रविवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3053 लोगों का कोरोना जांच कराया गया दो लोग संक्रमित पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के नौआगढ़ी क्षेत्र से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की शिक्षा सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत रेशमा देवी से साक्षात्कार लिया है । जिसमें रेशमा देवी बताती है कि बेटी की शिक्षा इसलिए जरूरी है ताकि बेटी पढ़ी लिखी रहेगी तो उसका संस्कार अच्छा होगा वह अपने बच्चों को पढ़ाएगी ससुराल जा कर वहाँ लोगों को शिक्षित बनाएगी। बेटी के पढ़ने से वह समाज की सेवा कर सकती है और समाज को की सोच बदल सकती है
शुक्रवार को नौवागढ़ी क्षेत्र के बजरंगबली नगर निवासी परमानंद जी ने बातचीत कर लॉक डाउन की समस्या को अच्छी तरह से व्यक्त कर बताएं कि हम लोग लॉकडाउन में किस तरह से जिए उन्होंने कहा कि लॉक डाउन की स्थिति में हम लोग को खाने के लिए मोहताज रहना पड़ा अगर हम अपनी भूंजा की दुकान लगाते तो पुलिस का डंडा पड़ता इसलिए सरकार अगर लॉकडाउन लगाए तो उससे पहले हम जैसे छोटे मोटे व्यवसाय के लिए कुछ ना कुछ अलग से विचार करें
आज दिनाँक 9 सितम्बर 2021 जिला राजद कार्यालय मुंगेर में जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीनन्दन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया।बैठक में राजद के वरीय नेता नरेश सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान,जिला प्रवक्ता सह उपाध्यक्ष मंटू शर्मा जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद महासचिव मो आविद हुसैन,सचिव राजा राम गुप्ता,सदर प्रखंड राजद के नेता अशोक चौधरी, त्रिलोकी शर्मा जर्मन यादव,प्रकाश यादव सहित अन्य राजद नेता उपस्थित थे। बैठक में मुख्य मुद्दा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का आजका तारापुर विधानसभा क्षेत्र के कमरगामा गाँव के दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करने को था। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीननदन सिंह ने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जिस मरहूम जदयू विधायक मेवालाल चौधरी जी के श्रद्धांजलि सभा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मेवालाल चौधरी जी का मृत्यु 4 माह पूर्व उचित इलाज के अभाव में कोरोना के चलते हो गया था।मेवालाल चौधरी जदयू के विधायक थे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री थे उसके बाबजूद उनका सभी समय एवँ उचित इलाज के अभाव में कोरोना से मौत हो गया।विधानसभा सदस्य होने के बाबजूद भी पटना के एम्स में मुख्यमंत्री जी अपने विधायक को सही समय में बेड व्यवस्था नहीं करा सके पटना में रहते हुए उनको देखने तक का समय नहीं निकाल सके उनके श्राद्धकर्म व दाह संस्कार में शरीक नहीं हो सके आज उनके मृत्यु के चार माह बाद उनके पैतृक गांव कमरगाँमा आकर घड़ियाली आंसू बहाने आएं हैं। राजद नेताओं ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का आज का यह कार्यक्रम श्रद्धांजलि सभा नहीं बल्कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले सम्भावित उपचुनाव के मद्देनजर सरकारी खर्च पर एक चुनावी सभा का कार्यक्रम है। राजद नेताओं ने आगे कहा कि विगत 2 महीने से न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि बिहार सरकार के कई मंत्री सांसद केंद्रीय मंत्री लगातार तारापुर विधानसभा का दौरा कर तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास का झूठा सब्जबाग दिखा रहे हैं। विगत दिनों भी बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री खड़गपुर आकर बरसात के दिनों में खड़गपुर झील के गाद साफ कराने जैसा हास्यपद बयान दे रहे हैं और यहाँ के लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। राजद नेताओं ने मुख्यमंत्री सहित जदयू नेताओं एवँ मंत्रियों का यह दौरा को सिर्फ तारापुर विधानसभा क्षेत्र के संभावित उपचुनाव को देखकर सरकारी खर्च पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।