जिला विकास आयुक्त संजय कुमार ने आज बरियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा कार्यालय में एक भी मनरेगा कर्मी उपस्थित नहीं थे।आरटीपीएस काउंटर में उपस्थित कर कर्मियों से उन्होंने पूछा कि 10:30 बजे तक कोई आपके काउंटर पर फॉर्म जमा करने क्यों नहीं आया है। अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए वहां पर उन्होंने देखा अंचलाधिकारी जयप्रकाश स्वर्णकार उपस्थित नहीं थे।जिसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में पहुंचे।जहां कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शाहिद मोसिन ने उन्हें अस्पताल के विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण करवाया और समस्याओं से अवगत करवाया।पीएचीसी निरीक्षण के क्रम में अस्पताल प्रबंधन इकाई से प्रबंधक अनुपस्थित पाए गए।मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी बरियारपुर शशि भूषण कुमार व इनके आदेशपाल गोपाल साह के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय व पीएचीसी के कुछ कर्मी उपस्थित थे।इसी बीच बरियारपुर अंचलाधिकारी जयप्रकाश स्वर्णकार अपने कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें जिला विकास आयुक्त संजय कुमार समक्ष एक ग्रामीण ने मोटेशन विवाद को लेकर घेरा व अंचलाधिकारी के विरोध में अपनी बात रखीं। जिस पर जिला विकास आयुक्त संजय कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।