रविवार को नौवागढ़ी के गढ़ी गांव में पवन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें फोरलेन में जा रहे जमीन की उचित मुआवजा नहीं मिलने को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं एक कमेटी का गठन किया गया जिस कमेटी का नाम फोरलेन भूमि अधिग्रहित रैयती कमेटी नौवागढ़ी रखा गया कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि सही मुआवजा जब तक नहीं मिल जाता तब तक कमेटी संघर्ष करते रहेगी कमेटी ने यह भी निर्णय लिया की जिलाधिकारी मुंगेर को ज्ञापन सौंपा जाएगा इसके बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी इस बैठक में उपस्थित सैकड़ों किसान थे बबलू गुप्ता, सोनू गुप्ता, अशोक मंडल, राजू यादव, नवीन कुमार झा, ठाकुर अमित कुमार नीरज कुमार सुनील गुप्ता इत्यादि किसान मुख्य रूप से उपस्थित थे