बिहार के मुख्यमंत्री को बाकई में तारापुर विधानसभा एवँ मुंगेर के विकास का चिंता है तो उनको बताना चाहिए कि बिहार एवँ केंद्र में उनकी सरकार है तो दशकों पहले सुल्तानगंज असरगंज तारापुर संग्रामपुर रेल लाइन जो तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद जी के द्वारा स्वीकृत व शिलान्यास किया गया था आजतक उसको बनाने के दिशा में क्या पहल कियें हैं बरियारपुर खड़गपुर मननपुर बरहट भाया क्युल रेल लाइन सहित देवहरा को पर्यटक स्थल के रूप में क्यों नहीं विकसित किया गया है।तारापुर एवँ खड़गपुर में आजकल महिला महाविद्यालय क्यों नहीं बनाया गया। मुंगेर जिला का दसकों पुराना माँग मुंगेर में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का निर्माण क्यों नहीं कराया गया जबकि मुंगेर को छोड़कर बिहार के सभी 8 प्रमंडलों में सरकार ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोल दिया है।आज तक जो सरकार एक घोरघट पुल नहीं बनवा सकी वह मुंगेर के विकास की बात करते हैं तो हास्यपद लगता है। राजद नेताओं ने हमला करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री जी चाहे जितना भी तीगर्म कर ले पर आपकी तारापुर उपचुनाव में उन्होंने मुँह की खानी पड़ेगी तथा तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में अबकी तारापुर विधानसभा उप चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी तथा यहीं से इस चोर दरबाजे बाली नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार का खात्मा होगा तथा बिहार में युवा शक्ति के प्रतीक तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होगा और बिहार में युवाओं किसानों छात्रों मजदूरों के दिन बहुरेगें।
मिशन परिवार विकास अभियान: नवविवाहित सहित अन्य दम्पतियों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं आशा और आईसीडीएस कार्यकता - दंपत्ति संपर्क सप्ताह में आशा और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका दम्पतियों को दे रही हैं परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों की जानकारी - एनएफएचएस 5 के आंकड़ों के अनुसार जिला में परिवार नियोजन के लिए सुविधाओं में 19.8 से 23.3 प्रतिशत का हुआ है सुधार मुंगेर, 9 सितंबर| इन दिनों मुंगेर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आमजनों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के साथ- साथ कोरोना काल में परिवार नियोजन के लिए भी जागरूक किया जा रहा है । इसके लिए जिला भर में मिशन परिवार विकास अभियान चल रहा है। अभियान के पहले चरण में 06 से 12 सितंबर तक दम्पति सम्पर्क सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान नवदम्पति सहित सभी दम्पतियों से सम्पर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस काम में स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। जिला भर में ये लोग दंपत्तियों को परिवार नियोजन के फायदों व अनचाहे गर्भधारण को रोकने के लिए आवश्यक आधुनिक साधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करा रही हैं। इस दौरान आशाओं के द्वारा सही उम्र में शादी, शादी के दो साल बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में तीन साल का अंतर, प्रसव या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी उपाय तथा गर्भ निरोध के स्थायी साधन में पुरुषों की भागीदारी पर चर्चा करने के साथ अस्थायी एवं स्थायी उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है। 05 से 25 सितंबर तक मनाया जा रहा मिशन परिवार विकास अभियान : राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार मिशन परिवार विकास अभियान 25 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा जिसके तहत 12 सितंबर तक दंपत्ति संपर्क सप्ताह और 13 सितंबर से 25 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है । दंपत्ति संपर्क सप्ताह के दौरान बंध्याकरण अथवा नसबंदी जैसी सेवा प्राप्त करने वाले दंपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। चिह्नित दंपत्तियों को परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के दौरान उपलब्ध कराई जाएगी बेहतर सेवाएं । कोविड काल में परिवार नियोजन है सुरक्षित : मुंगेर में केयर इंडिया कि फैमिली प्लानिंग कोऑर्डिनेटर तस्नीम रजि ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोविड 19 महामारी के दौरान दंपतियों में यौन