गुरुवार को मुंगेर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान द्वारा चेन छीन दो महिला को आरपीएफ जवानों द्वारा गिरफ्तार किया गया वही पीड़ित महिला ने बताई की इसने हमारे पर से ₹10000 नकदी निकाल ली पर चयन गले से छीन रही थी तभी मैंने उसका हाथ पकड़ा और शोर मचाई तो आरपीएफ जवानों ने दोनों महिला को पकड़ लिए और पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि हां मैंने इनके पैसे लिए और चेन छीन रही थी पीड़ित महिला का पहचान जमुई निवासी के रूप में हुआ है

गुरुवार को जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार के जनता दरबार में संदलपुर कोणार्क मोर निवासी युवती अपनी सौतेली मां के खिलाफ जिलाधिकारी मुंगेर के जनता दरबार में पहुंची और उचित न्याय की मांग की युवती ने बताई की हमारी मां हमें जान मारने की धमकी देती है एवं अन्य संपत्ति पर कब्जा कर रखी है श्रीमान हमें उचित न्याय की भरोसा है और दिलाएंगे

गुरुवार को मुंगेर मिर्जाचौकी से जोड़ने वाली फोरलेन सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उचित मुआवजा राशि मिलने हेतु पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव को लिखित ज्ञापन सौंपा वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जमीन की वास्तविक कीमत से कई गुना कम राशि सरकार द्वारा आवंटित की जाने के मामले में राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा गई है वहीं पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव द्वारा बताया गया कि इस पर प्रकरण में राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात करने भरोसा ग्रामीणों को दिया गया इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष देवकीनंदन प्रसाद सिंह, महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद जी विनय कुमार सुमन, मंटू शर्मा ,बमबम यादव, आसिफ वसीम, रंजीत शर्मा रंजीत शर्मा, राम सागर यादव इत्यादि राजद नेता उपस्थित थे

गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3358 लोगों का कोरोना जांच कराया गया नहीं मिले एक भी व्यक्ति संक्रमित इसके साथ मुंगेर जिला रोना मुक्त जिला कहलाने लगा पर लोग वैक्सीन लेना ना भूले युद्ध स्तर पर वैक्सीन शहर से लेकर गांव गांव से लेकर टोला तक टीकाकरण स्थल बनाकर सरकार लोगों को टीका लेने के लिए टीका प्रेरित कर रहे हैं लोग वैक्सीन अवश्य ले तभी इस महामारी से बचे रहेंगे इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ शैलेंद्र कुमार आलोक ने दिए

गुरुवार को मुंगेर जिले के प्रसिद्ध मां चंडिका स्थान में पूजा करने आए श्रद्धालुओं पंडा द्वारा छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया मिली जानकारी अनुसार मां चंडिका स्थान में पूजा करने आए श्रद्धालुओं ने पताई की पंडा द्वारा छेड़खानी मेरे साथ क्या किया इसकी सूचना मैंने अपने परिजनों को दी परिजनों द्वारा पंडा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया वही ग्रामीणों द्वारा पंडा की पिटाई भी की गई

