चुनाव के आइकॉन हीरो राजन कुमार ने तारापुर में मतदाताओं किया हौसला अफजाई मुंगेर जिले के तारापुर पंचायतों में हो रहे प्रथम चरण के चुनाव में शुक्रवार को मुंगेर के इलेक्शन के आइकॉन (ब्रांड एंबेसडर ) हीरो राजन कुमार मतदाता से मिलकर किया हौसला अफजाई , उन्होंने मतदाताओं को कहा कि चुनाव एक महापर्व है। चुनाव में गांव को विकसित करने वाले एक अच्छे जनप्रतिनिधि को अवश्य चुने और मतदान जरूर से जरूर करें। आज के दिन शांतिपूर्ण ढंग से रहकर अन्य मतदाताओं को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। गांव में अच्छे जनप्रतिनिधि आएंगे तो गांव में अच्छी सरकार बनेगी। उन्होंने पंचायत चुनाव में लोगों को सहयोग करने की भी अपील की । बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा इस वर्ष 2021 में जिले के विभिन्न प्रखंडों में होने वाले चुनाव को कराना बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है। चुनाव कार्यक्रम में सभी को सहयोग अवश्य देना चाहिए। जिले के आइकॉन ब्रांड एंबेस्डर )हीरो राजन कुमार फिल्म अभिनेता भी है, उन्होंने काफी बारीकी से मतदाताओं के सवाल जवाब के क्रम में बुजुर्ग मतदाता एवं महिला मतदाताओं को कॉफी सरल ढंग से समझा कर मतदान की महत्ता को बताया । आज 24 सितंबर दिन शुक्रवार को प्रथम चरण में मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में हो रहे चुनाव के मद्देनजर आइकॉन (ब्रांड एंबेसडर) हीरो राजन कुमार ने मतदाताओं से अपील किया कि शत प्रतिशत मतदान करके अच्छे उम्मीदवार को वोट देकर गांव की सरकार को बनाएं। गांव की सरकार बनेगी तभी हमारा समाज, राज्य और देश विकसित होगा क्योंकि भारत आज भी गांवों में बसता है। जिलाधिकारी नवीन कुमार जी की तारीफ करते हुए श्री राजन कुमार ने कहा ग्रामीण मतदाता जागरूक है और खुलकर मतदान कर रहे हैं
