बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना शिविर लगाकर 3207 लोगों की कोविड जाँच की गई। जिसमे एक भी संक्रमित नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग सही समय पर टीकाकरण ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने बताया कि यह सभी टीका का असर है लोग टीका ले रहे हैं बीमारी दूर भाग रहे हैं
बिहार राज विद्यालय रसोईया संघ जिला सचिव सुनीता देवी एवं बिहार राज्य मध्यान भोजन कर्मचारी यूनियन के संयोजक पूजा देवी के नेतृत्व में एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने हेतु सैकड़ों रसोईया आशा सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो न्यूनतम मजदूरी 21000 करना होगा सहित 17 सूती मांग को लेकर मुंगेर रेलवे स्टेशन से लेकर शहर का भ्रमण किए इस मौके पर उपस्थित पूजा देवी सुनीता देवी शाहना बेगम अन्य सैकड़ों रसोईया उपस्थित थे
गुरुवार को सदर अस्पताल के प्रांगण में आशा कार्यकर्ती द्वारा एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया इस मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष के साथ एवं ग्रामीण की सैकड़ों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे वहीं जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हम लोग 17 सूत्री मांग को लेकर आज एकदिवसीय हड़ताल किए हैं जिसमें मिलता है वेतन वृद्धि 21000 एवं अन्य मांग भी सरकार से मांगी जा रही है इस मौके पर उपस्थित आशा संघ के प्रखंड अध्यक्ष कल्याणी कुमारी के साथ प्रीति कुमारी, शीला देवी, अरुणा देवी, सुनीता देवी अन्य सैकड़ों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे
चुनाव के आइकॉन हीरो राजन कुमार ने तारापुर में मतदाताओं किया हौसला अफजाई मुंगेर जिले के तारापुर पंचायतों में हो रहे प्रथम चरण के चुनाव में शुक्रवार को मुंगेर के इलेक्शन के आइकॉन (ब्रांड एंबेसडर ) हीरो राजन कुमार मतदाता से मिलकर किया हौसला अफजाई , उन्होंने मतदाताओं को कहा कि चुनाव एक महापर्व है। चुनाव में गांव को विकसित करने वाले एक अच्छे जनप्रतिनिधि को अवश्य चुने और मतदान जरूर से जरूर करें। आज के दिन शांतिपूर्ण ढंग से रहकर अन्य मतदाताओं को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। गांव में अच्छे जनप्रतिनिधि आएंगे तो गांव में अच्छी सरकार बनेगी। उन्होंने पंचायत चुनाव में लोगों को सहयोग करने की भी अपील की । बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा इस वर्ष 2021 में जिले के विभिन्न प्रखंडों में होने वाले चुनाव को कराना बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है। चुनाव कार्यक्रम में सभी को सहयोग अवश्य देना चाहिए। जिले के आइकॉन ब्रांड एंबेस्डर )हीरो राजन कुमार फिल्म अभिनेता भी है, उन्होंने काफी बारीकी से मतदाताओं के सवाल जवाब के क्रम में बुजुर्ग मतदाता एवं महिला मतदाताओं को कॉफी सरल ढंग से समझा कर मतदान की महत्ता को बताया । आज 24 सितंबर दिन शुक्रवार को प्रथम चरण में मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में हो रहे चुनाव के मद्देनजर आइकॉन (ब्रांड एंबेसडर) हीरो राजन कुमार ने मतदाताओं से अपील किया कि शत प्रतिशत मतदान करके अच्छे उम्मीदवार को वोट देकर गांव की सरकार को बनाएं। गांव की सरकार बनेगी तभी हमारा समाज, राज्य और देश विकसित होगा क्योंकि भारत आज भी गांवों में बसता है। जिलाधिकारी नवीन कुमार जी की तारीफ करते हुए श्री राजन कुमार ने कहा ग्रामीण मतदाता जागरूक है और खुलकर मतदान कर रहे हैं
