धरहरा (संवाददाता ): नीतीश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट योजना "हर घर नल का जल" धरहरा प्रखंड के माताडीह पंचायत के वार्ड संख्या एक मे राशि निकासी के बावजूद नौकरशाह की उदासीनता के कारण अधर मे पडा़ हुआ है । बताया जाता है कि माताडीह पंचायत सचिव एवं कार्य से जुडे़ लोगो की लुट-खसोट रवैये के कारण सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट योजना "हर घर नल का जल" घर -घर पहुँचाने मे सरकार के नौकरशाह विफल है ।विदित हो कि माताडीह पंचायत के वार्ड संख्या एक मे "हर घर नल का जल" हर घर तक पहुँचाने के लिए पार्ट' ए ' और पार्ट' बी' दो प्राक्कलन बनाकर कार्य का शुरुआत किया जिसमे पार्ट ' ए ' "हर घर नल का जल" का कार्य प्राक्कलन को नजर अंदाज कर किसी प्रकार पुरा किया और हर घर नल का जल चालु हो पाई परंतु माताडीह रधुनाथपुर मे एक वर्ष पूर्व पार्ट 'बी ' के तहत हर घर नल का जल का कार्य 11 लाख 33 हजार की राशि से प्रारंभ हुआ जिसके तहत वार्ड सदस्या कल्पना कुमारी ने 11 सितम्बर 2020 को संबंधित कंपनी को 03 लाख 50 हजार रुपया "हर घर नल का जल" के कार्य कराने हेतु चेक निर्गत किया एवं 09 नवंबर 2020 को 03 लाख 25 हजार रूपया कार्य हेतु पुनः चेक प्रदान किया ।संबंधित कम्पनी ने राशि लेकर बोरिंग कर पानी का पाईप घरो तक पहुँचाया परंतु एक वर्ष बीत जाने के बावजूद माताडीह रधुनाथपुर मे जल मीनार का निर्माण नही हो पाया और राशि का बंदरबाँट जनप्रतिनिधियो एवं कार्य से जुडे़ नौकरशाह ने कर लिया जिससे माताडीह रघुनाथपुर के लोगो को नीतीश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट योजना "हर घर नल का जल" प्रखंड के नौकरशाह की उदासीनता के कारण लाभ नहीं मिल पाया है। इस संबंध मे माताडीह पंचायत की वार्ड सदस्या कल्पना कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा जो राशि हर घर नल का जल के लिए मिली उससे संबंधित कार्य एजेंसी को दी गई परंतु कार्य एजेंसी कार्य को पुरा नही कर रही है जिससे प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराया गया है ।इस संबंध मे धरहरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार से पुछे जाने पर बताया कि कार्य योजना का भौतिक सत्यापन के बाद 15 दिनो के अंदर हर घर नल का जल को पुरा किया जाएगा कार्य मे लापारवाही करने बाले संबंधित लोगो को बख्सा नही जाएगा ।
