सोमवार को मुंगेर जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुतलूपुर दियारा पंचायत एवं जाफर नगर पंचायत की आंगनवाड़ी सेविका दीदी द्वारा पोषण माह के अंतर्गत अन्नप्राशन दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डीपीओ वंदना पांडे वही इस मौके पर उपस्थित डीपीओ मुंगेर द्वारा आईसीडीएस के अंतर्गत आने वाली विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी वही मौके पर उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण सुष्मिता कुमारी द्वारा बताया गया कि हमारे आईसीडीएस के अंतर्गत कन्या उत्थान योजना ,मातृ वंदना योजना के साथ अन्य योजना लाभ लोग ले सकते हैं इसके लिए लोग आंगनवाड़ी सेविका से संपर्क करें और उनसे जानकारी ले योजना का लाभ ले इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविका द्वारा रंगोली ,मेहंदी प्रतियोगिता के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए इस मौके पर उपस्थित जिला समन्वयक मुक्ता कुमारी, प्रखंड समन्वयक सरिता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका सोनी कुमारी ,ज्योति कुमारी के साथ दोनों पंचायत की आंगनवाड़ी सेविका मुख्य रूप से उपस्थित थे

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के चौखंडी से संवाददाता विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटियों की शिक्षा से ही सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत मंजू देवी से किया गया साक्षात्कार। मंजू देवी ने बताया कि बेटी को शिक्षा देने से यह लाभ होगा कि वह अपनी पहचान खुद बना सके और अपने बच्चे को भी अच्छी शिक्षा दे सके

10 वर्ष से फाइलेरिया कि रोगी सीता देवी को अपने सामने फाइलेरिया कि दवा सेवन करवाकर जिलाधिकारी ने किया एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ - इस अवसर पर एएनएम स्कूल की छात्राओं सहित कई अन्य ने भी खाई डीईसी और एल्बेंडाजोल की टेबलेट - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत आगामी 14 दिनों तक मुंगेर के करीब 14 लाख से अधिक लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया कि दवा मुंगेर, 20 सितंबर 2021 : 10 वर्ष से फाइलेरिया कि रोगी सीता देवी को अपने सामने फाइलेरिया कि दवा सेवन करवाकर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने 14 दिनों तक चलने वाले एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर सिविल सर्जन हरेन्द्र आलोक, डीपीएम नसीम रजि, जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोलिंग ऑफिसर डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डब्ल्यूएचओ के जिला प्रतिनिधि संजीव कुमार, केअर इंडिया से डॉ. नीलू तबरेज आलम, पीसीआई से मिथिलेश कुमार और राकेश कुमार के साथ -साथ कई स्वास्थ्य कर्मी और मीडिया कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर एएनएम स्कूल की छात्राओं ने भी जिलाधिकारी नवीन कुमार के सामने फाइलेरिया रोग से मुक्ति के लिए डीईसी और एल्बेंडाजोल की दवा खाई। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी और मिडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत सोमवार से अगले 14 दिनों तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान की थीम " सुरक्षित दवा, भरोसा स्वास्थ्य का " के अनुसार जिला कि कुल जनसंख्या 17 लाख 22 हजार 803 में से 14 लाख 64 हजार 378 लोगों को फाइलेरिया कि दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला भर में कुल 713 टीम गठित की गई है। इस अभियान को सफल बनाने में जिला भर में कुल 958 आशा कार्यकर्ता, 205 आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, 263 वोलेंटियर्स और 73 सुपरवाइजर काम कर रहे है। ये सभी शहरी - ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ स्लम एरिया में घर- घर जाकर अपने सामने लोगों को फाइलेरिया से बचने के डीईसी और एल्बेंडाजोल दवा खिलाएगी। उन्होंने बताया कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को यह दवा नहीं खिलानी है। मालूम हो की सोमवार को जिलाधिकारी के सामने फाइलेरिया कि दवा खाने वाली 48 वर्षीय सीता देवी पिछले 10 साल से फाइलेरिया (हाथी पांव) कि बीमारी से पीड़ित है जो सोमवार को सदर अस्पताल अल्ट्रासाउंड करवाने आई हुई थी। सीता देवी गुलजार पोखर, वार्ड नंबर 13 कि रहने वाली है। उसके पति नंद किशोर केशरी फुटपाथ पर घड़ी कि दूकान चलते हैं। मुंगेर शहरी क्षेत्र के फाइलेरिया नोडल अधिकारी सुधांशू कुमार के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता ने स्लम एरिया में लोगों को खिलाई फाइलेरिया कि दवा : जिलाधिकारी नवीन कुमार के द्वारा एमडीए कार्यक्रम के शुभारंभ होने के साथ ही जिला भर में अभियान में जुटी टीम के द्वारा लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाने लगी। मुंगेर शहरी क्षेत्र के फाइलेरिया नोडल अधिकारी सुधांशू कुमार के नेतृत्व में मुंगेर शहरी पीएचसी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता सुलोचना देवी और बिंदू देवी ने मुंगेर किला क्षेत्र अंतर्गत स्लम एरिया में जाकर 3 साल का बच्चा शिवम कुमार, 14 साल कि लड़की साधना कुमारी और 15 साल कि लड़की फूलवती कुमारी को फाइलेरिया से बचने के लिए अपने सामने डीईसी और एल्बेंडाजोल कि टेबलेट खिलावाई। इस अवसर पर फाइलेरिया सुपरवाइजर मो.इफ्तिकार और पीसीआई के जिला प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार और राकेश कुमार मौजूद थे।

