बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 3148 लोगों का कोविड-19 गया नहीं पाएंगे एक भी व्यक्ति संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताये कि यह सभी टीका का असर है लोग टीका ले रहे हैं बीमारी दूर हो रहे
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहा कि मुंगेर जिले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कर्मी और आंगनबाड़ी केंद्र की ए.एन.एम द्वारा कोरोना महामारी से बचने के लिए जिन्होंने कोविड का टीकाकरण नहीं करवाया उन्हें घर-घर जाकर टीकाकरण किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र स्वास्थ्य विभाग की उपस्थित टीम एनएम कुमारी पूनम द्वारा बताया गया कि यह विभाग का निर्देश है वैसे व्यक्ति जो चल फिर नहीं सकते हो या निशक्त हो उन्हें घर पर जाकर टीका लगाया जाए। एनएम दीदी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम पूरा हो सके इसी को देखते हुए मैं गांव में घूम कर कोविड-19 का टीका लगा रही हूं।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 22 सितंबर से राष्ट्रीय पोषण अभियान के पोषण एवं वानिकी कार्यक्रम के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इटहरी नौवागढ़ी मुंगेर में सीएचओ अर्चना कुमारी के नेतृत्व में पोषण वाटिका निर्माण के लिए फल, सब्जी और औषधीय पौधों का पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर सीएचओ अर्चना कुमारी ने बताया कि "कुपोषण छोड़ पोषण कि ओर, थामें भोजन की डोर" थीम के तहत 01 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इस दौरान पोषण एवं वानिकी कार्यक्रम के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पोषण वाटिका का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए फल, सब्जी के साथ कुछ औषधीय पौधों को लगाया गया है। इसके साथ ही यहां गर्भवती और धातृ महिलाओं को पोषण युक्त आहार लेने के लिए प्रेरित करने के लिए पोषण परामर्श केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जिसमें इन सभी महिलाओं को अपने -अपने घरों में पोषण वाटिका का निर्माण करने के साथ- साथ उसके उत्पाद का अधिक से अधिक खुद के साथ अपने परिवार के सही पोषण के लिए इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि उनके परिवार में कुपोषण की समस्या समाप्त हो सके।
नौवागढ़ी क्षेत्र में बुधवार को 1:00 बजे से बिजली गुम हो गई बिजली गुम होने से उपभोक्ता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा उपभोक्ता मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि बिजली विभाग की यह रवैया बराबर की हम लोग काफी परेशान रहते एक और सरकार के 24 घंटे बिजली की बात दूसरी ओर बिजली विभाग की लापरवाही देखी जा रही है
राजद नेत्री, पूर्व सांसद श्रीमती लवली आनंद ने मुंगेर जिला राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में अराजकता की स्थिति बनी हुई, केन्द्र और राज्य की एनडीए की सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हाल है ,अन्नदाता किसान संगठनों द्वारा अपने हक के लिए लगभग एक बर्ष से न्याय की लडाई सड़कों पर लड़ने को विवश है ,देश में लगातार बेरोजगार युवकों की फौज बन रही है, पेट्रोल, डीजल, गैस सहित आवश्यक घरेलू सामग्रियों की कीमतों में वृद्धि से निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवार परेशान है,जबकि सरकार को फंडिग करने वालों की आय में चालीस प्रतिशत की वृद्धि हुई है,जीडीपी में लगातार गिरावट हो रही है केन्द्र की मोदी सरकार देश का एक एक करके औधोगिक संस्थान कारपोरेट घरानों के हाथों बेची जा रही है ,मनमानी तरीके से निहित स्वार्थ के लिए संविधान में संशोधन कर उधोगपतियो को लाभ पहुंचाई जा रही है,देश में भाईचारे को समाप्त कर भेद भाव पैदाकर भाई भाई के बीच नफरत फैसला कर राज कर रहे हैं, राजद नेत्री लवली आनंद ने बताई की मेरे पति आनंद मोहन जी शिक्षा दीक्षा मुंगेर से प्राप्त किये लम्बे समय तक मुंगेर में छात्र आन्दोलन को लेकर संघर्ष भी किये हैं उनके छात्र जीवन के बहुत साथी आज भी जुड़े हैं जिसमें मुंगेर के वरीय अधिवक्ता चन्द्र भानू साहू जी से हमेशा मुंगेर की हाल की चर्चा करते रहते हैं आज जब मुंगेर आई तो दर्जनों राजद ने मुंगेर के साथ सरकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण भेदभाव कर मुंगेर की जनसमस्याओ से अवगत कराया जिसके तहत मुंगेर जिला मुख्यालय में स्थापित कई महत्वपूर्ण संस्थानों को अन्य जिलों में स्थानांतरण कर दिया गया है सरकार इतनी संवेदनहीन