मंगलवार को मुंगेर संग्रहालय सभागार में उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने आपदा प्रबंधन एवं राजस्व विभाग की पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक इस मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी मुंगेर के साथ भाजपा विधायक प्रणव कुमार कांग्रेस विधायक अजय कुमार सिंह अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे

मंगलवार को जैन धर्मशाला में गरीब कल्याण योजना के तहत उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद द्वारा 50 लाभुकों को अनाज से भरा थैला का वितरण किया गया इस मौके पर उपस्थित भाजपा विधायक प्रणव कुमार भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश जैन के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 17 सितंबर को ले आयोजित पोस्टर वर्कशॉप में जिला अस्पताल मुंगेर की टीम को मिला पहला स्थान - सुरक्षित मातृत्व एवं नवजात शिशु की सही देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हुआ आयोजन - हवेली खड़गपुर सीएचसी की टीम को दूसरा और जमालपुर पीएचसी की टीम को मिला तीसरा स्थान - जिलास्तर पर चुना गया दो सर्वश्रेष्ठ पोस्टर भेजा जाएगा राज्य स्वास्थ्य समिति - राज्यस्तर पर चुनी गई सर्वश्रेष्ठ पेंटिग को 1 अक्टूबर को राज्य स्वास्थ्य समिति में किया जाएगा पुरस्कृत मुंगेर, 14 सितंबर| विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 17 सितंबर को है | इसको लेकर मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के द्वारा एएनएम स्कूल के सभागार में पोस्टर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला के सभी पीएचसी और सीएचसी पर कार्यरत ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम इंचार्ज के अलावा जीएनएम और एएनएम ने हिस्सा लिया । इसके अलावा जिला के विभिन्न प्रखंड़ों में कार्यरत हेल्थ और वेलनेस सेंटर की सीएचओ भी कार्यशाला में शामिल हुईं। वर्कशॉप में जिला के सभी प्रखंड़ों में कार्यरत केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर भी शामिल हुए । पोस्टर वर्क शॉप में सदर अस्पताल की टीम के द्वारा विश्व रोगी सुरक्षा दिवस की थीम पर बनाए गए पोस्टर को पहला स्थान मिला जबकि हवेली खड़गपुर सीएचसी की टीम के द्वारा बनाए गए सम्मानपूर्ण मातृत्व देखभाल की थीम पर बनाए गए पोस्टर को दूसरा और जमालपुर पीएचसी द्वारा बनाए गए साफ और सुरक्षित प्रसव की थीम पर बनाए गए पोस्टर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इन सभी विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों को मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक, डीपीएम नसीम रजि, डीपीसी विकास कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व सिविल सर्जन, डीपीएम के साथ- साथ डीआईओ डॉ. राजेश कुमार रौशन, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. के. रंजन और केयर इंडिया की डीटीओ एफ डॉ. नीलू और डीटीओ ऑन तबरेज आलम ने विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर सुरक्षित मातृत्व और नवजात शिशु की देखभाल को ले एक प्रतिज्ञा पत्र पर हस्ताक्षर कर पोस्टर वर्कशॉप की शुरुआत की । इस प्रतिज्ञा पत्र पर कार्यशाला में शामिल सभी लोगों ने हस्ताक्षर किए। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर जिलास्तरीय पोस्टर वर्कशॉप का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) विकास कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को विश्व रोगी दिवस मनाया जाता है। जिला में 16 और 17 सितंबर को कोरोना टीकाकरण महाअभियान की वजह से मंगलवार 14 सितंबर को ही विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर आयोजित होने वाली जिलास्तरीय पोस्टर वर्क शॉप का आयोजन किया गया। सुरक्षित मातृत्व और नवजात शिशु की सही देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला भर के विभिन्न पीएचसी और सीएचसी से आई ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम इंचार्ज के साथ - साथ सभी हेल्थ और वेलनेस सेंटर से आई कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) और केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर ने सामूहिक रूप से अलग-अलग टीम बनाकर अलग-अलग थीम जैसे सेफ और सेक्योर डिलीवरी, न्यू बोर्न केयर, कंगारू मदर केयर, हैंड वाशिंग टेक्निक पर सुंदर और आकर्षक पोस्टर बनाया । केयर इंडिया मुंगेर की डीटीओएफ डॉ. नीलू ने बताया कि पोस्टर वर्कशॉप में विभिन्न टीम के द्वारा बनाये गए पोस्टर में से दो सर्वश्रेष्ठ पोस्टर को राज्यस्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति पटना भेजा जाएगा । राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों से आए सर्वश्रेष्ठ पोस्टर में से एक पोस्टर को चयनित कर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आगामी 1 अक्टूबर को राज्य स्वास्थ्य समिति के सभागार में कार्यक्रम आयोजित राज्य स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले टीम को सम्मानित किया जाएगा। जिलास्तरीय पेंटिंग के कलाकार राहुल कुमार ने किया पोस्टर बनाने वाले विभिन्न टीमों की मॉनिटरिंग : इस अवसर पर मुंगेर के मॉडल हाईस्कूल से पढ़े-लिखे माधोपुर के रहने वाले मूर्तिकार सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र पेंटिंग आर्ट के कलाकार राहुल कुमार ने पोस्टर वर्कशॉप के दौरान सभी टीमों की मॉनिटरिंग की । मालूम हो कि राहुल कुमार अपनी सर्वश्रेष्ठ पेटिंग कला की बदौलत जिलाधिकारी मुंगेर से सम्मानित भी हो चुके हैं।