धरहरा (संवाददाता ): नीतीश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट योजना "हर घर नल का जल" धरहरा प्रखंड के माताडीह पंचायत के वार्ड संख्या एक मे राशि निकासी के बावजूद नौकरशाह की उदासीनता के कारण अधर मे पडा़ हुआ है । बताया जाता है कि माताडीह पंचायत सचिव एवं कार्य से जुडे़ लोगो की लुट-खसोट रवैये के कारण सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट योजना "हर घर नल का जल" घर -घर पहुँचाने मे सरकार के नौकरशाह विफल है ।विदित हो कि माताडीह पंचायत के वार्ड संख्या एक मे "हर घर नल का जल" हर घर तक पहुँचाने के लिए पार्ट' ए ' और पार्ट' बी' दो प्राक्कलन बनाकर कार्य का शुरुआत किया जिसमे पार्ट ' ए ' "हर घर नल का जल" का कार्य प्राक्कलन को नजर अंदाज कर किसी प्रकार पुरा किया और हर घर नल का जल चालु हो पाई परंतु माताडीह रधुनाथपुर मे एक वर्ष पूर्व पार्ट 'बी ' के तहत हर घर नल का जल का कार्य 11 लाख 33 हजार की राशि से प्रारंभ हुआ जिसके तहत वार्ड सदस्या कल्पना कुमारी ने 11 सितम्बर 2020 को संबंधित कंपनी को 03 लाख 50 हजार रुपया "हर घर नल का जल" के कार्य कराने हेतु चेक निर्गत किया एवं 09 नवंबर 2020 को 03 लाख 25 हजार रूपया कार्य हेतु पुनः चेक प्रदान किया ।संबंधित कम्पनी ने राशि लेकर बोरिंग कर पानी का पाईप घरो तक पहुँचाया परंतु एक वर्ष बीत जाने के बावजूद माताडीह रधुनाथपुर मे जल मीनार का निर्माण नही हो पाया और राशि का बंदरबाँट जनप्रतिनिधियो एवं कार्य से जुडे़ नौकरशाह ने कर लिया जिससे माताडीह रघुनाथपुर के लोगो को नीतीश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट योजना "हर घर नल का जल" प्रखंड के नौकरशाह की उदासीनता के कारण लाभ नहीं मिल पाया है। इस संबंध मे माताडीह पंचायत की वार्ड सदस्या कल्पना कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा जो राशि हर घर नल का जल के लिए मिली उससे संबंधित कार्य एजेंसी को दी गई परंतु कार्य एजेंसी कार्य को पुरा नही कर रही है जिससे प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराया गया है ।इस संबंध मे धरहरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार से पुछे जाने पर बताया कि कार्य योजना का भौतिक सत्यापन के बाद 15 दिनो के अंदर हर घर नल का जल को पुरा किया जाएगा कार्य मे लापारवाही करने बाले संबंधित लोगो को बख्सा नही जाएगा ।
मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता अवोध ठाकुर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताया कि मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के सभी क्षेत्रों में कोरोना महामारी से बचने के लिए कोविड टीकाकरण से वंचित लोगों का आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सेविका द्वारा वैक्सीनेशन सर्वे किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे के द्वारा वंचित कुल 20163 के घरों में हाउसिंग मार्किंग किए गए।
कोरोना वैक्सीन के फर्स्ट डोज़ सेचुरेशन को जिला के सभी प्रखंडों में हो रहा है सर्वें - सभी पीएचसी क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता घर- घर जाकर कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में जुटा रही जानकारी - सर्वे के बाद प्राप्त डाटा के अनुसार फिक्सड सेशन साइट के माध्यम से बचे हुए लोगों का कराया जाएगा टीकाकरण -सर्वे मे केयर इण्डिया कर रहा सहयोग मुंगेर, 23 सितंबर। कोरोना वैक्सीन के फर्स्ट डोज़ सेचुरेशन के लिए केयर इंडिया