हो चुकी है कि नई उधोग घंघा तो शुरू नहीं कर पा रही है और पुरानी संस्थाओं को मरणासन्न स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है मुंगेर का बन्दूक कारखाना और होम्योपैथीक कालेज एवं अस्पताल भी बंद होने के कगार पर है, शाजिस के तहत मुंगेर जिला मुख्यालय में मेडिकल कालेज निर्माण को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है उन्होंने कहा कि मुंगेर की जनसमस्याओ को लेकर जब भी आन्दोलन किया जाएगा मैं उसमें शिरकत करूंगी, मौके पर राजद के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष सह जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा,जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बबिता भारती,राजद नेता नागेश्रर यादव,कन्हैया यादव, संजू मंडल, महानगर युवा अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा,सरोज यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाउपाध्यक्ष कुमार सौरभ जयसवाल आदि उपस्थित थे।
आवास के लिए अंचल कार्यालय परिसर पहुंचे दर्जनों महादलित परिवार
धरहरा (संवाददाता ) : जिले के धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तालिबानी फरमान में अब्बल हैं। उक्त बाते आरटीआई कार्यकर्ता श्याम मुरारी प्रसाद ने कही । उन्होने कहा कि हमें तो ऐसा लगता हैं कि वे प्रखंड के विकास के लिए तो नहीं वे अपने विकास के लिए हैं । उन्होने 21 सितम्बर 21 को बीडीओ कार्यालय से निकलते हुए कहा कि धरहरा बीडीओ तालिबानी फरमान सुनाने के पहले अपना मोबाइल टेबल पर रख दो फिर बात करो कि बात कहते है ।जबकि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाये, उठा रहे हैं, आर टी आई के तहत भ्रष्टाचार का खुलासा भी किये और करेंगे, यह सब करने के दौरान हमें प्रखंड, अंचल, जिला में, राज्य सूचना आयोग में, सचिवालय में, लोकायुक्त में ऐसे अनेकों जगहों पर जाते हैं और वरीय अधिकारियों के सामने सुनवाई के लिए जाते हैं पर आजतक कहीं भी अधिकारियों के द्वारा यह नहीं कहा गया कि मोबाइल टेबल पर रख दो, पर धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तो तालिबानी फरमान अपना लेते हैं और दबंगई दिखाते हुए कहते हैं कि जिसको लिखना है लिख दो, जिसको कहना है कह दो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।जबकि धरहरा प्रखंड कार्यालय से प्रखंड परिसर तक सी सी टी कैमरा लगा हुआ है इसके बावजूद ऐसा व्यवहार संबंधित पदाधिकारी को शोभा नही देता ।आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि जब से धरहरा बीडीओ का पदभार लिये उसके बाद से ही जनता का सेवक का कई जनता के साथ गलत व्यवहार रहा है । उन्होने कहा कि अगर अपने पद का उपयोग ही कर रहे हैं तो उन्हें सूचना पट पर बाहर सूचना लिख कर लगवा दें कि मोबाइल बाहर रख दो ,फिर कार्यालय में प्रवेश करो। उन्होने वरीय पदाधिकारी से धरहरा बीडीओ के कार्यप्रणाली की जाँच कर बीडीओ के दायित्वो का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का निर्देश देने की माँग की है ताकि सरकार के कल्याणकारी योजना का लाभ सही व्यक्ति तक पहुँच सके एवं धरहरा मे फैले भ्रष्टाचार का राज समाप्त हो ।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से बिपिन कुमार के साथ रुद्रा देवी बता रही हैं की इनकी बेटी इनके साथ में रहती है और उसके बच्चे के लिए आंगनबाड़ी से राशन या पोषण आहार जो सरकार के द्वारा मिलता है उसके बारे में पूछती है तो उसे बताया जाता है की बेटी को ससुराल के आंगनबाड़ी में मिलेगा और ससुराल के तरफ से बताया जाता है की ये मइके में रहती हैं तो इन्हें वहां मिलेगा तो ऐसे में सरकार के द्वारा चलाया जा रहा कुपोषण से बचाएं अभियान का लाभ बच्चे को कैसे मिलेगा
सोमवार को अभिनेता राजन कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन के मामले में पूरे बिहार में मुंगेर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है यह मुंगेर के लिए काफी अच्छी बात है खुशी की बात है मैंने एक्शन के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम किया लोग वैक्सीन लिए यही कारण है कि मुंगेर को प्रथम स्थान मिला हमें भी खुशी मिल रही है मेरा जिला बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं लोग टीका लेना ना भूले अपने जिले का नाम रोशन करें
सोमवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 2515 लोगों का कोविड-19 किया गया नहीं मिले एक भी संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि लोग टीका ले रहे हैं बीमारी दूर भाग रहे हैं