हिंदी दिवस पर बाफ्टा के संस्थापक हीरो राजन कुमार की अध्यक्षता में गंगा स्नान के उपरांत कवि सम्मेलन राजन कुमार के नाम हुआ एक और रिकॉर्ड दर्ज देश भर में आज 14 सितंबर को हिन्दी दिवस काफी जोश के साथ मनाया जा रहा है। इस बार हिंदी दिवस पर बाफ्टा (बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि.) मुंगेर बिहार द्वारा एक अनोखे प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस ट्रस्ट के फाउंडर हीरो राजन कुमार की अध्यक्षता में एक यूनिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां आज सुबह गंगा स्नान के बाद नदी के पानी में ही एक कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां कई कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। यहां ढेर सारे श्रोतागण भी मौजूद रहे। यहां गंगा नदी को स्वच्छ रखने के प्रण के साथ इस तरह के अनोखे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां नदी को साफ रखने की अपील भी की गई। आपको बता दें कि इस मौके पर हीरो राजन कुमार ने पानी पर लिखी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित अपनी कविता का पाठ भी किया। यहां उपस्थित कवि लोकगायक परमानंद परोपकारी, अभय पाल, मिथलेश कुमार,विकास कुमार, रंजन शर्मा, प्रमोद कुमार निराला, मधुसूदन आत्मीय, राजवीर सिंह, राजेश कुमार मंडल, सभी कवियों ने पंडित केशव के साथ गंगा नदी में यह संकल्प लिया कि वे तमाम उम्र हिंदी में ही कविताएं लिखेंगे और अपनी भाषा मे किसी विदेशी भाषा का असर नही आने देंगे। मुंगेर में शहर मसीहा नहीं और नमस्ते बिहार जैसी फिल्में बना चुके हीरो राजन कुमार ने बताया कि हिन्दी दिवस पर इस तरह के अनोखे कॉन्सेप्ट वाले इवेंट के लिए माहौल तैयार करना अपने आप में एक चुनौती थी, लेकिन इसके सफल आयोजन के बाद मैं इसके लिए गर्व महसूस कर रहा हूं। हिन्दी भाषा के सम्मान को और बढ़ाने के लिए हम सब यहां एकत्रित हुए। वर्तमान परिवेश में हिंदी भाषा की स्थिति काफी बेहतर हुई है। हिंदी भाषा आज अच्छे रोजगार का साधन भी बन सकती है। बहुत से ऐसे उदाहरण दिए जा सकते हैं जिन लोगों ने हिंदी के जरिए अपना करियर बनाया और अच्छे मुकाम पर पहुंचे हैं। हिन्दी को पर्व के रूप में नहीं बल्कि कार्य के रूप में मनाना शुरू करें। आज से ही सही हिन्दी में मोबाइल पर लिखना सीखें। हिंदी हैं हम वतन है हिन्दुस्तां हमारा। सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा...। सभी को हिंदी दिवस की ढेर सारी बधाई.....।" आपको बता दें कि बाफ्टा के द्वारा कई तरह के काम किए गए और अब भी किए जा रहे हैं। जब से यह ट्रस्ट रजिस्टर्ड हुआ है, इस ट्रस्ट ने सरकारी, गैर सरकारी, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पे काम किया और कलाकारों की ट्रेनिंग पर फोकस किया। हाल ही में मेकअप के ऊपर एक उपयोगी 2 दिवसिय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमे कई लोगों ने फ़िल्म व टीवी के क्षेत्र में मेकअप करने की बारीकियां सीखीं। कवि हीरो राजन कुमार ने कहा कि हिन्दी को पर्व के रूप में नहीं बल्कि कार्य के रूप में मनाना शुरू करें। आज से ही सही हिन्दी में मोबाइल पर लिखना सीखें। धन्यावाद और बधाई..... जय हिन्द