प्रजनन स्वास्थ्य एवं सुरक्षित गर्भसमापन विषय पर जिलास्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन - परिवार नियोजन एवं सुरक्षित गर्भपात के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बिहार और उत्तर प्रदेश के 10 -10 संस्थाओं का बनाया गया है " साझा प्रयास " नेटवर्क - आईपास डेवलपमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से मुंगेर की सेवायतन संस्था के द्वारा किया गया कार्यशाला का आयोजन मुंगेर, 15 सितंबर| महिलाओं के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य एवं अधिकार (एसआरएचआर), परिवार नियोजन एवं सुरक्षित गर्भपात के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बिहार और उत्तर प्रदेश की 10 -10 संस्थाओं का बनाया गया है " साझा प्रयास " नेटवर्क । उक्त बातें बुधवार को साझा प्रयास " नेटवर्क के तहत मुंगेर स्थित चांद महल के सभागार में आयोजित प्रजनन स्वास्थ्य एवं सुरक्षित गर्भसमापन विषय पर जिलास्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बिहार वॉलेंटरी हेल्थ एसोसिएशन पटना के सीनियर प्रोग्राम अधिकारी खुर्शीद अकरम अंसारी ने कही। उन्होंने बताया कि 20 सप्ताह तक गर्भसमापन कराना वैध है। बावजूद इसके गर्भसमापन के लिए भी स्थितियां तय की गई हैं । जैसे गर्भवती महिला को जान का खतरा हो, गर्भवती महिला या गर्भस्थ शिशु में गंभीर शारीरिक एवं मानसिक क्षति की संभावना हो, दुष्कर्म की शिकार महिला के गर्भधारण करने की स्थिति में एवं विवाहित जोड़ों में गर्भनिरोध की विफलता की स्थिति में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट 1971 के अनुसार 20 सप्ताह तक गर्भसमापन की अनुमति दी जाती है जो वैध है। इसके विपरीत लिंग जांच के आधार पर यदि गर्भ समापन कराया जाता है तो वो अवैध होने के साथ-साथ दंडनीय अपराध भी है। गर्भसमापन सरकारी अस्पताल या डीएलसी कमिटी द्वारा मान्यता प्राप्त प्राइवेट अस्पताल में ही कराया जा सकता- कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए आईपास डेवलपमेंट फाउंडेशन के सीनियर कॉर्डिनेटर प्रोग्राम एंड ट्रेनिंग राजीव कुमार गुप्ता ने गर्भसमापन की विभिन्न तकनीकी पहलुओं और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट 1971 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रत्येक वर्ष 12.5 लाख गर्भपात के केस सामने आते हैं और इनमें मात्र 8 प्रतिशत ही सरकारी संस्थाओं में कराए जाते हैं। देश में मातृ मृत्यु दर का 8 प्रतिशत आंकड़ा असुरक्षित गर्भपात के कारण दर्ज किया जाता है। उन्होंने बताया कि 12 सप्ताह तक का गर्भसमापन की सलाह पीएचसी और सीएचसी लेवल पर एमडीटी एक्ट के बारे में 12 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त डॉक्टर खासकर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ही दे सकती है। किसी भी गर्भवती महिला का गर्भसमापन सरकारी अस्पताल या डीएलसी कमिटी द्वारा मान्यता प्राप्त प्राइवेट अस्पताल में ही कराया जा सकता है। इसके अलावा 13 से 20 सप्ताह का गर्भसमापन रेफ़रल अस्पताल या मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही कराया जा सकता है। इस अवसर पर बिहार वॉलेंटरी हेल्थ एसोसिएशन पटना के सीनियर प्रोग्राम अधिकारी खुर्शीद अकरम अंसारी ने साझा प्रयास के द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सेवायतन संस्था के मनिंदर कुमार सिंह, पनाह आश्रम से मिस नाज़, दिशा बिहार से अभय कुमार अकेला सहित कई संस्था के प्रतिनिधि के अलावा डेवलपमेंट पार्टनर के तौर पर केयर इंडिया के तबरेज आलम भी उपस्थित थे।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर से अंकित चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोविड टीकाकरण महाअभियान को लेकर बरियारपुर प्रखंड के 126 आंगनवाड़ी केंद्रों पर 16 एवं 17 सितम्बर को टीका लगाया जायेगा।अभियान को सफल बनाने को लेकर प्रखंड में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ माईिंकग कराया जा रहा है।18 प्लस आयु वर्ग वाले लाभार्थियों से अपील किया है कि 20 जून से पहले जिन्होंने भी प्रथम डोज ले लिया है। वे अवश्य दूसरा डोज ले लें, क्योंकि उनका निर्धारित समय आ गया है और प्रतिरोधक क्षमता इससे बेहतर ढंग से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इस मेगा अभियान में प्रथम डोज से सभी को आच्छादित कर दिया जाये।इस अवसर पर पीएचीसी बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार,सीडीपीओ, बीपीएम तथा आशा कर्मी उपस्थित थे।

जिला विकास आयुक्त संजय कुमार ने आज बरियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा कार्यालय में एक भी मनरेगा कर्मी उपस्थित नहीं थे।आरटीपीएस काउंटर में उपस्थित कर कर्मियों से उन्होंने पूछा कि 10:30 बजे तक कोई आपके काउंटर पर फॉर्म जमा करने क्यों नहीं आया है। अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए वहां पर उन्होंने देखा अंचलाधिकारी जयप्रकाश स्वर्णकार उपस्थित नहीं थे।जिसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में पहुंचे।जहां कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शाहिद मोसिन ने उन्हें अस्पताल के विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण करवाया और समस्याओं से अवगत करवाया।पीएचीसी निरीक्षण के क्रम में अस्पताल प्रबंधन इकाई से प्रबंधक अनुपस्थित पाए गए।मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी बरियारपुर शशि भूषण कुमार व इनके आदेशपाल गोपाल साह के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय व पीएचीसी के कुछ कर्मी उपस्थित थे।इसी बीच बरियारपुर अंचलाधिकारी जयप्रकाश स्वर्णकार अपने कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें जिला विकास आयुक्त संजय कुमार समक्ष एक ग्रामीण ने मोटेशन विवाद को लेकर घेरा व अंचलाधिकारी के विरोध में अपनी बात रखीं। जिस पर जिला विकास आयुक्त संजय कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

नरेश आंनद

मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 2874 लोगों को कोरोना की या गया नहीं मिले एक भी व्यक्ति संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए