*चाइनीज प्रीपेड मीटर के बदले काला मीटर लगाने को लेकर होगा आंदोलन - केशरी* (तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली की मांग) चाइनीज प्रीपेड मीटर की जगह पुराना काला लगाने तथा चाइनीज कोरोना से तबाह लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिमाह तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन करने जा रहा है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने दलहट्टा ठाकुरबाड़ी में बिजली उपभोक्ताओं और एनसीपी कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों और आवासों, आईटीसी, नगर निगम एवं सांसद-विधायक के यहां चाइनीज प्रीपेड मीटर तथा आम जनता के यहां पुराना काला मीटर लगाने के लिए बिजली विभाग को बाध्य किया जाएगा। एनसीपी नेता संजय केशरी ने बिजली विभाग को चुनौती देते हुए कहा कि डीएम कार्यालय के सामने काला मीटर, डिजिटल मीटर एवं चाइनीज प्रीपेड मीटर में चौबीस घंटो तक दो-दो हजार वॉट का लोड देकर जांच किया जाए और इसमें दोगुना-तीन गुना का अंतर नहीं आयेगा तो हमलोग इसका विरोध करना छोड़ देंगे। महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी, मोनी देवी एवं अंकिता राज ने कहा कि हम महिलाएं चाइनीज कोरोना और चाइनीज प्रीपेड मीटर को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, शंकर यादव एवं अनिल मंडल ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुराना काला मीटर लगाने एवं तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव और मुंगेर बंद तक किया जाएगा। इस अवसर पर महिला नेत्री स्मृति सिंह, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, बबलु गुप्ता, आजाद शर्मा, रेखा देवी, आरती देवी, रेणु देवी, ज्योति देवी, रीता देवी, रंजीता देवी, संगीता देवी, अंजनी देवी, ललिता देवी, बिंदु देवी, प्रमिला देवी, अर्चना देवी, देवयंती देवी, आशा देवी एवं अजय सिन्हा सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