बिहार राज्य के चौखंडी जिला मुंगेर से संवाददाता विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटियों की शिक्षा से ही सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत गीता देवी से साक्षात्कार किये जिसमे गीता देवी ने बताया कि लड़कियों को शिक्षा देना बहुत ही जरुरी हैं, क्योंकि लड़की के पढ़े लिखे होने से वह अपने बच्चे को भी शिक्षा प्रदान कर सकती है

*जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए मुंगेर के छह खिलाड़ियों * मुंगेर जिला खो-खो संघ के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों फिर से परचम लहराया है। 40 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से प्रदेश के खो-खो बालक एवं बालिका टीम का चयन ट्रायल 19 नवंबर को बक्सर में आयोजित हुआ। इसमें पूरे प्रदेश से बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया । इस चयन प्रतियोगिता में मुंगेर के भी खिलाड़ी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में शामिल हुए। इस चयन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मुंगेर के कुल छह खिलाड़ियों का चयन प्रदेश टीम में हुआ। जिसमें की तीन बालक एवं तीन बालिका खिलाड़ी शामिल हैं । ये मुंगेर जिला के लिए गर्व की बात है । जिला के खो -खो खिलाड़ियों एवं खो-खो खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। चयनित खिलाड़ियों में प्रदेश बालक खो-खो टीम में नौलक्खा निवासी संजय कुमार यादव के पुत्र विशाल कुमार , परिया बरियारपुर निवासी मुन्ना यादव के पुत्र रितेश कुमार , रतनपुर निवासी अमरनाथ कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार चयनित हुए। वहीं प्रदेश बालिका खो-खो टीम में कंठ कॉलोनी लल्लू पोखर निवासी जयकृष्ण सिंह की पुत्री अनुवृती सिंह , कुशवाहा मार्केट कौरा मैदान मुंगेर निवासी अजित कुमार की पुत्री प्रगति राज , #चौखंडी मुंगेर निवासी संजय कुमार यादव की पुत्री सानिया यादव का चयन हुआ ।# ये जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेटी हरिमोहन सिंह ने दी । ज्ञात हो कि इस चयन ट्रायल के आधार पर सेलेक्ट बालक एवं बालिका खो-खो खिलाड़ी 22 से 26 सितंबर 2021 को केआईआईटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर , उड़ीसा में आयोजित 40 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की टीम की ओर से प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।सबसे खुशी की बात ये है, कि इस जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन खेलों इंडिया एवं खो-खो अनलिमिटेड के लिए भी होना है । इसलिए ये प्रतियोगता सभी खो-खो खिलाड़ी एवं खो-खो प्रेमी के लिए बहोंत ही खास होने वाला है। ज्ञात हो मुंगेर के दर्जन से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिला संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इन खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने को लेकर खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव एवं मुंगेर जिला खो-खो संघ के प्रेसिडेंट नीरज कुमार , सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह , कोषाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह,एनआईएस स्पोर्ट्स कोच जितेन्द्र लाल श्रीवास्तव , शारीरिक शिक्षक राजाराम सिंह एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के रविरंजन सिंह , अंकित कुमार निषाद , फेफ़ी बिहार चैप्टर के महासचिव कुमार आदित्य सहित सभी खो-खो खेल प्रेमी ने हौसला अफजाई करते हुए शुभकामनाएं दी ।

बिहार राज्य के चौखंडी जिला मुंगेर से संवाददाता विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटियों की शिक्षा से ही सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत कंचन देवी से किया गया साक्षात्कार। कंचन देवी ने बताया कि बेटियों को शिक्षा देना इसलिए जरुरी हैं, क्योकि वह कहीं भी अपनी पहचान खुद बना सके। साथ ही वह अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा प्रदान कर सके।

बिहार राज्य के चौखंडी जिला मुंगेर से संवाददाता विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटियों की शिक्षा से ही सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत महिला से किया गया साक्षात्कार। महिला ने बताया कि पहले के समय में लड़का और लड़कियों में भेद भाव किये जाते थे। लेकिन अब लड़कियों को भी शिक्षा देना बहुत ही अनिवार्य हो गया है। वह कहती हैं कि अगर लड़की पढ़ लिखकर कोई रोजगार नहीं करती है, तो वह अपने बच्चे को उच्च शिक्षा दे सकती है

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना शिविर लगाकर 2721 लोगों की कोविड जाँच की गई। जिसमे एक भी संक्रमित नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग सही समय पर टीकाकरण ले रहे हैं।

रविवार को गढी रामपुर के नैसी फिल्म स्टूडियो में बफ्टा के संस्थापक हीरो राजन कुमार के नेतृत्व में दो गाने का कंपोजकर रिकॉर्डिंग किया गया गाने का बोल दुनिया पैसे वालों की, दूसरा गाना मुंगेरिया राजन विदेश में डोले ,इस गाने को लोक गायक परमानंद परोपकारी ने खूबसूरती के साथ गाय इस मौके पर अभय पाल, हीरोइन राजनंदनी, गाय का निकिता कुमारी के साथ स्टूडियो संचालक निशांत कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे

बेटियों की शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्राइवेट शिक्षक निरंजन कुमार से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटियां पढ़ती हैं तो पूरा परिवार पढ़ते हैं क्योंकि बेटियों की पढ़ाई करने से जब वह मां बनती है तो वह अपने बच्चों की पहली पाठशाला उसकी मां होती है को विस्तृत पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज का टोल फ्री नंबर 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या जब प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद