शेरपुर निवासी महिला सविता देवी ने बताया कि बेटी की शिक्षा होने से अपने तो शिक्षित रहती है शादी होने के बाद जब वह ससुराल जाती है तो अपने बच्चे को भी प्रथम शिक्षा देकर आगे बढ़ाने में सहयोग करती है
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बसगड़ाह से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की शिक्षा पर शिक्षक निरंजन कुमार से विशेष बातचीत की गई। निरंजन कुमार ने बताया कि बेटियों की शिक्षा बहुत ही अनिवार्य है। क्योकि बेटी शिक्षा के माध्यम से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बतया कि अगर बेटी शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बेटी की शिक्षा को पूर्ण करने के लिए बेटी की गुरु माँ होती है। अगर माँ ही शिक्षित नहीं होगी तो वह अपनी बेटी को शिक्षित नहीं कर पाएगी। इसलिए अपनी बेटी को शिक्षित करे।
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 20 सितंबर से शुरू होगा एमडीए प्रोग्राम, 14 लाख 64 हजार 378 लोगों को कराया जाएगा दवा का सेवन - एमडीए कार्यक्रम कि सफलता के लिए जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के द्वारा सीफार के सहयोग से हुआ मीडिया कार्यशाला का आयोजन - फाइलेरिया कि रोकथाम के लिए 20 सितंबर से 14 दिनों तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम - एमडीए कार्यक्रम कि सफलता के लिए जिला भर में बनाई गई हैं कुल 713 टीम जो लोगों को खिलाएगी डीईसी व एल्बेंडाजोल की दवा मुंगेर, 18 सितंबर 2021 : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 20 सितंबर से मुंगेर में एमडीए( सर्वजन दवा सेवन) कार्यक्रम चलेगा। जिसमें 14 लाख 64 हजार 378 लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा । उक्त बातें शनिवार को मुंगेर स्थित क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (आरपीएमयू) सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के द्वारा सीफ़ार( सेंटर फ़ॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च) के सहयोग से आयोजित मीडिया कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने कही। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर से 14 दिनों तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला भर में कुल 713 लोगों की टीम लगी हुई है जो अपने सामने लोगों को डाई इथाइल थर्मा मैगजीन (डीईसी ) और एल्बेंडाजोल की दवा खिलाएगी। इस टीम में कुल 958 आशा कार्यकर्ता, 205 आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, 203 वोलेंटियर और 73 सुपरवाइजरों की टीम शामिल है। ये लोग प्रतिदिन कम से कम 60 से 100 घरों का भ्रमण कर अपने सामने सभी लोगों फाइलेरिया से उन्मूलन के लिए दवा खिलाएगी। कार्यशाला में आये हुए मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए जिला के वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोलिंग ऑफिसर डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने एमडीए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीण स्तर पर जुटी आशा कार्यकर्ता ,आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों के ही सहयोग से यह अभियान सफल हो सकता है। इसलिए आप सभी लोग पूरी जिम्मेदारी से लोगों को अपने सामने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए डीईसी और एल्बेंडाजोल कि दवा खिलाएं। उन्होंने बताया कि 2 से अधिक उम्र के सभी लोगों को डीईसी और एल्बेंडाजोल कि दवा खिलानी है। उन्होंने बताया कि 2 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे को डीईसी 100 एमजी की एक गोली, 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को डीईसी 200 एमजी कि दो गोली , 15 से अधिक उम्र आयु। वर्ग के लोगों को डीईसी 300 एमजी कि तीन गोली के साथ ही प्रत्येक आदमी को एल्बेंडाजोल गोली कि 400 एमजी खिलानी है। फाइलेरिया के प्रति जागरूकता जरूरी : आईसीडीएस कि डीपीओ वंदना पांडेय ने बताया कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाला एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जिसे आमतौर पर हाथी पांव भी कहा जाता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है। फाइलेरिया के प्रमुख लक्षण हाथ और पैर या हाइड्रोसिल (अण्डकोष) में सूजन का होना होता है। प्रारंभिक अवस्था में इसकी पुष्टि होने के बाद जरूरी दवा सेवन से इसे रोका जा सकता है। इसके लिए लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है। लोगों को फाइलेरिया के लिए जागरूक करने में मीडिया की सशक्त भूमिका होती है। 20 सितंबर से सरकार द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आशा व आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा घर-घर जाकर मुफ्त दवा खिलाया जाएगा। लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेकर स्वयं और अपने परिवार को फाइलेरिया से सुरक्षित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा अल्बेंडाजोल का सेवन आशा और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की उपस्थिति में चबाकर किया जाना है। 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को कोई दवा नहीं खिलायी जानी है। कार्यक्रम में छूटे हुए घरों में आशा कर्मियों द्वारा पुनः भ्रमण कर दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर केयर इंडिया के डीपीओ मानस कुमार, जीविका के डीपीएम रितेश कुमार, जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के डीपीएम नसीम रजि और केयर इंडिया के प्रतिनिधि राकेश कुमार मौजूद थे। ध्यान रखने योग्य जानकारी : - खाली पेट दवा का सेवन नहीं किया जाना है। - दवा स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही खाना जरूरी है। - एल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खाई जानी है। - फाइलेरिया से सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों के आसपास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें। - सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। मालूम हो कि फाइलेरिया का दवा सेवन करने के बाद सामान्य साइड इफेक्ट्स होने से घबड़ाने की आवश्यकता नहीं है। अमूमन जिनके अंदर फाइलेरिया के परजीवी होते हैं, उनमें साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं लेकिन ये साइड इफेक्ट्स सामान्य होते हैं हैं जो प्राथमिक उपचार के बाद ठीक हो जाते हैं।