हिंदी दिवस स्पेशल : बाफ्टा के संस्थापक हीरो राजन कुमार की अध्यक्षता में गंगा स्नान के उपरांत कवि सम्मेलन का होगा अनोखा आयोजन देश भर में हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस काफी जोश के साथ मनाया जाता है। इस दौरान हिंदी दिवस पर सम्मेलन, गोष्ठियां आदि आयोजित की जाती हैं। इस बार हिंदी दिवस पर बाफ्टा (बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि.) मुंगेर बिहार द्वारा एक अनोखे प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। अनोखे तरीके से हिंदी को प्रचारित व प्रसारित किया जा रहा है। इस ट्रस्ट के फाउंडर अध्यक्ष हीरो राजन कुमार ने बताया कि इस साल 14 सितंबर को एक यूनिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जहां सुबह 7 बजे गंगा स्नान के बाद नदी में ही एक कवि गोष्ठी का आयोजन होगा जहां कई कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। यहां ढेर सारे श्रोतागण भी मौजूद होंगे। यहां गंगा नदी को स्वच्छ रखने के प्रण के साथ इस तरह के अनोखे कार्यक्रम का आयोजन होगा। जहां नदी को साफ रखने की अपील भी की जाएगी। आपको बता दें कि इस मौके पर हीरो राजन कुमार पानी पर लिखी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित अपनी कविता का पाठ भी करेंगे। यह कवि सम्मेलन राजन कुमार की अध्यक्षता में किया जाएगा। मुंगेर में शहर मसीहा नहीं और नमस्ते बिहार जैसी फिल्में बना चुके हीरो राजन कुमार ने बताया कि हिन्दी दिवस पर इस तरह के अनोखे कॉन्सेप्ट वाले इवेंट के लिए माहौल तैयार करना अपने आप में एक चुनौती है, लेकिन मैं इसके लिए गर्व महसूस कर रहा हूं। हिन्दी भाषा के सम्मान को और बढ़ाने के लिए हम सब यहां एकत्रित होंगे। वर्तमान परिवेश में हिंदी भाषा की स्थिति काफी बेहतर हुई है। हिंदी भाषा आज अच्छे रोजगार का साधन भी बन सकती है। बहुत से ऐसे उदाहरण दिए जा सकते हैं जिन लोगों ने हिंदी के जरिए अपना करियर बनाया और अच्छे मुकाम पर पहुंचे हैं। हिंदी हैं हम वतन है हिन्दुस्तां हमारा। सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा...।" आपको बता दें कि बाफ्टा के द्वारा कई तरह के काम किए गए और अब भी किए जा रहे हैं। जब से यह ट्रस्ट रजिस्टर्ड हुआ है, इस ट्रस्ट के द्वारा सरकार के कई काम करके दिए गए हैं। ट्रस्ट ने सरकारी, गैर सरकारी, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पे काम किया और कलाकारों की ट्रेनिंग पर फोकस किया। हाल ही में मेकअप के ऊपर एक उपयोगी 2 दिवसिय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमे कई लोगों ने फ़िल्म व टीवी के क्षेत्र में मेकअप करने की बारीकियां सीखीं।

सोमवार को मुंगेर जिला राजद महिला प्रकोष्ठ के तत्ववधान में जिला राजद कार्यालय मुंगेर जिला अध्यक्ष बबीता भारती की अध्यक्षता में महिला सशक्ति एवं जिला महिला संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु जिला से लेकर बूथ तक महिला संगठन को मजबूती करने को लेकर बैठक की गई इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ उर्मिला ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता भारती एवं नमिता नीरज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे

