बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता अवोध ठाकुर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताया कि मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के सभी क्षेत्रों में कोरोना महामारी से बचने के लिए कोविड टीकाकरण से वंचित लोगों का आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सेविका द्वारा वैक्सीनेशन सर्वे किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे के द्वारा वंचित कुल 20163 के घरों में हाउसिंग मार्किंग किए गए।
