*जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए मुंगेर के छह खिलाड़ियों * मुंगेर जिला खो-खो संघ के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों फिर से परचम लहराया है। 40 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से प्रदेश के खो-खो बालक एवं बालिका टीम का चयन ट्रायल 19 नवंबर को बक्सर में आयोजित हुआ। इसमें पूरे प्रदेश से बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया । इस चयन प्रतियोगिता में मुंगेर के भी खिलाड़ी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में शामिल हुए। इस चयन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मुंगेर के कुल छह खिलाड़ियों का चयन प्रदेश टीम में हुआ। जिसमें की तीन बालक एवं तीन बालिका खिलाड़ी शामिल हैं । ये मुंगेर जिला के लिए गर्व की बात है । जिला के खो -खो खिलाड़ियों एवं खो-खो खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। चयनित खिलाड़ियों में प्रदेश बालक खो-खो टीम में नौलक्खा निवासी संजय कुमार यादव के पुत्र विशाल कुमार , परिया बरियारपुर निवासी मुन्ना यादव के पुत्र रितेश कुमार , रतनपुर निवासी अमरनाथ कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार चयनित हुए। वहीं प्रदेश बालिका खो-खो टीम में कंठ कॉलोनी लल्लू पोखर निवासी जयकृष्ण सिंह की पुत्री अनुवृती सिंह , कुशवाहा मार्केट कौरा मैदान मुंगेर निवासी अजित कुमार की पुत्री प्रगति राज , #चौखंडी मुंगेर निवासी संजय कुमार यादव की पुत्री सानिया यादव का चयन हुआ ।# ये जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेटी हरिमोहन सिंह ने दी । ज्ञात हो कि इस चयन ट्रायल के आधार पर सेलेक्ट बालक एवं बालिका खो-खो खिलाड़ी 22 से 26 सितंबर 2021 को केआईआईटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर , उड़ीसा में आयोजित 40 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की टीम की ओर से प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।सबसे खुशी की बात ये है, कि इस जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन खेलों इंडिया एवं खो-खो अनलिमिटेड के लिए भी होना है । इसलिए ये प्रतियोगता सभी खो-खो खिलाड़ी एवं खो-खो प्रेमी के लिए बहोंत ही खास होने वाला है। ज्ञात हो मुंगेर के दर्जन से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिला संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इन खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने को लेकर खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव एवं मुंगेर जिला खो-खो संघ के प्रेसिडेंट नीरज कुमार , सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह , कोषाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह,एनआईएस स्पोर्ट्स कोच जितेन्द्र लाल श्रीवास्तव , शारीरिक शिक्षक राजाराम सिंह एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के रविरंजन सिंह , अंकित कुमार निषाद , फेफ़ी बिहार चैप्टर के महासचिव कुमार आदित्य सहित सभी खो-खो खेल प्रेमी ने हौसला अफजाई करते हुए शुभकामनाएं दी ।
