धरहरा (संवाददाता) :- धरहरा प्रखंड मे छठे चरण मे होने बाले त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन चुनाव को सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता मे पंचायत चुनाव से जुडे़ कर्मीयो एवं प्रशासनिक पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई । बीडीओ ने पंचायत चुनाव से जुडे़ सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सभी सेक्टर पदाधिकारी ,सभी बीएलओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि धरहरा प्रखंड के तेरह पंचायतो मे स्वच्छ ,निष्पक्ष ,पारदर्शी एवं निर्धारित कार्यक्रम के अनुरुप ससमय चुनाव कराना ही हमलोगो की जबावदेही है जिसे हर कोई अपनी जबावदेही तय करते हुए पुरा करेगे ताकि चुनाव शांतिपूर्ण समपन्न हो सके । उन्होने पंचायत चुनाव से जुडे़ सभी कर्मीयो को बुथ संख्या 01 से 98 की वस्तु स्थिति को देखकर मतदान केन्द्र मे मतदाताओ को ध्यान मे रखते हुए हर मुमकिन व्यवस्था करने के हर पहलुओ को रेखांकित किया । बैठक मे धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ,रंजीत कुमार मंडल सहित चुनाव से जुडे़ पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे ।