सोमवार को जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार के अगुवाई में संग्रहालय सभा गार मुंगेर में 16 एवं 17 सितंबर को होने वाले मेगा कैंप को सफल बनाने हेतु एक आवश्यक बैठक बुलाई गई इस बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त संजय कुमार, सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक, आईसीडीएस के डीपीओ वंदना पांडे, एसडीओ मुंगेर खुशबू गुप्ता, के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे और मेगा कैंप को सफल बनाने हेतु विशेष चर्चा किए गए

मुंगेर विश्वविद्यालय सहित उनके अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों का सर्वांगीण विकास होना असंभव

सोमवार को राकेश कोचिंग सेंटर के प्रोपराइटर राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि बेटी की शिक्षा क्यों जरूरी उन्होंने बताया कि बेटी बेटे से किस कार्य में पीछे है जो बेटी को शिक्षा नहीं देनी चाहिए बेटा से अच्छा बेटी समाज में हर कार्य कर रही है हर जगह बेटी अपनी प्रतिभा को दिखा रही है इसलिए बेटी की शिक्षा बहुत जरूरी है बेटा से बेटी भली बेटी पढ़ेगी बेटी बढ़ेगी

मुंगेर जिला राजद महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष बबिता भारती की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण एवं मुंगेर जिला महिला संगठन को मजबूती प्रदान करने , धारदार बनाने तथा जिला से बूथ लेवल तक महिला संगठन की मजबूती भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश महिला नेतृत्व ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार पूरे बिहार में महिला संगठन को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके तहत राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाoउर्मिला ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष द्वैय श्रीमती अनिता भारती एवं श्रीमती नमिता नीरज सिंह की तीन सदस्यीय टीम विभिन्न जिला का भ्रमण करते हुए आज मुंगेर पहुँच कर जिले के विभिन्न प्रखंड एवं पंचायतों से आई सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ उर्मिला ठाकुर ने अपने संबोधन में कहाकि बिहार में डबल इंजन की सरकार में महिलाओं पर अत्याचार, अनाचार, जुल्म बढ़ी है बिहार में प्रतिदिन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, दुष्कर्म, पडतारित जैसी घटनाएं हो रही है लेकिन नीतीश सरकार अपराधियों को संरक्षण देकर बचाने में लगी है ,शराब बंदी कानून ढकोसला बनकर रह गई है जिसके आड़ में सत्ता के संरक्षण में शराब माफिया फल फूल रहा है 55 घोटालों के सरगना नीतीश कुमार के कार्यकाल का मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड ,भागलपुर में उजागर सृजन घोटाला कांड को बिहार की जनता नहीं भूली है, अपराध के आकड़े में लगातार वृद्धि हो रही है अपराधियों का मनोबल बढ़ा है,हत्या, लूट, बलात्कार ,भ्रष्टाचार, महंगाई पर नियंत्रण पाने मे सरकार पूर्णत: विफल है सूबे की जनता सरकार से ऊब चुकी है ,परिस्थिति के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनकर रह गई है, जनता ने नीतीश का विकल्प तेजस्वी यादव को अपना नेता मान चुकी है ,चोर दरवाजे से बनी नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल है केन्द्र की मोदी सरकार एक मात्र सहारा है ,नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने के लिए बिहार को दांव पर लगा दिया है, लालू सरकार के कार्यकाल में गरीब, दबे-कुचले,असहाय दलित, अतिपिछडा, पिछड़ा, महिलाओं को सम्मान और हक अधिकार दिलाने के कारण जंगल राज कह कर बदनाम किया गया, आज नीतीश सरकार की विफलता पर आवाज उठाने वालों को पटना की सड़कों पर दौड़ा दौड़ा कर पीट जा रहा है ,सदन में घुस कर नीतीश की पुलिस माननीय महिला विधायक के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया जा रहा है, टीम की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष अनिता भारती एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता नीरज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में ने अपने संबोधन उपस्थित पार्टी महिलाओं से आवाहन किया कि नीतीश की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से कमर कस ले, तेजस्वी यादव जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनना है तभी महिलाओं को उचित सम्मान मिल सकेगा। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह, प्रखंड सदर अध्यक्ष निशा भारती, महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी,शर्मिला देवी,लीलामणी (केरला वाली),अनिता देवी ,सुमन कुमारी, अनिता पासवान, प्रतिमा चौरसिया, सावित्री देवी, बिंदू, रेणू,सोनम सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी