धरहरा (संवाददाता) :- धरहरा प्रखंड मे छठे चरण मे होने बाले त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन चुनाव को सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता मे पंचायत चुनाव से जुडे़ कर्मीयो एवं प्रशासनिक पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई । बीडीओ ने पंचायत चुनाव से जुडे़ सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सभी सेक्टर पदाधिकारी ,सभी बीएलओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि धरहरा प्रखंड के तेरह पंचायतो मे स्वच्छ ,निष्पक्ष ,पारदर्शी एवं निर्धारित कार्यक्रम के अनुरुप ससमय चुनाव कराना ही हमलोगो की जबावदेही है जिसे हर कोई अपनी जबावदेही तय करते हुए पुरा करेगे ताकि चुनाव शांतिपूर्ण समपन्न हो सके । उन्होने पंचायत चुनाव से जुडे़ सभी कर्मीयो को बुथ संख्या 01 से 98 की वस्तु स्थिति को देखकर मतदान केन्द्र मे मतदाताओ को ध्यान मे रखते हुए हर मुमकिन व्यवस्था करने के हर पहलुओ को रेखांकित किया । बैठक मे धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ,रंजीत कुमार मंडल सहित चुनाव से जुडे़ पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे ।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना शिविर लगाकर 3033 लोगों की कोविड जाँच की गई। जिसमे एक भी संक्रमित नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग सही समय पर टीकाकरण ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने बताया कि यह सभी टीका का असर है लोग टीका ले रहे हैं बीमारी दूर भाग रहे हैं

शनिवार को क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई आर पी एम यू के सभागार में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सदर अस्पताल परिसर में आयोजित की गई कार्यशाला में मुख्य रूप से एचआईवी एड्स एवं सुरक्षा पर चर्चा किए गए आयोजित बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के मार्गदर्शन एवं जिला एड्स नियंत्रण इकाई के सौजन्य से जिला सिविल सर्जन द्वारा किए गए आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महिला पर्यवेक्षिका के अलावे एसडीटी काउंसललर और पीपीटीसीटी ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने किए इस मौके पर उपस्थित सभी प्रखंड से आई बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जैसे मुंगेर ग्रामीण सुष्मिता कुमारी, मुंगेर पूनम, रंजू देवी, कुकू कुमारी, के साथ महिला पर्यवेक्षिका निकिता जयसवाल, विनीता कुमारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे

डाइट होकर जाने वाली सभी आम गाडिय़ों का रविवार के सुबह 5 बजे से तारापुर मतगणना तक रहेगी रोक डाइट होकर जाने वाली सभी आम वाहनों के परिचालन कल 26 सितम्बर को पूर्वाह्न 5 बजे से मतगणना कार्य समाप्त होने तक रोक रहेगी। तारापुर पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद मतदान पेटिकाओं का गणना डाइट स्थित मतगणना केंद्र पर किया जाएगा।।5no गुमटी,ब्लॉक मोड़,और ब्रह्म स्थान ,पूरबसराय के पास ड्राप गेट बनाये गए है।तीनो ड्राप गेट से क्रमशः वैकल्पिक रास्ता से आम वाहनों का परिचालन होगा।इसके अतिरिक्त महमुदिया मदरसा में (मुफ्फसिल थाना) के पास,गोशाला में क लिए पार्किंग बनाई गई है।पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था पुराने प्रखंड परिसर में भी किया गया है।सदर अनुमंडल पदाधिकारी निरीक्षण के बाद भवन प्रमंडल, पथ निर्माण के अभियंता को आवश्यक निदेश दिया।पार्किंग स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने का भी निदेश दिया गया।