व्यवहार व यौन संसर्ग को ध्यान में रखते हुए उन तक परिवार नियोजन पहल से संबंधित सही सूचनाएं व सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाना महत्वपूर्ण है । डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना काल में भी परिवार नियोजन के सभी आधुनिक गर्भनिरोध के साधनों का इस्तेमाल सुरक्षित है । यदि कोई महिला गर्भधारण नहीं करना चाहती हैं तो वह अपनी पंसद के गर्भनिरोध के आधुनिक साधन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ के मुताबिक पुरुषों के लिए कंडोम का इस्तेमाल गर्भधारण को रोकने और यौन संचारित रोगों जैसे एचआइवी संक्रमण की रोकथाम के लिए कारगर है। इसका इस्तेमाल दूसरी अन्य प्रकार की गर्भनिरोध के आधुनिक साधनों के इस्तेमाल के साथ किया जा सकता है । जिला में 49 प्रतिशत लोगों ने परिवार नियोजन के लिए चुना आधुनिक साधन : परिवार नियोजन की तस्वीर बदलने में महिलाएं आगे हैं। जिला में 15 से 49 वर्ष की विवाहित महिलाओं में परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों का इस्तेमाल पूर्व की तुलना में काफी बढ़ा है। वर्ष 2019-20 की राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे रिपोर्ट-5 की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में 49 प्रतिशत महिलायें परिवार नियोजन के आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। जबकि एनएफएचएस-4 में यह महज 33.6 प्रतिशत था । वहीं 33.7 प्रतिशत महिलाओं ने परिवार नियोजन के लिए बंध्याकरण चुना जो पहले में 30.7 प्रतिशत था। पुरुषों में कंडोम का इस्तेमाल बढ़ा है। नई रिपोर्ट में जिला में सौ में से लगभग 9 लोग गर्भनिरोध के लिए कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। जबकि पूर्व में यह 1 प्रतिशत ही था । हालांकि नसबंदी को लेकर पुरुषों में कई तरह की धारणाएं व्याप्त हैं, इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दिशा में जागरूकता लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
गुरुवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना द्वारा किला परिसर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया वही एक मल ढाबा टैंपू जोकि पुअर से ढका हुआ था उससे 1500 देसी शराब बरामद किया गया बरामद किया गया शराब तस्कर के रूप में पिंटू पासवान एवं लालू यादव को गिरफ्तार किया गया है मामले की विशेष छानबीन की जा रही है इस अभियान में एसआई राकेश कुमार रंजन के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद थे
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चंडिका स्थान से संवाददाता विपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना में हुई समस्या को लेकर चाट दुकानदार प्रभु जी से विशेष बातचीत कि । जिसमे प्रभु जी ने बताया कि कोरोना महामारी के में लगे लॉकडाउन के कारण उनकी घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही गंभीर हो गई। उन्होंने बताया कि उनके पास खाने के लिए राशन भी नहीं था और बेटी की शादी के लिए पैसा भी नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन में ही उनका राशन कार्ड बना है।
गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3484 लोगों का कोरोना जांच कराया गया नहीं मिले एक भी व्यक्ति संक्रमित की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि आज लोग संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं इन सभी का कारण है कोरोना का टीका लोगले रहे हैं कोरोना जैसी महामारी दूर भाग रहे हैं लोग टीका ना भूले
गुरुवार को नौवागढ़ी बाजार में बेटी की शिक्षा सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत छात्रा मोनिका राज ने बताई बेटी को इसलिए पढ़ना चाहिए ताकि पर लिखकर बेटी अफसर बने अपने परिवार की भलाई करें डॉक्टर बने समाज की भलाई करें
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के नवागढ़ी से सपना देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि बेटी को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। बेटी को शिक्षा इसलिए जरूरी है कि वह अपना अच्छा भविष्य बना सके अगर वह शिक्षित रहेगी तो अपने बच्चों को भी शिक्षित करेगी एवं उनका भी भविष्य बना सकती है।
