बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर से अंकित चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोविड टीकाकरण महाअभियान को लेकर बरियारपुर प्रखंड के 126 आंगनवाड़ी केंद्रों पर 16 एवं 17 सितम्बर को टीका लगाया जायेगा।अभियान को सफल बनाने को लेकर प्रखंड में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ माईिंकग कराया जा रहा है।18 प्लस आयु वर्ग वाले लाभार्थियों से अपील किया है कि 20 जून से पहले जिन्होंने भी प्रथम डोज ले लिया है। वे अवश्य दूसरा डोज ले लें, क्योंकि उनका निर्धारित समय आ गया है और प्रतिरोधक क्षमता इससे बेहतर ढंग से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इस मेगा अभियान में प्रथम डोज से सभी को आच्छादित कर दिया जाये।इस अवसर पर पीएचीसी बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार,सीडीपीओ, बीपीएम तथा आशा कर्मी उपस्थित थे।
