदर अपराधियों ने 2 लोगों की मौत के घाट उतार दी है ।अपराधी का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अपराधी दिनदहाड़े हत्या कर फरार हो जा रहे है।

*पूर्व कृषि कार्यालय का जमीन एनसीसी 9 बटालियन को किया जाये आबंटित - केशरी* (सरकारी जमीनों पर श्वेत-पत्र जारी करने की एनसीपी नेता ने की मांग) एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर गिर्दकिला मौजान्तर्गत तौजी नं०- 1333 खाता नं०- 14 खेसरा नं०- 537 पूर्व कृषि कार्यालय की विवादास्पद जमीन को एनसीसी 9 बिहार बटालियन को आबंटित करने की मांग की है। श्री केशरी ने उपर्युक्त मांग करते हुए कहा कि एक तरफ जगह की कहीं का बहाना बनाकर मुंगेर से महत्वपूर्ण कार्यालयों को मुंगेर से बाहर किया जा रहा है तो दूसरी ओर भूमाफिया बेशकीमती जमीनों पर कब्जा करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंगेर सांसद ललन सिंह ने भी जगह मिलने पर एनसीसी कार्यालय को बेगुसराय ले जाने में जगह का बहाना बनाया था लेकिन इस जमीन का प्रस्ताव आने पर अब कोई बहाना नहीं चलेगा। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज के लिए भी साजिशन जगह की कमीं का बहाना बनाया जा रहा है जबकि मुंगेर में जगह की कहीं कोई कमीं नहीं है। श्री केशरी ने जिला पदाधिकारी से मांग किया कि मुंगेर जिला में सरकारी जमीनों पर एक श्वेत-पत्र जारी किया जाय।

नरेश आनंन्द

आइकॉन राजन कुमार ने वोटिंग ट्री लगाकर मतदाताओं को किया जागरूक मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट

मेगा वैक्सीनेशन कैंपेन: मुंगेर के फल- सब्जी विक्रताओं और फुटपाथी दुकानदारों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन - मेगा वैक्सीनेशन कैम्प में 50 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लक्ष्य को मुंगेर ने किया पूरा - वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई थी 5 हजार वैक्सीन वायल - कैंपेन को सफल बनाने के लिए जिला भर में बनाए गए 314 सेशन साइट - जिलाधिकारी सहित तमाम वरीय अधिकारी सुबह से रात तक लगातार भ्रमण कर करते रहे निगरानी मुंगेर, 01 सितंबर| मंगलवार को राज्यस्तरीय मेगा वैक्सीनेशन कैंपेन के दौरान देर शाम मुंगेर में ठेले पर फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदारों के साथ- साथ अन्य फुटपाथी दुकानदारों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही मेगा वैक्सीनेशन कैम्प के दौरान 50 हजार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को भी मुंगेर ने पूरा कर लिया। मुंगेर द्वारा प्राप्त किए गए इस रिकॉर्ड उपलब्धि पर मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार और सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने जिला भर में टीकाकरण कार्य में लगे सभी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा कर्मी सहित अन्य सहयोगी लोगों को हार्दिक बधाई दी है। - कोरोना वैक्सीनेशन मेगा कैंपेन को सफल बनाने के लिए जिला भर में बनाए गए 314 सेशन साइट : जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि ने बताया कि मंगलवार को आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन मेगा कैंपेन को सफल बनाने के लिए जिला भर में 314 सेशन साइट बनाए गए थे । इसके तहत मुंगेर शहरी क्षेत्र में 30, मुंगेर सदर प्रखंड क्षेत्र में 31, असरगंज में 25, जमालपुर में 44, खड़गपुर में 49, धरहरा में 30, टेटिया बम्बर में 25, तारापुर में 30, बरियारपुर में 20 और संग्रामपुर में कुल 30 सेशन साइट बनाए गए थे। इसके साथ ही इन सभी जगहों पर सुचारू रूप से टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 5000 वायल वैक्सीन उपलब्ध कराई गई थी। जिलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी सुबह 09 बजे से रात 11 बजे तक लगातार भ्रमण कर करते रहे निगरानी : उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुंगेर को दिए गए 50 हजार लोगों के वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी नवीन कुमार, सिविल सर्जन हरेन्द्र आलोक सहित स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी सुबह 09 बजे से रात के 11 बजे तक लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर टीकाकरण कार्य की निगरानी करते रहे। कोरोना संक्रमण से मुक्त जिला घोषित हो चुका है मुंगेर : उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आने और जिला में कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं होने के बाद जिलाधिकारी नवीन कुमार के द्वारा मुंगेर को कोरोना संक्रमण से मुक्त जिला घोषित किया गया है।