*चाइनीज प्रीपेड मीटर के बदले काला मीटर लगाने को लेकर होगा आंदोलन - केशरी* (तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली की मांग) चाइनीज प्रीपेड मीटर की जगह पुराना काला लगाने तथा चाइनीज कोरोना से तबाह लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिमाह तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन करने जा रहा है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने दलहट्टा ठाकुरबाड़ी में बिजली उपभोक्ताओं और एनसीपी कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों और आवासों, आईटीसी, नगर निगम एवं सांसद-विधायक के यहां चाइनीज प्रीपेड मीटर तथा आम जनता के यहां पुराना काला मीटर लगाने के लिए बिजली विभाग को बाध्य किया जाएगा। एनसीपी नेता संजय केशरी ने बिजली विभाग को चुनौती देते हुए कहा कि डीएम कार्यालय के सामने काला मीटर, डिजिटल मीटर एवं चाइनीज प्रीपेड मीटर में चौबीस घंटो तक दो-दो हजार वॉट का लोड देकर जांच किया जाए और इसमें दोगुना-तीन गुना का अंतर नहीं आयेगा तो हमलोग इसका विरोध करना छोड़ देंगे। महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी, मोनी देवी एवं अंकिता राज ने कहा कि हम महिलाएं चाइनीज कोरोना और चाइनीज प्रीपेड मीटर को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, शंकर यादव एवं अनिल मंडल ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुराना काला मीटर लगाने एवं तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव और मुंगेर बंद तक किया जाएगा। इस अवसर पर महिला नेत्री स्मृति सिंह, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, बबलु गुप्ता, आजाद शर्मा, रेखा देवी, आरती देवी, रेणु देवी, ज्योति देवी, रीता देवी, रंजीता देवी, संगीता देवी, अंजनी देवी, ललिता देवी, बिंदु देवी, प्रमिला देवी, अर्चना देवी, देवयंती देवी, आशा देवी एवं अजय सिन्हा सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
शुक्रवार को लोग श्रद्धा उल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा याचना किए इस अवसर पर लोग भजन कीर्तन का भी आयोजन किए तो कहीं श्रद्धा के साथ मिठाई एवं प्रसाद बांटी गई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के मौके पर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए हवन कार्यक्रम लाजपत भवन बड़ी बाजार में शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की संयोजक भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमेधा आर्य थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह विधायक डॉ संजीव चौरसिया थे ।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश जैन विधायक प्रणव कुमार समेत कई भाजपा नेता ने हवन कार्यक्रम में शामिल हुए ।सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना किए ताकि भारत विश्व गुरु इनके नेतृत्व में बन सके
कोरोना टीका करण को लेकर मेगा कैम्प महाअभियान चलाया जा रहा है जिले को 1 लाख 20 हज़ार वैक्सीन डोज प्राप्त हुआ है।जिले में कुल 817 टीका सत्र स्थल बनाया गया है।सिर्फ सहरी क्षेत्र में 111 केंद्र बनाए गए।महाअभियान को सफल बनाने को लेकर जिलापदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने आज तड़के सुबह कई सेंटरों का जायजा लेने स्वयं पहुंचे।उन्होंने आज विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चालकों को टीशर्ट और मिठाई के डब्बे भी बांटे। साथ ही पूजा एवं वैक्सीनशन से जुड़े सभी कर्मियों भी टीशर्ट और मिठाई बांटे गए। माननीय मुख्यमंत्री की 6 करोड़ 6 माह के संकल्प को पूर्ण किया जा सके।उन्होंने लोगो से एक बार फिर अपील करते हुए कहा कि जो भी जिनका निर्धारित समय दूसरा डोज का हो गया है वे अवश्य टीकाक ले ले।अर्थात जिन्होंने जुलाई माह में पहला डोज़ लिया है और 84 दिन हो गया है वे टीका ले ले।और अपने आसपास ग्रामीणों एवं पड़ोसियों को भी इस केंद्र पर लाये और टीका दिलवाए।और जिला को कोरोना मुक्त कराए।टीका ही हमारा कोरोना का प्रभावी और अनिवार्य ढाल है।इस अवसर पर डीपीएम नसीम रजी और जनसम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शुक्रवार को दो नंबर गुमटी स्थिति त्रिमूर्ति फ्लेक्स से भाजपा नेता संजीव मंडल द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यह कार्यक्रम किया गया उन्होंने कहा कि 16 सितंबर से 7 अक्टूबर तक महामहिम के नाम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं उन्होंने यह भी कहा कि आज मैं महामहिम के जन्मदिन के अवसर पर देशवासियों को ढेर सारा बधाई देता हूं
शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3323 आदमी का कोरोना जांच कराया गया एक भी व्यक्ति संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया यह सभी टीका का असर है मुंगेर के लिए अच्छी खबर
गुरुवार को बीती रात प्रेमी छोटू कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने उनके घर अंबेडकरनगर जा पहुंची इसकी भनक स्थानीय ग्रामीणों को लगी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों प्रेमी युगल को रंगे हाथ पकड़ लिए और पकड़ कर ग्रामीण इसकी सूचना वर्तमान मुखिया विभा कुमारी वर्तमान सरपंच गया देवी एवं पूर्व मुखिया रविंद्र मंडल को दी सुबह सभी लोग पहुंचे और दोनों युगल जोड़ी की शादी उसके सहमति से अंबेडकरनगर के बजरंगबली मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ करा दी इस मौके पर लड़की को शादी का जोड़ा राम बाबू उर्फ राम कुमार के द्वारा दिया गया जो कि जिला परिषद के उम्मीदवार हैं क्षेत्र संख्या दोषी इस मौके पर उपस्थित ग्रामीण गोलू कुमार, हीरालाल मंडल, कृष्ण देव मंडल, पंकज कुमार प्रीतम, शशि भूषण कुमार, उपेंदर दास ,अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे
