सोमवार को मुंगेर जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुतलूपुर दियारा पंचायत एवं जाफर नगर पंचायत की आंगनवाड़ी सेविका दीदी द्वारा पोषण माह के अंतर्गत अन्नप्राशन दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डीपीओ वंदना पांडे वही इस मौके पर उपस्थित डीपीओ मुंगेर द्वारा आईसीडीएस के अंतर्गत आने वाली विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी वही मौके पर उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण सुष्मिता कुमारी द्वारा बताया गया कि हमारे आईसीडीएस के अंतर्गत कन्या उत्थान योजना ,मातृ वंदना योजना के साथ अन्य योजना लाभ लोग ले सकते हैं इसके लिए लोग आंगनवाड़ी सेविका से संपर्क करें और उनसे जानकारी ले योजना का लाभ ले इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविका द्वारा रंगोली ,मेहंदी प्रतियोगिता के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए इस मौके पर उपस्थित जिला समन्वयक मुक्ता कुमारी, प्रखंड समन्वयक सरिता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका सोनी कुमारी ,ज्योति कुमारी के साथ दोनों पंचायत की आंगनवाड़ी सेविका मुख्य रूप से उपस्थित थे