धरहरा(संवाददाता):-नक्सल प्रभाविव लडै़याटाँड़ थाना क्षेत्र के महगामा पंचायत मे सरकारी राशि के गबन के प्राथमिक अभियुक्त मुखिया अजय साह को लडै़याटाड़ पुलिस ने मुखिया के आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । लडै़याटाँड़ थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने मुखिया अजय साह के गिरफ्तार की पुष्टि की है । बताया जाता है कि महगामा पंचायत के मुखिया पद पर रहते हुए अजय साह ने अपने मुखिया पद का दुरुपयोग करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजना का लुट-खसौट व्यापक पैमाने पर किया था । जिसकी शिकायत महगामा के ग्रामीणो ने वरीय पदाधिकारी से किया था जिसके आलोक मे जाँचोपरांत मुखिया पर सरकारी योजना की राशि गबन व अनियमितता का मामला प्रकाश मे आया । वरीय पदाधिकारी के आदेश के आलोक मे पूर्व बीडीओ डाँ प्रभात रंजन ने आनन- फानन मे मुखिया अजय साह सहित योजना से जुडे़ नौकरशाह एव जनप्रतिनिधियो पर लडै़याटाड़ थाना मे धारा 420 , 406 ,409 ,419 ,467 ,465 ,120B, 34 के तहत सरकारी राशि के गबन मामले मे प्राथमिकि दर्ज कराया । मुखिया अपने राजनीति पकड़ एवं प्रशासनिक पदाधिकारीयो से साठ -गाठ के कारण जेल जाने से बच रहा था परंतु लडै़याटाँड़ थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर के गिद्ध की नजर ने न्यायलय से फरार फिर रहे मुखिया अजय साह को लडै़याटाड़ गाँव के आवास से मुखिया को गिरफ्तार कर मंडल कारा मे भेजा । मुखिया की गिरफ्तारी से योजना से जुडे़ नौकरशाह एवं जनप्रतिनिधियो मे भय व्याप्त है ।

बिहार राज्य से एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि पढ़ाई से आत्मबल मिलता है।वह कहते है कि बेटियां घर की लक्ष्मी होती है और हमारे समाज में ऐसा क्यों होता है की लड़के दहेज ले सकते है क्यों लड़कियां भी दहेज नहीं ले सकती है क्या उनके लिए दहेज नहीं होती है । सभी को इस बात को समझना चाहिए और पढ़ाई के बारे में भी समझना चाहिए की पढ़ाई क्या होती है पढ़ाई से आत्मबल मिलता है। लेनदेन करना तो वैसे कानूनन अपराध है। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए जो उचित हो केवल वही करना चाहिए।

राष्ट्रीय पोषण माह: 01 से 30 सितंबर के दौरान टीबी और पोषण की थीम पर आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम - टीबी और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने को आंगनबाड़ी से जिला स्तर तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम - स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा टीबी की रोकथाम में पोषण के महत्व पर स्कूल शिक्षकों को किया जाएगा जागरूक मुंगेर, 31 अगस्त | बुधवार से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिला से लेकर आंगनबाड़ी स्तर तक टीबी और पोषण की थीम पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मालूम हो सन 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने को लेकर राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) अभियान के तहत देश भर में प्रत्येक महीने अलग-अलग थीम पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सितंबर के महीने में भी टीबी और पोषण की थीम पर जिला भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। ग्रामीण स्तर पर समुदाय को जागरूक किया जाएगा डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर मुंगेर के डिस्ट्रिक्ट टीबी/एचआईवी कोऑर्डिनेटर शैलेन्दु कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 01 से 30 सितंबर के दौरान टीबी से बचाव में पोषण के महत्व को लेकर स्थानीय महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीण स्तर पर समुदाय को जागरूक किया जाएगा। इस कार्य में सीएसओ, सीबीओ, के अलावा एनजीओ के प्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति के प्रतिनिधि भी सहयोग करेंगे। इसके लिए ग्रामीण स्तर के साथ-साथ आंगनबाड़ी स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि टीबी की रोकथाम के लिए पोषण के महत्व को लेकर जिलास्तर पर कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा स्कूल के स्तर पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्कूल के शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टीबी के रोकथाम में पोषण की महत्ता विषय पर स्कूली बच्चों के बीच लेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ के द्वारा सामुदायिक सदस्यों का होगा ओरिएंटेशन : उन्होंने बताया कि जिला के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के द्वारा टीबी की रोकथाम में पोषण के महत्व पर कॉम्युनिटी मेम्बर्स का ऑरिन्टेशन आयोजित किया जाएगा। यहां टीबी को हराने वाले टीबी चैंपियंस अपने अनुभवों को भी शेयर करेंगे। इसके अलावा यहां टीबी पर आधारित ओडियो- वीडियो मैसेज के प्रसारण के साथ ही इन्फॉर्मेशन एजुकेशन कॉम्युनिकेशन (आईईसी) वाले मैटेरियल का प्रदर्शन और वितरण भी किया जाएगा।