के सहयोग से जिला के सभी प्रखंडों में सर्वें का काम हो रहा है। इस सर्वे को करने का मुख्य उद्देश्य यह कि सर्वे के माध्यम से यह पता किया जा सके कि मुंगेर जिला में अभी कितने लोग हैं जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली है। इसके बाद फिक्स्ड सेशन साइट बनाकर तथा अलग-अलग वैक्सीनेशन टीम के माध्यम से बचे हुए लोगों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा ताकि जल्द जिला में कोरोना वैक्सीन के फर्स्ट डोज का 100 परसेंट अचीवमेंट प्राप्त किया जा सके। केयर इंडिया मुंगेर के डीटीओ ऑन तबरेज आलम ने बताया कि मुंगेर के बरियारपुर प्रखण्ड के साथ- साथ सभी प्रखंड़ों में केयर इंडिया की प्रखण्ड स्तर पर काम कर रही टीम और आशा कार्यकर्ता के द्वारा घर - घर जाकर एक निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार लोगों से उनके परिवार में कितने लोगों ने कोरोना का टीका नहीं लिया है या टीका का सिर्फ पहली खुराक ली है या फिर टीका की दोनों खुराक ले ली है सम्बंधित जानकारी सर्वे के माध्यम से इकट्ठा कर रहे हैं । इस सर्वे से यह जानकारी प्राप्त हो सकेगी कि मुंगेर में अभी भी कितने लोग कोरोना वैक्सीन की कोई भी डोज लेने से वंचित हैं। इसके बाद फिक्स्ड सेशन साइट और अलग-अलग वैक्सीनेशन टीम के द्वारा बचे हुए सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाकर जिला में वैक्सीन की पहली डोज के सेचुरेशन के साथ- साथ 100 परसेंट अचीवमेंट प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सर्वे कर्ता के रूप में आशा के साथ - साथ अन्य सभी लोग एक फॉर्मेट के अनुसार जानकारी इकट्ठा करेगी। जिसमें वो सबसे पहले प्रखण्ड का नाम, सर्वेकर्ता का नाम, सर्वे की तिथि, पंचायत का नाम, वार्ड संख्या, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या, घर के मुखिया का नाम, परिवार में सदस्यों की कुल संख्या, 10 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की कुल संख्या, कोविड वैक्सीन कितनों ने ली है, कितने लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है और कितने लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है संबंधित जानकारी प्राप्त कर अंकित करेगी। इसके साथ ही सर्वे फॉर्मेट के अगले हिस्से में लाभार्थी द्वारा कोरोना का टीका नहीं लेने का पूरा विवरण दर्ज करेगी। इसके अनुसार लाभार्थी का नाम, लाभार्थी के पिता या पति का नाम, जन्म का साल, पहचान पत्र का प्रकार, पहचान पत्र का पूर्ण विवरण, मोबाइल नंबर, टीका न लेने का कारण और अभियुक्ति दर्ज करेगी।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड से अंकित चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर सहित प्रखंड के विभिन्न कोविड जाँच केंद्रों पर बुधवार को 324 लोगों के सैंपल कोविड जांच के लिए लिया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया।।वहीं, आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपल जांच के लिए सदर अस्पताल मुंगेर को भेजे गए हैं।
बुधवार को मुंगेर जिले की पंचायतों में होने वाले चुनाव को लेकर आईकॉन हीरो राजन कुमार जमालपुर प्रखंड के पूर्वी इंद्र पंचायत पहुंचे उन्होंने मतदाताओं को कहा कि चुनाव एक महापर्व है चुनाव में गांव को विकसित करने वाले अच्छे जनप्रतिनिधि को अवश्य सुने और मतदान जरूर से जरूर करें मतदान के दिन शांतिपूर्ण ढंग से अन्य मतदाताओं को प्रेरित करें वोट डालने के लिए अच्छे जनप्रतिनिधि आएंगे तो गांव में अच्छी सरकार बनेगी