मुंगेर के बेकापुर स्थित जुबली बेल पर भाजपा जिला कला संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा धन्यवाद मोदी जी कार्यक्रम का आयोजन शनिवार के शाम हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश जैन थे। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जन्म जयंती मनाया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता दीपक यादव ,सत्य गुरु समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 25 सितंबर को सदर अस्पताल परिसर स्थित क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (आरपीएमयू) के सभागार में एचआईवी एड्स एवं सुरक्षा विषय पर एकदिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यशाला का आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के मार्गदर्शन और जिला एड्स नियंत्रण इकाई के सौजन्य से जिला सिविल सर्जन के द्वारा किया गया। एचआईवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में जिला भर के विभिन्न प्रखण्डों में कार्यरत विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ), महिला पर्यवेक्षिका (एलएस) के अलावा एसटीडी काउंसलर और पीपीटीसीटी काउंसलर उपस्थित हुई। एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने कहा कि एचआईवी एड्स जैसी बीमारी के प्रति जनजागरुकता से ही सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है। इस महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य में आप सभी पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। इस अवसर पर जिला संचारी रोग सह एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. कुमार सहित बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना से आये ट्रेनर सहित कई अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शत-प्रतिशत टीकाकरण को पूरा करने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार घर घर जाकर कोविड-19 का वैक्सीन शनिवार को नौवागढी दक्षिणी पंचायत के बजरंग बली नगर में लोगों को लगाया गया। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए। उन्होंने बताया कि हमारी टीम सदर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर घूम घूम कर टीका से वंचित लोगों को टीका लगा रहे हैं ताकि एक भी लोग टीका लेने से बचे ना शत प्रतिशत टीका पूरा हो। इस टीम की अगुवाई डॉ मुकेश कुमार के नेतृत्व में चल रही थी,इस मौके पर उपस्थित यूनिसेफ के मदन कुमार, एएनएम कुमारी पूनम ,आंगनवाड़ी सेविका सीता कुमारी, सविता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी ,आशा कल्याणी कुमारी ,प्रीति कुमारी, चंदा कुमारी, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आज दिनाँक 25 सितंबर को मुंगेर जिला अंतर्गत मुंगेर से मिर्जा चौकी तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु जमालपुर अंचल के हसनगंज गौरीपुर आदमपुर सफिया सराय रामनगर तथा सदर अंचल के मिल्की चक जानकीनगर चननपुरा क्षेत्र के भू स्वामियों की समस्याओं को लेकर जिला राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर का 6 सदस्य प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी मुंगेर से मिलकर ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह कर रहे थे। प्रतिनिधिमंडल में राजद के वरीय नेता नरेश सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान प्रधान महासचिव डॉ शरद राय उर्फ बमबम जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद आदि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जिलाधिकारी नवीन कुमार सिंह से मिलकर कहा की मुंगेर मिर्जाचौकी प्रस्तावित फोर लाइन में जमालपुर एवं सदर प्रखंड के हसनगंज आदमपुर गौरीपुर सफिया सराय जानकी नगर रामनगर चननपुरा आदि जगहों के किसानों के भूमि का जो अधिग्रहण किया जा रहा है तथा एनएचआई विभाग के द्वारा जो भू स्वामियों को अधिग्रहण का नोटिस दिया गया है उक्त भूमि के मूल्य निर्धारण सरकारी दर्द से काफी कम है उक्त अधिग्रहित भूमि एनएच 80 सड़क के 50 से 200 मीटर के क्षेत्र में है।पक्का मकान बना हुआ है चारदीवारी बना हुआ है अर्थात पूर्ण रूप से यह आवासीय भूमि है नगर निगम मुंगेर , नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र से सटा हुआ इलाका है जिलाधिकारी महोदय से मांग करते हैं कि उक्त भूमि का अपने स्तर से पुनः सही सही मूल्यांकन कर भू स्वामियों को मुआवजा उचित मुवाबजादिया जाए ताकि सड़क निर्माण के मार्ग में कोई गतिरोध नहीं हो। राजद नेताओं ने आगे कहा जिला प्रशासन एवँ सम्बंधित विभाग के इन्हीं सब गलतियों के वजह से आज तक विगत 12 वर्षों से घोरघाट पुल नहीं बन सका साथ ही साथ दशकों बीत जाने के बाद भी आज तक मुंगेर गंगा पुल सड़क के एप्रोच पथ की बाधाएं को दूर नहीं किया जा सका है

मय पीरपहाड़ मैदान में शनिवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आयोजन मय पीरपहाड़ मैदान में शनिवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच का भव्य आयोजन हुआ। क्वार्टर फाइनल मैच में सुजावलपुर फुटबॉल क्लब बनाम एनएफसी गनगनिया के बीच हुआ।जिसमें सुजावलपुर फुटबॉल क्लब ने 2 -0 से विजयी हुआ।मैच के मुख्य अतिथि निवास मंडल जबकि विशिष्ट अतिथि एमएस के सचिव रविंद्र सिंह, अजय कुमार यादव, रघुवीर मंडल और गोपी यादव थे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने खेल के मैदान में जाकर दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय लिया। मैच के रेफरी मो सलाम ,राहुल कुमार, मनीष कुमार और फोर्थ रेफरी अजय कुमार थे ।कार्यक्रम का आयोजन मय पीरपहाड़ फुटबॉल क्लब मुंगेर के द्वारा की गई। खेल के समापन के बाद बेस्ट 22 का खिताब सन्नी टुटु को मिला।

केवीके में युवा किसानों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ ।फलीय पौधों में पौध प्रवर्धन तकनीक विषय पर आयोजित प्रशिक्षण में उद्यान वैज्ञानिक मुकेश कुमार द्वारा पौध प्रवर्धन की विधियां ,उसकी उपयोगिता, स्वरोजगार के अवसर के बारे में जानकारी दी गई। वहीं वैज्ञानिक रीता लाल ने युवाओं को स्किल डेवलपमेंट द्वारा स्वरोजगार अपनाने पर बल दिया। प्रशिक्षण में 30 कृषक शामिल हुए