बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर दासभंवरा डायवर्सन के समीप बरियारपुर पुलिस ने 51 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार शराब तस्कर में त्रिवेणी कुमार पिता कृष्णदेव मंडल ग्राम गांधीपुर निवासी तथा अशोक कुमार पिता योगेंद्र कुमार सिंह ग्राम कालीस्थान निवासी हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा से शराब की खेप बरियारपुर में लाया जा रहा था।बरामद शराब 375 एमएल के 51 बोतल में है।
