बिहार राज्य के मुंगेर जिले के नौवागढ़ी क्षेत्र से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से माधुरी देवी से साक्षात्कार लिया। जिसमे उन्होंने बताया कि बेटी की शिक्षा बहुत ही जरुरी है, जिससे वह शिक्षित होकर अपने पैरों पर खड़ा होकर और कुछ कमा कर अपने घर परिवार का भरण पोषण कर सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी बतया कि बेटी शिक्षित होगी तो वह अपने बाल बच्चे को सही शिक्षा दे सकेगी।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से आशा कार्यकर्ता कल्याणी कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमे उन्होंने बताया कि बेटी की शिक्षा बहुत ही जरुरी है,जिससे उसका आगे का भविष्य अच्छा रहेगा। बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं है। बेटी अगर शिक्षित होती है तो अपने पैरों पर खड़ा होकर अपने घर परिवार का भरण पोषण कर सकती है साथ ही माता पिता की भी मदद कर सकती है।
बेटी के शिक्षा सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत समाजसेवी शैलेंद्र मंडल ने बताया कि बेटी शिक्षित होगी तभी वह अपने बाल बच्चे को शिक्षित करेंगे तभी समाज आगे बढ़ेंगे तभी अच्छा भविष्य बनेगा भारत का
रविवार को नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत की बजरंगबली नगर निवासी समाजसेवी सह प्रादेशिक क्षेत्र संख्या 16 के पंचायत समिति प्रतिनिधि मनोज कुमार साहमोबाइल बानी कम्युनिटी मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान बताएं कि बेटी की शिक्षा इसलिए जरूरी है कि बेटी पढेगी देश बढ़ेगी आज बेटे से किसी मायने में बेटी कम नहीं है इसलिए बेटी को शिक्षित होना जरूरी है
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से शेरपुर निवासी अनीता देवी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आँगनबाड़ी केंद्र से उनके बच्चे को कुपोषण से बचव के लिए सरकार की और से राशन आदि दिया जाता है जब आँगनबाड़ी केंद्र में आता है बाकि वो अपने बच्चे को दूध आती देती हैं
आज दिनांक 19/9/21 को गढ़ीरामपुर में नैंसी फिल्म स्टिडिओ में बफ्टा के संस्थापक हीरो राजन कुमार जी के नेतृत्व में 2 गाना को कंपोजकर रिकॉर्ड किया गया इस गाना की बोल है "दुनिया पैसे वालो की हो दुनिया पैसे वालो की " दूसरा गाना "मुंगेरिया राजन विदेश देश डोले की बिहारी सब हीरो बोले, मुख से जय हिंद बोले " इस गाना को मशहूर लोकगायक गायक श्री परमानंद परोपकारी जी ने गाकर आम लोगो के लिए हीरो राजनं जी के लिए प्यार दिया है इस अवसर पर बफ्टा के संरक्षक अभय पाल , हिरोइन राजनंदनी जी , गायिका निकिता जी,श्री शिवकिशोर मंडल जी , शिक्षक रौशन जी और स्टिडिओ के संचालन निशांत कुमार सिंह जी एवं टीम ने भरपूर सहयोग किया। हीरो राजनं कुमार ने मुंगेर की पहली हिंदी फिल्म शहर मसीहा नही के फेमश डाइलोक बिहार में टैलेंट है लेकिन साइलेंट है को बोलकर लोगों की हौसला अफजाई की।
जदयू नेता डॉ सुरेश प्रसाद का हाल समाचार जानने दलहटा पहुंचे जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुंगेर, आरएनएन। रविवार को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण चंद्रवंशी सदर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान में जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह का हाल समाचार जानने उनके निवास स्थान दलहटा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ सुरेश प्रसाद सिंह हमारे संगठन के पुराने साथी हैं, यह हमेशा संगठन की मजबूती के प्रति संघर्षशील रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगठन को पंचायत तथा बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करना तथा सरकार द्वारा 16 वर्षों में जो कार्य किया गया इसका प्रचार प्रसार करना मेरे आगमन का मुख्य उद्देश्य है । उन्होंने कहा कि तारापुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी जिसको भी टिकट देगी उसे जीता कर हम लोग भेजने का काम करेंगे। इस अवसर पर डॉ सुरेश ने बताया कि मरते दम तक संगठन की सेवा में लगा रहूंगा । मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष साहनी, जिला अध्यक्ष जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ सत्यजीत प्रकाश कामत , प्रदेश जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव अवधेश सिंह, गौतम कुमार शर्मा , अधिवक्ता शिव किशोर मंडल , रिजवान आजम, अंकित कुमार सतीश शिवम कुमार मंडल, सारिका सुमन, नितिन गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, सहित दर्जनों जदयू के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे । इस अवसर पर अंकित कुमार अतीश को सदर प्रखंड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। गया
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की शिक्षा पर काजल देवी से साक्षात्कार किया गया। काजल देवी ने बताया कि हमें अपनी बेटी को उच्च शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। जिससे अगर उसे नौकरी न मिले तो वह अपने और दूसरे बच्चे को पढ़कर अपना भरण पोषण कर सकती है। साथ ही हर सरकारी योजना का लाभ उठा सके।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की शिक्षा पर बॉबी देवी से साक्षात्कार किया गया। बॉबी देवी ने बताया कि हमें अपनी बेटी को उच्च शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। जिससे अगर उसे नौकरी न मिले तो वह अपने और दूसरे बच्चे को पढ़कर अपना भरण पोषण कर सकती है
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की शिक्षा पर कौशल्या देवी से विशेष बातचीत कि गई। कौशल्या देवी ने बताया कि हमें अपनी बेटियों को शिक्षित करनी चाहिए। जिससे वह अगर नौकरी नहीं कर पाती है, तो वह बच्चों को पढ़ा कर अपना भरण पोषण कर सकती है।
